नारियल पानी क्या वाकई फायदेमंद है – Is Coconut water good

4767

नारियल पानी Coconut water हरे नारियल में प्राकृतिक रूप से भरा हुआ साफ सुथरा पानी होता है । ये स्वादिष्ट और मीठा होता है। हरे नारियल को ऊपर से काटकर पानी पीया जा सकता है।

Nariyal Pani को बहुत सेहतमंद बताया गया है। पर क्या ये सब सही है। क्या नारियल पानी इतना फायदेमंद होता है जितना बताया जाता है। क्या Nariyal Pani  रोज पीना चाहिए। आइये देखें।

नारियल पानी के पोषक तत्व  – Nariyal Pani Ke Poshak Tatv

एक गिलास नारियल पानी में लगभग 50 कैलोरी होती है और 10 ग्राम प्राकृतिक शक्कर होती है। इसमें पोटेशियम , मैग्नेशियम , कैल्शियम और मैगनीज़ प्रचुर मात्रा में होते है।  इसके अलावा इसमें कार्बोहाईड्रेट , प्रोटीन , कई तरह के विटामिन और मिनरल होते है।

नारियल पानी

Nariyal Pani  कम कैलोरी , और कम शक्कर वाली ऐसी डाइट है जिसमे फैट नहीं होता । इसका पोटेशियम शरीर में इलक्ट्रोलाइट बैलेंस को सही रखने में मदद करता है। जिसकी वजह से डीहाईड्रेशन ठीक होता है।

नारियल पानी के फायदे – Nariyal Pani Benefits

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते है 

नारियल पानी और इंसान के रक्त का इलेक्ट्रोलाइट प्रोफाइल मिलता जुलता होने के कारण ये शरीर में जज्ब होकर विषैले तत्वों को शरीर से निकालने में बहुत मददगार साबित होता है।

खाने में अधिक सोडियम की वजह से हुए नुकसान की भरपाई Nariyal Pani से आसानी से हो सकती है। नारियल पानी के उपयोग से थकान तुरंत मिटती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। खिलाडियों के लिए ये बहुत अच्छा एनर्जी बूस्टर हो सकता है।

यह ब्लड प्रेशर कम करने में , वजन कम करने में , कोलेस्ट्रॉल कम करने में और एनर्जी बढ़ाने में सहायक होता है।

Nariyal Pani त्वचा को कोमल , साफ , चमकदार बनाये रखने में मदद करता है। Nariyal Pani पीने से एसिडिटी ठीक होती है। इसका फाइबर पेट साफ करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। Nariyal Pani के नित्य उपयोग से बाल स्वस्थ काले और लम्बे होते है।

अब तो आप जान ही गए होंगे वाकई में Nariyal Pani प्रकृति का एक फायदेमंद उपहार है जिसका मुकाबला बाजार में बिकने वाला कोई बनावटी ड्रिंक नहीं कर सकता। इसे अवश्य ही रोज पीना चाहिए ।

पानी के लिए नारियल कैसा खरीदें – How to select coconut

Pani Ke Liye Nariyal Konsa Le

पानी के लिए नारियल ऊपर से चमकदार हरा होना चाहिए। पीले से रंग का नहीं होना चाहिये। वो कटा फटा नहीं होना चाहिए। उसका साइज बहुत छोटा या बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।

घर पर पीने के लिए हम नारियल को ऊपर से छिलवा कर ले आते है। ऐसा नारियल ज्यादा टिकता नहीं है उसे उसी दिन पी लेना चाहिए। यदि नारियल पानी में जीभ पर लगने वाला अजीब टेंगी स्वाद आये तो उसे नहीं पीना चाहिए ।

नारियल पानी स्ट्रा की मदद से पीना ही सही रहता है। गिलास में खाली करने की कोशिश में पानी अशुद्ध हो सकता है। पानी के फैलने और गिरने का भी डर रहता है।

नारियल दूध और नारियल पानी में अंतर – Coconut Milk

Nariyal Ka Doodh

अक्सर लोग नारियल पानी और नारियल के दूध में कन्फ्यूज हो जाते है। नारियल का दूध नारियल पानी नहीं है। नारियल का दूध नारियल गिरी को पानी के साथ बारीक पीस कर छान कर बनाया जाता है।

नारियल के दूध में फैट और कैलोरी अधिक होते है। इसके एक कप में लगभग 550 कैलोरी होती है। जबकि नारियल पानी में सिर्फ 50 कैलोरी होती है। पोटेशियम , मैग्नेशियम , कैल्शियम , मेगनीज की अच्छी मात्रा के कारण नारियल दूध भी फायदेमंद होता है।

नारियल पानी से घरेलु उपचार – Home remedies

—  नारियल पानी रोजना पीने से और दिन में दो तीन बार चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे , झाइयाँ और मुहाँसे Pimples  ठीक हो जाते है। चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है।

—  एसिडिटी होने पर रोज खाली पेट Nariyal Pani पीने से एसिडिटी ठीक हो जाती है।

—  जिन शिशुओं को ऊपर दूध नहीं पचता उन्हें दूध और नारियल पानी मिलाकर देने से दूध पचने लगता है।

—  बच्चों को नारियल के पानी में नीम्बू का रस डालकर पिलाने से पेट के कीड़े नष्ट होकर पाचन सुधरता है।

—  गर्भावस्था में रोजाना नारियल का पानी पीने से स्वस्थ और सुन्दर संतान पैदा होती है। विशेषकर शिशु की आँखें बहुत सुंदर होती है।

—  रोजाना नारियल के पानी में नीम्बू का रस मिलाकर पीने से शरीर के विजातीय तत्व निकल जाते है ,रक्त शुद्ध होता है।

—  मेगनीज होने के कारण नारियल का पानी मेटाबोलिज्म को सुधारता है और तुरंत शक्ति देता है।

—  पोटेशियम होने के कारण ये गुर्दे में पथरी होने से रोकता है।

—  डेंगू होने पर नारियल पानी पीने से फायदा मिलता है।

—  नारियल पानी पीने से मांस पेशियों की थकान और दर्द दूर होता है।

—  नारियल पानी में शक्कर कम और फैट नहीं होने के कारण और फाइबर अधिक होने के कारण वजन कम करने के लिए बहुत अच्छी डाइट होती है। इसको पीने से पेट भरा हुआ रहता है ,जल्दी भूख नहीं लगती। फाइबर के कारण कब्ज ठीक करता है।

—  डायबिटीज वालो के लिए ये ब्लड क्लोटिंग रोकने में मदद करता है। और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

—  ब्लड प्रेशर कम करने में , कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और क्लॉट बनने से रोकने में नारियल पानी सहायक होता है।

—  शराब का नशा कम करने , शराब पीने से हुए नुकसान यानि इलक्ट्रोलाइट डिसबैलेंस और हैंग ओवर को नारियल पानी ठीक करता है।

सावधानियाँ

—  क्योकि नारियल पानी खून को पतला करता है अतः ऑपरेशन ( Surgery ) कराना हो तो नारियल पानी नहीं पीना चाहिये।

—  एक या दो से ज्यादा नारियल का पानी एक बार में नहीं पीना चाहिये , खासकर बहुत पसीना बहाने के तुरंत बाद। थोड़ा थोड़ा करके पिएँ।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

उपचारित खास तरह के पानी / तांबे के बर्तन में रखा पानी / त्रिफला चूर्ण / शहद / तुलसी / काली मिर्च / लौंगसौंफ / जीरा / हींग / काला नमक / अजवाइनहल्दी / फिटकरी / त्रिफला चूर्ण / बादाम / अखरोट / काजू / खजूर / पिस्ता / मूंगफली / किशमिश