बालों में मेहंदी लगाने के फायदे – Henna for hair and its benifits

32568

बालों में मेहंदी Mehandi खूबसूरती बढ़ाने के लिए लम्बे समय से उपयोग में लाई जा रही है। मेहंदी सिर्फ बालों पर कलर नहीं चढ़ाती बल्कि इसके अन्य कई बहुत से फायदे हैं।

मेहंदी बालों के लिए कंडीशनर का काम करती है। इससे बालों में चमक आती है तथा यह बालों को घना बनाती है। बालों की सतह पर एक प्रकार की परत बना कर यह धूप आदि से बालों की रक्षा करती है।

मेहंदी के उपयोग से बालों का गिरना कम होता है तथा सिर में रुसी आदि मिटाने में सहायक होती है। इसके लिए कुछ विशेष सामग्री मेहंदी में मिलाकर लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते है।

आइये देखें मेहंदी में क्या मिलाना चाहिए ताकि बालों में मेहंदी लगाने के फायदे  Mehandi ke fayde  बालों को मिल सके।

बालों में मेहंदी लगाने के फायदे – Mehandi benefits for hair

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

बाल बढ़ना

मेहंदी कुदरती तरीके से बाल बढ़ने में मदद करती है। मेहंदी से बना हुआ तेल बना कर लगाने से बाल बढ़ते हैं।

इसके लिए 125 ml तिल का तेल गर्म करें। इसमें एक बड़ा चम्मच  मेहंदी पॉउडर मिलाकर 5 मिनट उबलने दें। ठंडा होने पर इसे बोटल में भर कर रख लें। सप्ताह में तीन बार रात को यह तेल लगाकर सुबह माइल्ड शेम्पू कर लें।

बालों का गिरना

मेहंदी पॉउडर सरसों के तेल के साथ लगाने से बालों का गिरना रोकने में सहायक होती है।

इसके लिए 125 ml सरसों के तेल में आधा कप मेहंदी के पत्ते तथा दो चम्मच भृंगराज पाउडर डाल कर उबाल लें। सप्ताह में दो तीन बार इस बालों में यह तेल लगायें। यह तेल 20 -25 दिन बाद दुबारा बना लेना चाहिए। बालों का गिरना रोकने के अन्य घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

बालों में कंडीशनिंग

मेहंदी से बालों को रेशमी और चमकदार बनाया जा सकता है।

इसके लिए एक कप पानी में चार चम्मच चाय पत्ती डाल कर उबाल लें। पानी छान लें। इस पानी में मेहंदी पॉउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें। आधा घंटे बाद दो चम्मच दही मिला दें।  यह पेस्ट अपने बालों में लगा लें। घंटे भर रखकर बालों को धो लें माइल्ड शेम्पू कर लें। बाल चमक जायेंगे।

डेंड्रफ

—  मेहंदी बालों से रुसी हटाने में सहायक होती है। इसके लिए रात को मेथीदाना पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीस लें। इसमें मेहंदी पाउडर और सरसों का तेल मिला कर पेस्ट बना लें। यह पेस्ट सिर में लगा कर आधा घंटे बाद धो लें। शेम्पू करके कंडीशनर लगा लें।

—  मेहंदी के साथ आंवला पाउडर भिगो दें। सुबह घंटे भर बालों में लगा कर रखें फिर धो लें।

—  डेंड्रफ मिटाने के घरलू  नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

सिर में खुजली

सिर में खुजली , फोड़े फुंसी आदि की परेशानी में मेहंदी से आराम मिल सकता है। इसके लिए मेहंदी के पत्ते , नीम के पत्ते और तुलसी के पत्ते पानी के साथ पीस लें। यह पेस्ट सिर में लगा कर एक घंटे बाद धो लें।

बालों को कलर

मेहंदी एक प्राकृतिक डाई है। यदि केमिकल युक्त डाई से एलर्जी होती है तो इसे बालों को रंगने के काम में लिया जा सकता है। बाजार में मिलने वाली काली मेहंदी में PPD जैसे तत्व होते हैं। इससे एलर्जी हो सकती है। इसे पेच टेस्ट करने के बाद काम में लेना चाहिए। हेयर कलर या हेयर डाई के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

कलर के लिए बालों में मेहंदी लगाने का तरीका

Mehandi kaise lagaye hair color ke liye

—  एक लोहे के बर्तन में मेहंदी पॉउडर को 8 -10 घंटे के लिए भिगो दें। इसे बालों में लगा लें। कोशिश करें यह बालों में अच्छे से लग जाये।

दो घंटे तक रखने के बाद सादा पानी से धो लें। मेहंदी पूरी तरह निकल जानी चाहिए। बाल सूखने पर बालों में थोड़ा तेल लगा लें। तेल लगाने से बाल रूखे नहीं होंगे तथा मेहंदी का रंग भी अधिक गहरा हो जायेगा।

—  ज्यादा गहरे रंग के लिए रात को मेहंदी चाय के पानी में भिगोयें । इसमें कॉफी पाउडर , कत्था पाउडर तथा इंडिगो पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें । जरुरत के हिसाब से पानी मिला लें। सुबह यह पेस्ट बालों में लगा लें। दो घंटे बाद धो लें। बाल सूखने पर थोड़ा तेल लगा लें।

दो मुँहे बाल

रूखे सूखे बालों में अक्सर दो मुंहे बाल नजर आते हैं। इससे बाल और ज्यादा ख़राब हो जाते हैं। मेहंदी बालों को पोषण देकर यह समस्या खत्म  करती है।

इसके लिए मेहंदी , अंडा और थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। आवश्यकता के अनुसार पानी मिला लें। इसे बालों पर लगायें जहाँ दो मुंहे बाल ज्यादा हों वहां अच्छे से लगायें। दो घंटे लगा कर रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

घने रेशमी और मजबूत बाल

मेहंदी का नियमित उपयोग बालों को घना और रेशमी बनाता है।

—  चाय पत्ती पानी में उबाल कर पानी छान लें। ठंडा होने पर इस पानी में मेहंदी भिगो दें। आधा चम्मच नींबू का रस मिला दें। इसमें दही या अंडा मिला लें। इसे बालों में लगा लें। आधा घंटे बाद धो लें। यह प्रयोग बालों को रेशमी बना देता है।

—  मेहंदी में गुड़हल के फूल या गुड़हल के पत्ते पीस कर मिला लें। इसे बालों में घंटे भर लगा कर धो लें।

रूखे सूखे बाल

—  रूखे सूखे बालों को रेशमी और मुलायम बनाने के लिए रात को पानी में मेहंदी पॉउडर भिगो दें। सुबह इसमें एक केला मेश करके मिला दें। इसे बालों में दस मिनट लगा कर रखें फिर सादा पानी से धो लें। इससे बाल सॉफ्टनेस और लस्टर से भर जायेंगे।

—  मेहंदी में नारियल का तेल और जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगा लें। एक घंटे बाद माइल्ड शेम्पू करके धो लें।

ऑइली बाल

सिर और बालों का अधिक तैलीय होना मेहंदी से कम किया जा सकता है।

—  मेहंदी पॉउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे सिर और बालों में लगा लें। एक घंटे बाद पानी से धोकर शेम्पू कर लें।

—  मेहंदी में शिकाकाई पाउडर और रीठा पाउडर मिला लें। सुबह घंटे भर बालों में लगा कर धो लें। इसके बाद शेम्पू करने की जरूरत नहीं होती है।

मेहंदी लगाते समय सावधानी – Be Careful

—  बाजार में मिलने वाले अधिकतर मेहंदी के पैकेट में केमिकल मिले होते हैं। इनसे फायदे की जगह बालों को नुकसान पहुंचता है। शुध्द मेहंदी से बालों को नुकसान नहीं होता है अतः विश्वसनीय या ऑर्गेनिक शुद्ध मेहंदी ही खरीदें।

काली मेहंदी Kali mehandi के नाम से बिकने वाली मेहंदी शुद्ध नहीं होती उसमे अन्य तत्व भी मिलाये जाते हैं। अतः इसका उपयोग सावधानी पूर्वक करें।

—  मेहंदी आँखों में नहीं जाये इसका ध्यान रखना चाहिए। यदि ऐसा हो जाये तो ठन्डे पानी से धोकर चिकित्सक से परामर्श कर लेना चाहिए।

—  वैसे तो मेहंदी से एलर्जी होने की संभावना कम ही होती है फिर भी यदि ऐसा लगे तो मेहंदी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

—  छोटे बच्चों की त्वचा पर या बालों में मेहंदी नहीं लगानी चाहिए।

—  मेहंदी पेट में नहीं जानी चाहिए। मेहंदी का पेट में जाना नुकसानदेह होता है।

इन्हे भी जाने और लाभ उठायें :

हॉट वैक्सिंग कोल्ड वैक्सिंग के फायदे नुकसान 

सिर में जूं के घरेलु उपाय 

मेनिक्योर घर पर कैस करें 

हेयर मास्क बनाने के तरीके

कंसीलर से दाग धब्बे मिटाएँ 

फाउंडेशन कैसे लगाएँ 

आई शेडो लगाना सीखें

मस्कारा लगाकर दिखें अल्ट्रा मॉडर्न 

गर्भ निरोध साधन के फायदे नुकसान

प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करें