गुलदस्ते में फूल ताजा कैसे रखेँ – How to keep flower fresh

1829

गुलदस्ते में फूल Flowers in pot सभी को बहुत अच्छे लगते है। सजावट का ये सबसे सुंदर पहलू होता है। ये मनोभावना व्यक्त करता है। इनसे ख़ुशी का आदान प्रदान होता है।

ताजा फूल हमेशा पॉजिटिव एनर्जी देते है। अलग अलग तरह के रंग , खुशबू , बनावट आदि के कारण फूल सभी का मन मोह लेते है। हर किसी को उसकी पसंद के रंग और खुशबू में फूल मिल जाते है। पूजा में भी भगवान को फूल चढ़ाये जाते हैं।

( इसे भी पढ़ें : पूजा में कौनसे भगवान को कौनसा फूल चढ़ाएं )

फूल ताजा और फ्रेश होने चाहिए तभी इनका असली आनंद प्राप्त होता है। मुरझाए या सूखे फूल काम के नहीं होते। गुलदस्ते में फूल अधिक समय तक फ्रेश नहीं रह पाते। किन्तु यदि हम चाहें तो फूलों का ताजापन थोड़े ज्यादा समय तक बनाए रख सकते है।

फूलदान ( flower Pot) में फूलों को ताजा रखने की इच्छा सभी की होती है। फूलों को अनुकूल वातावरण देने से ये संभव है। पर्याप्त नमी और अनुकूल तापमान पाकर फूल ताजा बने रह सकते है। इसमें पानी का बहुत महत्त्व है।

guldasta

गुलदस्ते के फूल ताज़ा रखने के तरीके – Keep Flowers Fresh

—  फूल को पौधे से काटने का विशेष समय होता है। इस समय काटने पर फूल अधिक समय तक ताजा बने रहते है। जैसे गुलदाऊदी का फूल आधे से अधिक खिल चुका हो तब तोडना चाहिए।

डहलिया को फूल पूरा खिलने के बाद तोडना चाहिए। रजनीगंधा के फूल तब तोड़ें जब डंडी के ऊपर कली में पूरा रंग आ जाये। गेंदे के फूल  75 % खिल जाये तब तोड़े। गुलाब को उस समय काटें जब कली का कसाव कम हो जाये।

guldaudi

—  गुलदस्ते ( Flower Pot ) का पानी रोजाना बदल देना चाहिए।

—  फूल के तने को रोजाना नीचे से आधा इंच काट दें।

—  पानी में बोरिक एसिड मिलाकर इस पानी में रखने से कारनेशन अधिक समय तक ताजा रहता है।

—  फूलों वाले पॉट के पानी में एक दो चुटकी नमक और चीनी मिला देने से फूल ज्यादा समय चलते है।

—  गाजर के ऊपरी हिस्से को जिसे काट कर फेंक दिया जाता है , इसे पानी में रखने से इसमें पत्तियां निकल आती है। इन्हे गुलदस्ते में फूलों के आस पास सजाने में काम ले सकते है।

—  पॉट के पानी में नमक और सिरका मिलाकर फिर इसमें फ्लावर्स रखें। फूलों की डंडी जो पानी में डूबी रहती है उसमे पत्तियां नहीं होनी चाहिए अन्यथा पत्तियां सड़ कर बदबू आने लगती है।

—  फूलों पर सीधे धूप नहीं आनी चाहिए वरना फूल जल्दी मुरझा जाते है।

—  जिन फूलों के पोधे की डंडी को तोड़ने पर दूध निकलता है उनको तोड़कर एक मिनट डंडी को उबलते पानी में रखने से उनके फूल ताजा बने रहते है।

—  फूल पॉट में सजाने से पहले एक घंटे ठन्डे पानी में रखने से अधिक समय तक ताजा रहते है।

—  फूल की टहनी के कटे हिस्से को मोम में डुबो कर फिर फूलदान में लगाने से फूल जल्दी नहीं मुरझाएंगे।

—  फूलदान में गुनगुना पानी डालने से फूलों का ताजापन ज्यादा टिकता है।

क्लिक करके इन्हे भी जाने :

बाथरूम टाइल साफ करने के घरेलु साधन 

छिपकली को घर से दूर कैसे करें 

फ्रिज की बदबू , सफाई और उपयोग कैसे 

मार्बल की सफाई और देखभाल कैसे करें 

मक्खियों की परेशानी से मुक्ति पाने के उपाय 

छोटी छोटी परेशानी ऐसे दूर करें 

चीनी के मिठास के अलावा अन्य फायदेमंद उपयोग

घर पर आसानी से करें मेनिक्योर पेडीक्योर 

हेयर स्पा घर पर करके पाएं सुन्दर शाइनिंग बाल 

मस्कारा से दिखें अल्ट्रा मॉडर्न