उबटन से प्राप्त करें निर्मल सौंदर्य – Ubtan source of Natural Beauty

2471

उबटन Ubtan भारतीय संस्कृती का प्राचीन हिस्सा है। घर में रोजाना उपयोग में आने वाली सामग्री से आसानी से बनाए जा सकते है। इनसे साइड इफ़ेक्ट या एलर्जी का भी कोई डर नहीं होता। ये साबुन का अच्छा विकल्प हैं।

उबटन रोजाना भी लगाया जा सकता है। इनके प्रयोग से त्वचा स्निग्ध , जवां  व खूबसूरत बनती है। नियमित उबटन करने से त्वचा पर उम्र का प्रभाव रोक जा सकता है।

नीचे दिए गए उबटन में से जो भी आपको उचित लगे या आपको सूट करे उसे अपनाकर चेहरे और शरीर पर लगाकर स्किन की सुंदरता को बढ़ा सकते है । ये सभी उबटन सौंदर्य वृद्धि के लिए उपयुक्त है। इनसे आपका प्राकृतिक सौन्दर्य निखर आता है।

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते है। 

 उबटन बेसन का – Besan Ka Ubtan

—  दो बड़े चम्मच बेसन , एक चम्मच सरसों के तेल , थोडा दूध , एक चुटकी हल्दी -इनको मिलाकर गाढ़ा लेप बनाकर लगायें। जब हल्का सूख जाये वहां से हाथों  से रगड़ रगड़ कर छुडाएं। Ubtan मेल सहित बत्तियों के रूप में निकलेगा और स्किन चमक जाएगी।

—  बेसन में कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर Ubtan बना कर काम में लें।

—  एक बड़ा चम्मच बेसन , एक चम्मच खीरे का रस और आधा चम्मच शहद मिक्स करके चेहरे पर लगा लें सूख जाने पर हाथ से मलकर कर छुड़ा ले।

—  हार सिंगार के फूल और  गुलाब के फूल पीस लें इन्हे बेसन और दूध में मिलाकर Ubtan बनायें और चेहरे और शरीर पर लगाकर स्किन की सुंदरता बढ़ाएं।

उबटन जौ का – Jau Ka Ubtan

—  दो बड़े चम्मच जौ का आटा , एक चम्मच ग्लिसरीन , आधा चम्मच तेल , आधा चम्मच गुलाब जल – इनको मिक्स करके लेप बनाकर लगायें। हल्का सूखने पर रगड़ रगड़ कर छुड़ा लें। स्किन ग्लो करने लगेगी।

jai

—  जौ के आटे में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

—  जौ के आटे में चन्दन पाउडर ,थोड़ा सा केसर और दूध मिलाकर  Ubtan  बना लें।

 उबटन मैदा का – Maida Ka Ubtan

—  दो बड़े चम्म्च मैदा , आधा चम्मच तेल व आधा चम्मच मलाई मिलाकर लगाये। इसे हलके मालिश करते हुए छुडाएं। ये उबटन अनचाहे बालो को भी कम करता है।

—  मैदा को दूध में भिगो दें। इसमें गुलाब की पत्तियां मिलाकर पीस लें। इस Ubtan  को काम में लें।

 उबटन उड़द का -Udad Ka Ubtan

उड़द की बिना छिलके वाली दाल का बारीक पाउडर – दो चम्मच , तेल-एक चम्मच , दूध -एक चम्मच , गुलाब जल – दस बूँद। इन सबको मिलाकर लेप बनाकर लगायें। मालिश करते हुए छुडाएं। स्किन को निखारने मुलायम करने व चमकाने का अच्छा उबटन है।

उबटन गुलाब का – Gulab Ka Ubtan

 

आधा चम्मच मैदा , आधा चम्मच ग्लिसरीन , दो  चम्मच ताजा गुलाब की पिसी पत्तियां , एक  चम्मच गुलाब जल , एक चम्मच दूध। इन सबको मिलाकर लेप करलें। मालिश करते हुए धीरे धीरे छुड़ा दें। स्किन महक़ उठेगी और दमकने लगेगी।

 उबटन मसूर की दाल का – Masoor Ka Ubtan

Masoor-Dal

मसूर की दाल , गुलाब के फूल की पत्तियां और चन्दन पाउडर इन सबको दूध में भिगो दें। भीगकर फूल जाने पर पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। सूख जाने पर मसल कर छुड़ा ले। गुनगुने पानी से धो लें। रोम रोम साफ हो जायेगा। गर्मी के मौसम में ठंडक भी मिलेगी।

इन्हें भी जाने और लाभ उठायें :

होंठ फटना / ब्लेक हेड / नाख़ून स्वस्थ और सुन्दर / मेनिक्योर घर पर कैसे करें / हेयर मास्क के तरीके /  मस्कारा / आई शेडो / ब्लशर  / फाउंडेशन कंसीलर /