कंडेंस्ड मिल्क घर पर कैसे बनायें – How to make condenced milk at home

2127

कंडेंस्ड मिल्क घर पर बनाया जा सकता है। यह वह गाढ़ा दूध है जिसे मिल्कमेड के नाम से सभी जानते हैं। यह चीनी मिलाकर पकाया हुआ गाढ़ा दूध होता है जो कई प्रकार के व्यंजन बनाने में काम आता है।

कन्डेंस्ड मिल्क का उपयोग – Uses of condenced milk

कन्डेंस्ड मिल्क का उपयोग केक व बेकरी के सामान बनाने में अंडे की जगह किया जाता हैं। मिठाई में इसका प्रयोग मावे की जगह किया जाता हैं। इसके प्रयोग से बनाये गए व्यंजन में शाही टेस्ट आ जाता हैं तथा व्यंजन जल्दी तैयार हो जाता है।

कंडेंस्ड मिल्क से आप केक , कुल्फी , आइस क्रीम , खीर ,रबड़ी , गाजर का हलवा आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के कंडेंस्ड मिल्क उपलब्ध हैं लेकिन घर के बने कंडेंस्ड मिल्क की बात ही कुछ और होती है।

कंडेंस्ड मिल्क घर पर बनायें

कभी दूध बच जाये और समझ ना आये की दूध का क्या करें तो इसका कंडेंस्ड मिल्क बना कर रख लें और जरुरत के अनुसार काम में लें।

आइये जानें घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने की विधि या रेसिपी

कंडेंस्ड मिल्क बनाने का सामान

Ingrediants For condensed milk

गाय का दूध                            500  मिली

चीनी                                     100  ग्राम

मीठा सोडा                               1  चुटकी

कंडेंस्ड मिल्क बनाने की विधि

Condensed milk Kaise Banaye

—  एक नॉन स्टिक या भारी तले का पेन लें।

—  इस पेन में 500 मिली गाय का दूध डालें।

—  इस दूध में में 100 ग्राम चीनी डालें और इसे गर्म करें ।

—  एक उबाल आने के बाद गैस धीमा कर दें।

—  लगातार हिलाते हुए गाढ़ा होने तक उबलने दें।

—  जब दूध गाढ़ा हो जाये तब एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर 2-3 मिनिट लगातार हिलाते हुए उबालें ।

—  जब दूध गाढ़ा होकर एक तिहाई रह जाये और कसिस्टेंसी मिल्क मेड जैसी हो जाये तब गैस बंद कर दें।

—  दूध बहुत हल्के बादामी रंग का गाढ़ा व क्रीमी हो जाएगा।

—  ठंडा होने पर ग्लास के जार में भरकर फ्रिज में रख दें ।

—  कंडेंस मिल्क तैयार है। जरुरत के अनुसार कोई भी डिश बनाने के लिए काम में लें।

कंडेंस्ड मिल्क सम्बन्धी टिप्स – Tips

—  दूध गाय का ही ले यदि गाय का दूध उपलब्ध नहीं हो तो टोंड मिल्क का भी उपयोग कर सकते हैं।

—  एक बार उबाल आने के बाद गैस धीमा कर दें , लगातार हिलाते रहें।  ध्यान रहें तले में चिपके नहीं।

—  इसे फ्रिज में दस दिन तक रख कर काम में ले सकते है लेकिन जितना हो सके ताजा बनाकर जल्दी उपयोग में ले लेना अच्छा रहता है।

—  इतनी दूध की मात्रा से लगभग 200 ग्राम मिल्क मेड बन जाता हैं।

—  इसे बनने में लगभग 35 से 45 मिनिट का समय लग जाता हैं।

—  कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है। अतः इसके उपयोग से बनाये जाने वाले वाले व्यंजन में चीनी इसे ध्यान में रखते हुए ही डालें।

क्लिक करके इन्हे भी जानें  :

नींबू का मीठा अचार रेसिपी

चाशनी कितने तार की बनायें

कुकर केक बिना अंडे का

मुरमुरे के लडडू बच्चों के लिए

फल सब्जी ख़राब होने से बचाएं

सूजी का हलवा

बादाम का हलवा

गाजर का हलवा

मेंगो फ्रूटी