तिल की सॉस ताहिनी घर पर बनाने की विधि – Tahini Sauce At Home

899

ताहिनी सॉस Tahini Sauce तिल से बनने वाली एक लाभदायक सॉस होती है। विदेशों में यह बहुत समय से लोकप्रिय है। अब भारत में भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। यहाँ जानिए इसे बनाने का तरीका।

तिल का उपयोग हमारे यहाँ गजक , तिलपपड़ी , तिल बर्फी आदि के रूप में हमेशा से होता आ रहा है।

तिल पपड़ी बनाने की विधि जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

तिल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। त्वचा , हड्डी , बाल , ह्रदय को इसके उपयोग से बहुत लाभ मिलता है। ताहिनी सॉस तिल से बनी होने के कारण तिल के सभी फायदे इससे मिल सकते है। इसमें मिलाये जाने वाला जैतून का तेल भी इसके फायदे बढ़ा देता है। तिल के फायदे व सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लीक करें

ताहिनी सॉस बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बाजार में बहुत महँगी मिलने वाली यह सॉस घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसका उपयोग सलाद ड्रेसिंग , डिप की तरह तथा बर्गर , फलाफल सलाद आदि के साथ अच्छा रहता है।

ताहिनी सॉस बनाने की विधि – Tahini Sauce Vidhi

ताहिनी सॉस

ताहिनी सॉस बनाने की सामग्री – Tahini Sauce Samagri

सफेद तिल                        1  कप

जैतून का तेल              2  बड़े चम्मच

लहसुन की कली                 4  पीस

नींबू का रस               2  बड़े चम्मच

नमक                         स्वादानुसार

ताहिनी सॉस बनाने की विधि – Tahini Sauce recipe

—  ताहिनी सॉस बनाए के लिए  तिल को कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर हिलाते हुए सेक ले।

—  सिके हुए तिल को प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दे।

—  सफेद तिल को ग्राइंडर में जैतून के तेल के साथ पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना ले।

—  अब इसमें लहसुन की कली , नींबू का रस , नमक व जरूरत के अनुसार और तेल डालकर बारीक़ पीस लें ।

—  पीसते समय ग्राइंडर  के किनारो पर सॉस चिपक जाती हैं इसीलिए थोड़ी थोड़ी देर में ग्राइंडर के किनारो से चम्मच की सहायता से सॉस को अलग कर ले।

—  बारीक़ पीसने के बाद सॉस चमकदार हो जाएगी।

—  ताहिनी सॉस को बनाकर एयरटाइट कन्टेनर में निकालकर फ्रिज में रखकर  दो सप्ताह तक काम में ले सकते हैं।

—  काम में लेते समय यदि इसे आप ओर पतला करना चाहते है तो इसमें गुनगुना पानी डाल सकते हैं।

— इसका सलाद ड्रेसिंग , डीप आदि में उपयोग करके मजा ले सकते है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

तड़का छौंका क्यों जरुरी / हरे धनिये की चटपटी चटनी / लहसुन की चटनियाँ / केर सांगरी की सब्जीऑरेंज बार नारियल के लडडू / मूंग की दाल का हलवा पनीर कैसे बनायें नर्म और स्पंजी / संतरे का शरबत और स्क्वैश / केरी का लोकप्रिय स्वादिष्ट अचार / आंवला मुरब्बा