अमरुद की चटनी चटपटी और मजेदार – Amrood ki Chutney

1001

अमरुद की चटनी Amrood ki chutney बहुत मजेदार और चटपटी होती है। अमरुद के सभी फायदे अमरुद की चटनी खाने से मिल सकते है। अमरुद की चटनी बनने की विधि इस प्रकार है –

अमरुद विटामिन सी का भंडार होता है। संतरे से चार गुना अधिक मात्रा में विटामिन सी अमरुद में पाया जाता है। इससे स्किन में ग्लो बना रहता है। यह दिमाग को तेज करता है , आँखों को स्वस्थ बनाये रखता है। बच्चों को यह चटनी बहुत पसंद आती है। अमरुद के अन्य फायदे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

अमरुद की चटनी

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उस शब्द के बारे में विस्तार से जान सकते है। 

अमरुद की चटनी बनाने की विधि इस प्रकार है :

अमरुद की चटनी बनाने की सामग्री

Guava Chutney Samagri

अमरुद                      2    पीस

हरा धनिया                1 /2  कप

पुदीना                     1 /2  कप

जीरा                       1    चम्मच

हरीमिर्च                     2    पीस

अदरक                     1     इंच

चीनी                   1 /2   चम्मच

नींबू                   1 /2    चम्मच

काला नमक          1 /2    चम्मच

नमक                      स्वादानुसार

अमरुद की चटनी की विधि – Guava Chutney Vidhi

—  अमरुद की चटनी के लिए अमरुद धोकर काट ले बीज निकालने की जरूरत नहीं है परन्तु बीज अधिक सख्त हो या पसंद नहीं हो तो निकाल सकते है ।

—  धनिया व पुदीना साफ करके पानी से धोकर काट ले।

—  धनिया व पुदीना काटकर चटनी बनाने से चटनी  में रेशे नहीं आते है।

—  अदरक धोकर छील ले व काट ले।

—  हरी मिर्च भी धोकर काटे व बीज निकाल दे।

—  ग्राइंडर में अदरक , हरी मिर्च , जीरा व अमरुद डाल कर पीसे।

—  अब इसमें कटा हरा धनिया व पुदीना , चीनी , काला नमक , नमक भी डाले व मिक्सर में थोड़ा ओर  पीसे।

—  जरूरत लगे तो थोड़ा पानी भी डाल सकते है।

—  जब चटनी अच्छी तरह पिस जाये तब चटनी में नींबू का रस डाल दे।

—  आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है। काँच के बाउल में निकालकर सर्व करे।

—  इस अमरुद की चटनी को आप फ्रिज में रख कर दो तीन दिन तक काम में ले सकते हैं।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

ताहिनी सॉस / कच्ची हल्दी की सब्जी / नींबू की चटनी / लहसुन की चटनी / आंवले की लौंजी / अदरक पाचक /आंवले का मुरब्बा