कपड़े पर दाग कैसे मिटायें – Remove Stains From Cloth

9923

कपड़े पर दाग  Kapde par daag लग जाये तो बड़ा दिल दुखता है और जब हमारे किसी फेवरेट कपड़े पर दाग लग जाये तो गुस्सा भी बहुत आता है। कपड़ों पर दाग stain on cloths  कई तरह से लग सकते है।

कुछ दाग मिटाए नहीं जा सकते। लेकिन ज्यादातर दाग मिट सकते है। जानिए उन दागों  के बारे में जो मिट सकते है और सीखिए उनको मिटाने के तरीके।

गुस्सा करना किसी समस्या का समाधान नहीं होता। धैर्य पूर्वक कोशिश करें। कपड़ों के दाग  ( Kapdo ke daag ) मिट सकते हैं । ताजा लगा हुआ दाग ( Taja dag ) ज्यादा आसानी से चला जाता है। दाग पुराना (Purana dag) होने पर मिटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए दाग को तुरन्त मिटाने की कोशिश करनी चाहिए।

कपड़े पर दाग निकालते समय सावधानी- Be Careful

Kapde se daag hatate samay savdhani

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

—  रंगीन कपड़े से दाग (Rangeen Kapde ke dag ) मिटाते वक्त ध्यान रखें कपडे का रंग कच्चा हुआ तो रंग निकल सकता है।

—  तेज गर्म पानी से दाग छुड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए इससे दाग पक्के हो जाते है ।

—  ऊनी वस्त्र  woolen पर कभी भी तेज गर्म नहीं डालना चाहिए। इससे वो ख़राब हो जायेंगे।

—  पेट्रोल या स्पिरिट से दाग छुड़ाते वक्त ध्यान रखें ये ज्वलनशील होते है तुरंत आग पकड़ते है। अतः आस-पास आग नहीं होनी चाहिए।

—  एसीटोन , बेन्जीन  या कार्बन टेट्रा क्लोराइड आदि उपयोग में लाते वक्त ब्रश या रुई काम लेना चाहिए और ब्लोटिंग पेपर से सुखाना चाहिए।

कपड़े पर दाग छुड़ाने के तरीके – remove spots from cloth

Kapde ke daag mitane ke upay

चाय कॉफी के दाग

Tea and Coffee stains

चाय का दाग

—  किसी कपडे पर चाय गिर जाये तो तुरन्त टेल्कम पाउडर लगा देने से दाग नहीं पड़ता।

—  दाग लगे कपडे को थोड़ी देर आलू उबले हुए पानी में रखें फिर धोयें , चाय या कॉफी का दाग मिट जायेगा।

—  चाय कॉफी के दाग पर थोड़ी देर ग्लिसरीन लगा कर रखें फिर साबुन से धो दें , दाग निकल जायेगा।

—  दो कप पानी में चौथाई चम्मच बोरेक्स इस अनुपात के घोल से धोने पर रंगीन सूती व लिनन के कपड़े से चाय का दाग मिटायें।

—  चाय गिरते ही शक्कर बुरक देने से दाग नहीं पड़ता और जल्दी साफ हो जाता है।

—  सुहागे को गुनगुने पानी में घोलकर इससे धोने से कपड़े पर चाय कॉफी के दाग मिट जाते है।

फल व सब्जी के दाग

Fruits or Gravy  spots

—  धब्बे के ऊपर स्टार्च लगा कर कुछ देर रखें फिर गुनगुने पानी से धो दें , दाग मिट जायेगा।

—  दाग पर ग्लिसरीन लगाकर कुछ देर रखें फिर नीबू घिसे और फिर धो लें , दाग चला जायेगा।

—  चुकंदर के धब्बे के लिए दाग के नीचे थोड़ा पानी रखें फिर दाग पर ब्रेड रख दें।  ब्रेड पानी के साथ रंग भी सोख लेगी।

—  लगभग घंटे भर कपड़े के दाग को सुहागे के घोल में डुबो कर रखें फिर धो लें फल के दाग ( fal ke dag ) मिट जायेंगे।

—  तेल वाली सब्जी , ग्रेवी  , सॉस , चटनी गिर जाये तो आलू रगड़ कर धोने से दाग मिट जाते है। Gravy , sauce ke daag , chatani ke daag  इससे निकल जाते है।

—  सब्जी के दाग ( Sabji ke daag ) पर मिट्टी का तेल लगाकर आधा घंटा धूप में रख दें फिर साबुन लगा कर धो दें।

हल्दी के दाग

Turmeric stains

—  हल्दी के दाग ( Haldi ke dag ) पर कुछ देर बेसन का घोल लगा कर रखें फिर धो दें। इसके बाद कपडे को धूप में सुखाएं। दाग मिट जायेगा।

—  यदि दाग ताजा है तो तुरंत साबुन से धोकर धूप में सुखाने से हल्दी का दाग ( Haldi ka daag ) मिट जाता है।

—  रेशमी और ऊनी वस्त्र पर हल्दी का दाग  है तो उसे पहले पोटेशियम परमेगनेट के घोल में डुबोएं फिर अमोनिया के घोल में डुबोएं । ऐसे बारी-बारी से तीन चार बार करने से दाग निकल जाता है।

—  स्प्रिट से साफ करने से हल्दी के दाग (Haldi ke dag ) मिट जाते है।

—  हल्दी के दाग पर हाइड्रोजन पराक्साइड की कुछ बूँद लगा कर धूप में रखने से दाग मिट जाता है।

पान और कत्थे के दाग

Pan ya kattha ke daag

पान के दाग

—  कत्थे के दाग ( Katthe ke dag ) पर कुछ देर कच्चा आलू पीस कर रख दें  फिर धो दें। इससे कत्थे का पुराना दाग भी मिट जाता है।

—  रेशमी कपड़े पर पान का दाग ( Pan ka daag ) लगा हो तो दाग को गीला करके उस पर सूखी गंधक रगड़ने से दाग मिट जाता है।

—  पान या कत्थे के दाग लग जाये तो तुरंत नीबू रगड़ देने से दाग मिट जाता है।

—  कच्चे दूध से साफ करने से पान के या कत्थे के दाग ( Catechu stain ) चले जाते है।

—  कत्थे के दाग पर प्याज का रस लगाने से दाग मिटता है।

—  दाग पर थोड़ी देर दही लगा कर फिर धोने से पान के दाग मिटा सकते है।

बॉल पेन व इंक के दाग

Ball Pen Ink Stains

इंक का दाग

—  बॉल पेन की इंक के दाग ( Ball pen ki ink ka dag ) छुड़ाने के लिए मिथाइलेटेड स्प्रिट का उपयोग करना चाहिए। इससे दाग निकल जाता है।

—  आधे घंटे छाछ में भिगोने के बाद धोने से कपड़े पर लगे इंक के दाग ( syahi ke dag ) चले जाते है।

—  कपडे पर इंक के दाग ( ink ke daag ) पर दोनों तरफ सफ़ेद टूथ पेस्ट लगा कर कुछ देर बाद धोने से दाग मिट जाता है।

—  इंक के दाग ( pen ka dag ) पर सिरका Vinegar लगाकर रगड़े फिर साबुन से धो लें इससे दाग चला जायेगा।

—  उबले हुए चावल लगाने से या चावल के मांड से धोने पर इंक ( स्याही ) के दाग मिटते है।

जंग के दाग

Jung Ke Dag

—  कपड़ो पर जंग का दाग  (Jung ka dag ) हटाने के लिये दाग पर नींबू का रस रुई की मदद से लगा कर 15 -20 मिनिट के लिए धूप में रख दें। अब कपडे को साफ पानी से धो कर साबुन से धो लें। लोहे से लगे जंग का दाग साफ हो जाएगा। यह बहुत अच्छा उपाय है।

—  जंग  के हलके दाग पर दही या नींबू का रस लगा कर थोड़ी देर बाद गर्म पानी में मसलने से जंक का दाग साफ़ हो जाता हैं।

—  जंक के धब्बे वाले हिस्से को सिरके में थोड़ी देर भिगोने के बाद धोने से जंग का दाग  (jang ka dag )  दाग साफ़ हो जायेगा।

—  कपड़ो पर लगे जंक के दाग पर दूध मलने के बाद धोने से भी ठीक हो जाते है।

—  सफ़ेद कपड़ों पर जंक के निशान को फ़टे हुए दूध से रगड़ कर साफ करने से निशान छूट जाता है ।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

ऑक्सीमीटर कैसे काम करता है और कौनसा खरीदें

कौनसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाएँ

शंख बजाने के फायदे पूजा वाला असली शंख और प्रभाव

गोगा नवमी और गोगोजी का मेला कब कहाँ 

रामदेवरा मेला कब कहाँ और क्यों 

शराब की लत पड़ने के लक्षण और अब सावधानी क्यों जरुरी

सूर्य जल चिकित्सा के फायदे 

पेशाब कंट्रोल नहीं हो पाना 

घर खर्च कम करने के उपाय

बिना AC घर ठंडा रखने के उपाय

चश्मा व लेंस के बारे में ये जान लें 

म्युचुअल फंड से फायदा कैसे उठायें 

एसआईपी SIP क्या होती है और कैसे शुरू करते है