खजूर ड्राई फ्रूट रोल बना कर परिवार को फिट रखें – Khajoor Dry fruit Roll

447

खजूर ड्राई फ्रूट रोल पार्टी , किटी पार्टी , क्रिसमस , न्यू ईयर पार्टी या किसी भी अवसर पर बनाये जा सकते हैं। ये पौष्टिक भी हैं और स्वादिष्ट भी। बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रख सकते हैं। इनसे खजूर और ड्राई फ्रूट दोनों के फायदे मिलते हैं। खजूर सर्दी के मौसम में गर्माहट देते हैं , प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे सर्दी जुकाम आदि से बचाव होता है।

खजूर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

ड्राई फ्रूट्स के अपने फायदे हैं। मेवों के फायदे और उनके उपयोग का तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

खजूर ड्राई फ्रूट रोल

आइये जाने खजूर ड्राई फ्रूट रोल बनाने का तरीका –

खजूर ड्राई फ्रूट रोल बनाने का सामान

Ingrediant For Khjoor Roll

खजूर                                      2  कप

अखरोट                                1/2  कप

काजू                                   1/2  कप

बादाम                                  1/2  कप

पिस्ता                              2  बड़े चम्मच

खसखस                           2  बड़े चम्मच

इलायची                                 10  नग

नारियल बुरादा                        1/2  कप

मलाई                                  1/2  कप

मेरीगोल्ड बिस्किट                       5  पीस

खजूर ड्राई फ्रूट रोल बनाने की विधि

Khajur Dry Fruit Roll  Recipe

—   खजूर की गुठली निकाल कर बारीक़ टुकड़े कर लें या मिक्सी में बिना पानी के पीस लें।

—   मेवों को मोटा मोटा काट लें व दो मिनिट कढ़ाई में रोस्ट करें।

—   बिस्किट को मिक्सी में चला कर चूरा बना लें।

—   इलायची छीलकर बारीक़ पीस लें।

—   एक कढ़ाई में मलाई व खजूर के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर खजूर को दबाते हुए हिलाते हुए पकाए।

—   थोड़ी देर में खजूर नरम हो जाएगा इसे दो मिनिट ओर पका लें ।

—   इसमें सारे मेवें व इलायची पाउडर डालकर गैस बंद करें।

—   अब इसमें बिस्किट का चूरा व दो चम्मच नारियल चूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें ।

—   थोड़ा ठंडा हो जाये तब हाथ में घी लगा कर इसके रोल बना लें।

—   एक प्लेट में नारियल चूरा व खसखस रखे इसमें बनाये हुए खजूर ड्राई फ्रूट रोल को घुमाते हुए लपेटे इससे रोल के चारों तरफ नारियल व खसखस लग जायेगा।

—   अब इसे एल्युमिनियम फॉइल में लपेट कर फ्रिज में सेट होने के लिए दो घंटे रख दें।

—   फॉइल से निकाल कर तेज धार वाले चाकू से आधा इंच की स्लाइस में काट ले।

—   पौष्टिक खजूर ड्राई फ्रूट रोल तैयार हैं।

माइक्रोवेव में खजूर ड्राई फ्रूट रोल बनाने का तरीका

How to make Date Roll in microwave

खजूर ड्राई फ्रूट रोल माइक्रोवेव में भी आसानी से बनाये जा सकते हैं । माइक्रोवेव में बनाने की विधि इस प्रकार है –

ऊपर बताये अनुसार सामग्री लें। मलाई और बारीक़ कटा हुआ खजूर माइक्रोवेव सेफ बाउल में रखकर पांच – छह मिनट माइक्रो कर लें। बीच में एक दो बार स्टेपुला या चम्मच की सहायता से मेश करके हिला दें। अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट मिला दें और दो मिनट और माइक्रो कर लें।

बाहर निकाल कर पिसे हुए बिस्किट ,  इलायची और नारियल बुरादा मिला लें। थोड़ा ठंडा हो जाये तब रोल बना लें। बाकि विधि ऊपर बताये अनुसार ही है। स्वादिष्ट खजूर ड्राई फ्रूट रोल खायें और खिलायें।

खजूर ड्राई फ्रूट रोल के टिप्स

Date Roll Tips

—  खजूर अच्छी क्वालिटी के नरम वाले होने चाहिए।

—  खजूर रोल के मिश्रण से आप अपनी चॉइस के अनुसार  लडडू , छोटे लम्बे रोल या बर्फी भी जमा सकते हैं।

—  खजूर रोल फ्रिज में रखने से स्लाइस काटने में आसानी हो जाती है।

क्लिक करें और जानें इन्हे बनाने का तरीका 

स्वादिष्ट और स्पंजी बिना अंडे का कुकर केक 

मुरमुरे के लडडू और चिक्की 

तिल पपड़ी ब्यावर वाली 

नवरात्री वाले स्वादिष्ट काले चने 

ग्वारपाठे के लड्डू 

सूजी का हलवा 

व्रत के लिए आलू का चिल्ला 

मेंगो फ्रूटी 

आम पापड़ 

हरी मिर्च के चटपटे टिपोरे 

स्पंजी पनीर घर पर कैसे बनायें 

बैंगन का भरता 

टोमेटो सॉस बाजार जैसी 

चाट मसाला