चूहे भगाने , बिना दवा मारने और रोकने के उपाय – Keep Mouse Away

30182

चूहे Mouse घर में घुस जाये तो परेशान करके रख देते हैं। चूहा chuha आपके कपड़े , किताबें , फर्नीचर , खाने पीने का सामान आदि किसी भी चीज को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हे घर में इधर उधर दौड़ते देख बड़ी हैरत होती है। जगह जगह चूहे का मल मूत्र फैला नजर आता है।

चूहे घर में सिर्फ सामान को नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि इनके कारण कई प्रकार की बीमारी होने का डर भी होता है। रात को जब आप आराम से सो रहे होते हैं तब ये चुपके से आपके पैर को कुतर सकता है। छोटे नवजात शिशुओं को इनसे बचाना बहुत जरुरी हो जाता है।

चूहे

घर में अलावा ये चूहे कार में भी घुस जाते है और कार की वायरिंग या सीट आदि काट देते हैं। बोनट खोलो तो चूहे के द्वारा फैलाई हुई गन्दगी और इकठ्ठा किया हुआ कूड़ा करकट दिखाई देता है। कभी तो घर में बिजली के तार चूहे के काटे जाने के कारण शार्ट सर्किट और आग लगने जैसे घटना भी हो जाती है।

चूहे वहीं रहते हैं जहाँ उन्हें खाने पीने का सामान आसानी से मिल जाये और छुपने की ऐसी जगह मिल जाये जो उन्हें सुरक्षित लगे। ये किसी भी जगह डेरा जमा लेते हैं और खा पीकर अपना परिवार बढ़ाते रहते हैं।  ये घर में कैसे घुसे यह पता करना भी मुश्किल हो जाता है।

इनकी फैलाई हुई गन्दगी के कारण अजीब सी गंध आती है। और अगर घर में चूहा मर जाये तो भयानक बदबू के कारण रहना भी मुश्किल हो जाता है। अतः जल्दी से जल्दी चूहे से मुक्ति पाने के उपाय करने चाहिए।

चूहे से बचने और उसे भगाने के तरीके

chuha bhagane ka upay hindi me

चूहा एक आम समस्या है। बाजार में चूहे के लिए दवा और कई प्रकार के पिंजरे आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते है। चूहा मारने की दवा का प्रयोग करना किसी किसी को क्रूरता लग सकता है। चूहा गंभीर बीमारियां फैला सकता है । इसलिये यह तय करना आपका काम है कि आपके लिए चूहा ज्यादा महत्त्व रखते है या परिवार।

ये आप पर निर्भर करता  कि आप चूहे को मारना चाहते हैं या उसे पिंजरे में पकड़कर फेंकना चाहते हैं। सही तरीके से काम में लेने पर दोनों तरीकों से ही चूहा भगाने में सफलता मिल सकती है।

सबसे पहले यह देखना और जानना जरुरी होता है की चूहा किस जगह से प्रवेश कर रहा है। यह एक इंच जितनी छोटी जगह से भी आसानी से घुस सकता है। ऐसी सभी जगह बंद कर देनी चाहिए।

चूहा घर में ना आये इसके उपाय

chuhe rokne ke upay in hindi

चूहा बहुत साफ देख नहीं सकता लेकिन इसकी सूंघने की शक्ति शानदार होती है। चूहे को कुछ गंध सख्त नापसंद होती हैं इन्हे काम में लेकर चूहे को दूर रखा जा सकता है।

—  चूहे के दांत बहुत मजबूत होते है सकता है कि आपने किसी तरह छेद आदि बंद करने की कोशिश की हो लेकिन ये उसे कुतर देते हैं और आ जाते हैं। चूहा आने वाली जगह लोहे की चिर्री का गुच्छा Steel Wool लगा दें। वह इसे नहीं काट पायेगा ।

—  पिपरमिंट की गंध चूहे को दूर रखती है। चूहे आने वाली जगह पिपरमिंट के तेल में भीगी रुई Cotton Ball रख दें।  पुदीने की पत्ती भी वहां रख सकते हैं या पुदीना गमले में लगा कर गमला वहां रख दें। इससे चूहे दूर रहेंगे।

—  इसी प्रकार प्याज की गंध भी चूहे नापसंद करते है। थोड़े प्याज के टुकड़े इनके आने वाली जगह रखने से ये दूर रहते हैं। प्याज एक दिन बाद ही बदल देने चाहिए अन्यथा इसकी गंध आपको भी परेशान कर सकती है।

—  लाल मिर्च का पॉउडर चूहों को दूर रखता है। इसे सावधानी पूर्वक काम में ले सकते हैं।

—  चूहे जहाँ से आते हों वहां इंसान के बाल होंगे तो चूहा वहां आने की हिम्मत नहीं करेगा। असल में इंसान का बाल चूहे के पेट में चला जाये तो वह मर जाता है।

चूहे को बिना दवा मारने के तरीके

chuha bina dava mitane ka upay hindi me

—  कोको पाउडर और POP पाउडर मिला लें। इसे थोड़ा थोड़ा चूहों वाली जगह छिड़क दें। चूहा इसे खाता है और वह पानी की तलाश में बाहर जायेगा और उसके प्राण प्रखेरू उड़ जायेंगे।

—  उबला आलू छिलके सहित कुचल कर चूहा आने वाली जगह डाल दें। यह आलू की छिलके हजम नहीं कर पाता और छिलके वाला आलू उसके लिए प्राणघातक सिद्ध होता है।

—  हो सके तो घर में एक बिल्ली पाल लें। यह सारे चूहे समाप्त कर देगी। बस बिल्ली का ध्यान रखना पड़ेगा।

—  कुछ विशेष प्रकार के कुत्ते जो रैट टेरिअर कहलाते है चूहे का शिकार करने में पारंगत होते है। इन्हे घर में पालतू बना कर रखें आपका पेट रखने का शौक भी पूरा होगा और चूहों से मुक्ति भी मिल जाएगी।

—  यदि चूहा मारने की दवा का इस्तेमाल कर रहे हों तो उस पर लिखे निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें। इसे सुरक्षित स्थान पर रखें। बच्चों और पालतू जानवर की पहुँच से यह दूर होनी चाहिए।

चूहा पकड़ने का पिंजरा कैसे काम में लें

chuhe ka pinjara kaise lagaye

—  चूहा पकड़ने का पिंजरा सही काम कर रहा है या नहीं चेक कर लें।

—  पिंजरे को फर्नीचर की पीछे लगायें। जहाँ से चूहा गुजरता है या कुछ देर वहां रुकता है। या जहाँ चूहा होने की संभावना हो उस जगह के आस पास लगायें।

—  ब्रेड , फल , चावल , शक्कर , अनाज आदि बंद कंटेनर में रखें। ये उसे आसानी से प्रचुर मात्रा में भोजन मिल रहा होगा तो वह थोड़े से खाने के लिए पिंजरे में नहीं आएगा।

—  पिंजरे में लगाई जाने वाली खाने की चीज खुशवू वाली होनी चाहिए जिसकी गंध चूहे को आकर्षित कर पाये।

—  चूहा डरपोक किस्म का प्राणी होता है। पिंजरा चूहे के लिए नई जगह होती है इसलिए वह जल्दी से पिंजरे में घुसने की हिम्मत नहीं कर पाता। अतः थोड़ा धैर्य से काम लेना चाहिए।

—  यदि एक दो दिन में चूहा पिंजरे में पकड़ में नहीं आता तो पिंजरे की जगह बदल दें। फिर भी सफलता नहीं मिले तो पिंजरा बदल लें।

—  पिंजरे के दिन में एक बार जरूर चेक करें। चूहा पिंजरे में फंस गया हो तो उसे जल्द से जल्द फेंक दें। अन्यथा यह मर भी सकता है या बीमारी का कारण बन सकता है।

—  पिंजरे में फंसा चूहा फेंकने जा रहे है तो इसे घर से कम से कम एक किलोमीटर दूर जाकर फेंके।

कार में चूहे का आना कैसे बंद करें

Car me chuha aana

—  कार में चूहा अंदर आ सकें ऐसी जगह हो तो उसे ध्यान पूर्वक बंद कर दें।

—  वेहिकल या कार ऐसी जगह पार्क ना करें जहाँ आस पास चूहे हों और फर्श पर लम्बी घास हो विशेष कर यदि अधिक समय तक काम नहीं आने वाला हो।

—  कार आदि में चिप्स या ब्रेड आदि गिरे हो तो साफ कर देने चाहिए तथा खाने के खाली पैकेट आदि कार में नहीं छोड़ने चाहिए। इनकी गंध से चूहा आकर्षित हो सकता है ।

—  कार में कुछ विशेष प्रकार की चीजें रखनी चाहिए जिससे चूहे दूर रहते हैं जैसे पिपरमिंट का तेल या पुदीना पत्ती आदि।

—  कार में इंसान के बाल रखने से चूहे नहीं घुसेंगे।

चूहे के कारण होने वाली बीमारियां

chuhe kaunsi bimari felate he hindi me

चूहा कई प्रकार के बैक्टीरिया , वाइरस और जीवाणु का वाहक हो सकता है। विशेष कर चूहे द्वारा फैलाया गया मल मूत्र बीमारी का कारण बन सकता है जिसमे कारण  बुखार , भूख में कमी , सिरदर्द , उल्टी आदि लक्षण दिख सकते हैं।

प्लेग नामक गंभीर बीमारी चूहों के कारण फैलता है यह तो सभी जानते हैं।

चूहा फ़ूड पोइज़निंग का कारण बन सकता है।

चूहे के काटने से रैट बाईट फीवर हो सकता है जो कई महीनो तक ठीक नहीं होता है।

चूहे के कारण टायफस नामक बीमारी हो सकती है जिसमे बुखार के साथ त्वचा पर रैशेज़ तथा साँस लेने में दिक्कत हो सकती है।

यह हंटा वाइरस नामक बीमारी पैदा कर सकता है जिसमे बुखार होता है और किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

कौनसा दूध पियें भैंस का या गाय का

नए चुटकुले रंग बिरंगे गुदगुदाने वाले 

बबूल का पेड़ सस्ता सुलभ कारगर उपचार

रुद्राक्ष धारण करने के फायदे और असली की पहचान 

बर्फ को इस तरह काम लें बहुत फायदा होगा

खाने में डाले जाने वाला अजीनोमोटो क्यों खतरनाक

बुरे सपने या अच्छे सपने का क्या अर्थ होता है

डॉक्टर की डिग्री में लिखे शब्दों का क्या मतलब है 

बिना AC घर ठंडा कैसे रखें

नाभि खिसकी हो तो खुद चेक करके कैसे ठीक करे

डिप्रेशन के कारण और उसे दूर करने के उपाय

पूजा में कौनसे फूल नहीं लें 

पीपल के पेड़ की पूजा विधि और लाभ