आम पापड़ घर पर बनाने का आसान तरीका – AAM Papad making at home

3269

आम पापड़ Aam Papad  बच्चो व बड़ो सभी को बहुत पसंद आता है। यह आम के अनूठे स्वाद का आनंद लेने का एक अच्छा उपाय है। खाना खाने के बाद थोड़ा मीठा खाने की इच्छा हो तो आम पापड़ खाने में मुंह अच्छा हो जाता है।

आम पापड़ के छोटे टुकड़े करके आइसक्रीम , पुडिंग केक , फ्रूट सलाद आदि को सजाने के लिए काम में लिया जा सकता है। आम पापड़ को मेंगो पापड़ mango papad , अमावट amawat ,आमटा aamta आदि नामो से भी जाना जाता हैं। इसे बड़ी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

आम के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

आम पापड़ बनाने की  विधि  Aam papad banane ki vidhi  इस प्रकार है –

आम पापड़

आम पापड़ बनांने की सामग्री – Aam Papad Samagri

आम                       2 – बड़े आकार के

चीनी                             2  बड़े चम्मच

घी                                 1/2  चम्मच

आम पापड़ बनाने की विधि  – Aam Papad method

—  ताजे पके हुए आम को छीलें व काटकर टुकड़े कर लें।

—  आम के टुकड़े व चीनी को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस लें।

—  आम के पेस्ट को छान लें।

—  नानस्टिक पेन में छना हुआ आम का पेस्ट डालकर हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाए। एक उबाल आने के बाद लगभग दस मिनिट का समय पकने में लगेगा।

—  प्लेट में थोड़ा घी लगाकर ग्रीस करें।

—  आम का पकाया हुआ पेस्ट प्लेट में डालकर पतला फैलाए व धूप में सूखने के लिए रख दें।

—  दो दिन में आम पापड़ सूखकर तैयार हो जाते हैं।

— आम पापड़ सूखने पर चाकू की सहायता से किनारे अलग करें फिर हाथ से सावधानी से पूरा पापड़ एक साथ निकाल लें।

— आम पापड़ को मनचाहे आकार में काट लें।

आम पापड़ बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

aam papad tips

—  आम पापड़ दो महीने तक खराब नहीं होते हैं। फ्रिज में रखने पर पांच-छः महीने तक खराब नहीं होते है।

—  ज्यादा समय तक रखना चाहें तो 1/4 चम्मच  KMS ( पोटेशियम मेटाबाईसल्फाइट  ) आम के पके हुए पेस्ट में अच्छी तरह मिलाकर धूप में सुखाएँ ।

—  आम ताजा होने चाहिए।

— आम पापड़ तेज धूप में सूखकर अच्छे बनते हैं। आम का पापड़ बनाने के लिए मई जून का महीना सही रहता हैं।

—  आम का पेस्ट बहुत अधिक पकाने से आम पापड़ सख्त हो सकते हैं। अतः आम का पेस्ट थोड़ा गाढ़ा होने तक ही पकाए।

—  aam papad सुखाते समय धूल मिट्टी , मक्खी , मच्छर आदि से बचाव के लिए पतले पारदर्शी कपड़े से ढक कर सुखाये।

—  आम से आम पापड़ के अलावा आम का मीठा अचार , आम का हींग वाला अचार आदि कई चीजें बनाई जा सकती है।

—  आम का मीठा अचार बनाने की विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

—  आम का हींग वाला अचार बनाने की विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

बादाम का शरबत घर पर बनाने की विधि

अचार ख़राब होने से कैसे बचाएं

मीठा सोडा और वाशिंग सोडा में क्या अंतर है

बेल का जूस , शेक और शरबत बनाने की विधियां

गुलाब गलवानी बनाने का तरीका

गेहूं का खीचड़ा बनाने की विधि

हरे धनिये की सदाबहार चटपटी चटनी

केर सांगरी की सब्जी कैसे बनाते है

सुंदरता निखारने के मॉडर्न और घरेलु तरीके

रोजाना काम आने वाली बहुत काम की बातें