ओरेंज बार बनाने की विधि – Orange Candy bar recipe at home

992

ओरेंज बार Orange Bar बचपन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीजों में से एक है। इसे चुस्की , Orange Ice Candy , ऑरेंज बार , ओरेंज लोली जैसे नाम से भी जाना जाता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद और इसका रंग सहज ही आकर्षित कर लेता है।

पेरेंट्स द्वारा इसे बाजार से लेने के लिए मना करने के बाद चुपके चुपके खाने का मजा शायद सभी ने लिया होगा। गर्मी के मौसम में ठंडी ठंडी ऑरेंज केंडी बार प्यास बुझाकर ताजगी देती है। इसे आसानी से घर पर बना सकते है। बच्चों और उनके दोस्तों के लिए इसे बनाकर उन्हें इसका आनंद लेते हुए देखें। ऑरेंज कैंडी बार बनाने का तरीका इस प्रकार है :ओरेंज बार

ओरेंज बार बनाने की सामग्री

Orange Bar samagri

ओरेंज स्कवैश                        1 बड़ा चम्मच

ओरेंज एसेंस                              5 -6 बूंदे

ओरेंज कलर                              5 -6 बूंदे

नींबू का रस                               1 चम्मच

पानी                                         1 कप

शक्कर                               2 बड़े चम्मच

आइसक्रीम बनाने का साँचा या मोल्ड।

ओरेंज स्क्वेश घर पर बनाने की विधि जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

ओरेंज बार बनाने की विधि

How to make Orange bar hindi me

—  एक बर्तन में पानी और शक्कर डालकर हिलायें ।

—  शक्कर अच्छी तरह घुल जाने के बाद इसमें ऑरेंज स्क्वेश orange squash डालकर मिला दें।

—  अब इसमें ओरेंज कलर ,ओरेंज एसेंस और नींबू का रस डालकर हिलायें ।

—  सारे सामान डालने के बाद थोड़ी देर और हिलाते रहें ताकि सब सामान अच्छी तरह मिक्स हो जाये ।

—  अब इसे एक दूसरे बर्तन में छान लें।

—  छने हुए मिश्रण को आईस क्रीम के सांचे icecream mold में भरें।

—  एयर टाइट ढक्कन लगाकर फ्रिजर में रख दें ।

—  चार पांच घण्टे में आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाती हैं।

—  आइसक्रीम को मोल्ड से निकालकर ठंडी -ठंडी सर्व करें।

—  चाहे तो आइसक्रीम के ऊपर काला नमक छिड़क सकते है इससे इसका स्वाद चटपटा हो जाता है।

क्लिक करके इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

गर्मी से बचने के लिए क्या करें 

गुलकंद घर पर बनाने की विधि 

ठंडाई बनाने की ओरिजिनल विधि 

खसखस बादाम के लडडू बच्चों के लिए 

टमाटर की सॉस मार्किट जैसी कैसे बनायें 

चाट मसाला बनाने की विधि 

ताहिनी सॉस बनाने का तरीका और उपयोग 

आँवले की लोंजी बनाने की विधि

बच्चों के लिए काम आने वाले घरेलु नुस्खे 

नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें