आलू का चिल्ला व्रत के लिए झटपट – Potato chilla instant

1651

आलू का चिल्ला aaloo ka chilla  तुरन्त बनने वाला नाश्ता हैं। व्रत में खाये जा सकने वाले आहार में से एक स्वादिष्ट व्यंजन है। क्रिस्पी आलू का चिल्ला व्रत में दही , सागारी धनिया चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं।

आलू का चिल्ला बनाने के लिए सामान हमेशा घर पर उपलब्ध होता हैं और इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान हैं। आईये जानें आलू का क्रिसपी चिल्ला कैसे बनता है –

आलू चिल्ला रेसिपी – aalu chilla recipe

आलू चिल्ला की सामग्री – Potato chilla samagri

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

आलू                                             2 बड़े

काली मिर्च पिसी हुई                      1/4 चम्मच

सेंधा नमक                                1/2 चम्मच

हरी मिर्च                                1/4 कटी हुई

हरा धनिया कटा हुआ                       1 चम्मच

घी / तेल                            आवश्यकतानुसार

आलू का चिल्ला की विधि – Potato Chilla Vidhi

—  आलू के छिलके निकाल दें और इन्हे अच्छे से धो लें।

—  हरी मिर्च और धनिया धोकर बारीक़ काट लें।

—  नानस्टिक तवे को गैस पर धीमी आंच पर चढ़ाये।

—  आलू को कद्दूकस कर लें ।

—  कद्दूकस किये हुए आलू में हरी मिर्च , धनिया , कालीमिर्च व सेंधा नमक मिला लें।

—  नानस्टिक तवे पर आधा चम्मच घी लगाकर फैलाये।

—  अब इस तवे पर कद्दूकस किये आलू के मिश्रण को पलटे की सहायता से फैलाकर चिल्ला बना लें।

—  मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकने दें।

—  थोड़ी देर बाद चिल्ले के ऊपर पर आधा चम्मच घी लगायें और इसे पलटे की सहायता से पलट दें ।

—  आलू के चिल्ले को मध्यम आंच पर दूसरी तरफ भी क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

—  दोनों तरफ सिक जाने के बाद उतार कर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त घी या तेल कम हो जाये।

—  आलू का क्रिस्पी चिल्ला तैयार हैं।

आलू का चिल्ला टिप्स – Tips

—  आलू कद्दूकस करने के बाद काला पड़ने लगता है अतः चिल्ला जल्दी बना लेना चाहिए।

—  घी की जगह आप तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

—  आलू का चिल्ला फलाहारी होता है यानि व्रत में खाया जाता है इसीलिए इसमें सेंधा नमक व घी का प्रयोग किया गया हैं।

— यह बिना व्रत में भी नाश्ते के लिए भी बहुत ही अच्छा विकल्प है। यदि नाश्ते के लिए बनाना चाहें इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज व शिमला मिर्च , चाट मसाला डाल कर बना सकते हैं। तथा सेंधा नमक के स्थान पर सादा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

—  मसाले अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा किये जा सकते हैं।

—  चिल्ला नॉन स्टिक बर्तन में बनाने से चिपकेगा नहीं। यदि सादा तवे पर बनाना चाहें तो तवे पर पहले थोड़ा नमक बुरक देना चाहिए फिर चिल्ला डालना चाहिए। इससे सादा तवा भी नॉन स्टिक जैसा काम करता है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

फलाहारी कढ़ी राजगिरे के आटे की

कुटटू के आटे की पूड़ी

साबूदाना खिचड़ी खिली खिली कैसे बनायें

सिंघाड़े के आटे का पौष्टिक हलवा

साबूदाना और आलू की सेव ( मूरके ) घर पर बनायें

आलू की चिप्स सफ़ेद और क्रिस्पी ऐसे बनायें 

बादाम का हलवा दिमाग के लिए 

ठंडाई बनाने की ओरिजिनल रेसिपी 

बादाम पिस्ते वाला दूध बनाने के विधि 

नारियल के लड्डू इस तरह बनेंगे झटपट 

गुझिया को सॉफ्ट और टेस्टी कैसे बनायें 

मूंग की दाल का हलवा ऐसे बनाकर तारीफ पायें