अंजीर के गुणकारी तत्व और फायदे – Figs Benefits

8942

अंजीर Anjeer या  Figs उन फलों में से है जिसके गुणों को हजारों साल पहले पहचान लिया गया था। अंजीर बहुत लाभदायक होता है। आदि काल से इसका उपयोग हो रहा है। आज सूखे मेवों में यह एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।

भारत में Anjeer महाराष्ट्र , गुजरात , कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु आदि राज्यों में उगाया जाता है। इसकी फसल साल में दो बार मई-जून तथा दिसंबर-जनवरी में आती है। दिसंबर में आने वाला Anjeer मीठा और श्रेष्ठ होता है।

यदि आपने सिर्फ सूखा अंजीर ही खाया है तो ताजा पके अंजीर का  स्वाद भी चख कर देखें। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। ताजा Anjeer जल्दी ख़राब हो जाता है इसलिए इसे सुखाकर बाजार में बेचा जाता है।

सूखे हुए अंजीर में विटामिन व खनिज लवण  ताजा Anjeer की अपेक्षा अधिक होते है। सूखा Anjeer क्षारीय होता है। जो शरीर के पीएच बैलेंस को बनाये रखने में मदद करता है।अंजीर

Anjeer की तासीर गर्म होती है लेकिन इसे भिगोकर खाने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। Anjeer को कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाई जैसे अंजीर की बर्फी , खजूर अंजीर मावा रोल , अंजीर-खजूर की गुझिया तथा शेक आदि बनाने में काम लिया जाता है।

Anjeer का तेल भी  निकाला जाता है। जो कई प्रकार की दवा तथा अन्य उपयोग में लाया जाता है।

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उस शब्द के बारे में विस्तार से जान सकते है।

अंजीर के लाभदायक तत्व – Figs Nutritions

Anjeer ke labhkari tatv

अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फायबर प्रचुर मात्रा में होते है। घुलनशील फायबर रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा कम करने तथा मोटापा कम करने में और अघुलनशील फायबर पेट साफ करके कब्ज मिटाने में सहायक होता है।

इसके अलावा Anjeer में कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन , थाइमिन , राइबोफ्लाविन , विटामिन K ,  विटामिन A  , विटामिन C , विटामिन B6 , पोटेशियम , कैल्शियम, मैगनीज , कॉपर , फास्फोरस , आयरन तथा ज़िंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है।

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट उच्च क्वालिटी के होते है। यह शरीर के प्रत्येक अंग को पौष्टिकता प्रदान करने में सक्षम है।

अंजीर के फायदे – Fig Benefits

Anjeer ke fayde

कब्ज

Anjeer में फाइबर बहुत होता है। इसे खाने से आँतों की सफाई होती है व कब्ज दूर होती है। यह आँतों की क्रिया शीलता बढ़ाता है। रात को 2 -3 अंजीर पानी में भिगो दें। सुबह ये Anjeer अच्छे से चबाकर खा लें। फिर ये पानी भी पी जाएँ। इससे कुछ दिनों में कब्ज मिट जाती है।

ब्लड प्रेशर

Anjeer में पोटेशियम बहुत होता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार होता है। अतः Anjeer खाना अधिक ब्लड प्रेशर वाले लोंगों के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्त में ट्राई ग्लेसराइड लेवल को कम करके ह्रदय रोग से भी बचाता है।

दमा

दमा यानि अस्थमा होने पर  Dry Anjeer  नियमित खाना लाभदायक हो सकता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे खाने से फेफड़ों से कफ आदि कम होकर दमा में आराम  मिलता है।

यौन शक्ति

अंजीर यौन शक्ति बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए 3 -4 अंजीर तीन कप दूध के साथ उबालें। जब दो कप रह जाये तब गुनगुना रहने पर Anjeer  निकाल कर खा लें। ऊपर से यह दूध घूँट घूँट करके पी लें।

यह रात को सोने से आधा घंटे पहले लें। 15 दिन लगातार लेने से बहुत फर्क महसूस होता है। इस प्रयोग से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यह स्नायु की दुर्बलता को भी ठीक करता है। यौन शक्ति बढ़ाने के अन्य उपाय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

बवासीर

अंजीर में पाए जाने वाले लाभदायक तत्व तथा अधिक मात्रा में पाया जाने वाला फायबर बवासीर को मिटाने में कारगर सिद्ध होता है। कुछ दिन नियमित रूप से सुबह शाम Anjeer को भिगोकर खाने व इसका पानी पीने से बवासीर ठीक हो जाते है।

( इसे भी पढ़ें : पानी में कौनसी चीज भिगोकर खाने से क्या लाभ होते हैं )

हड्डी की मजबूती

Anjeer  में काफी मात्रा में केल्शियम होता है। इसका कैल्शियम आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाता है। इसलिए अंजीर के लगातार सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती है। कैल्शियम की कमी दूर करने के उपाय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

दाँत

कैल्शियम की मात्रा अधिक होने के कारण दांतो की रक्षा करने में Anjeer मदद करता है। उन्हें मजबूत बनाता है जिससे दाँत में कीड़ा लगना आदि समस्याओं से बचाव होता है।

त्वचा

अंजीर से  मिलने वाले विटामिन व खनिज त्वचा को कोमल , सुन्दर और ग्लोइंग बनाते है। इसमें स्किन को स्वस्थ बनाने वाले लगभग सभी तत्व मौजूद होते है। इसके नियमित उपयोग से आयरन की कमी नहीं होती , यह भी त्वचा को लाभ देता है।

बालों के लिए

Anjeer में कॉपर होने के कारण बालों को काला बनाये रखने में मदद करता है। Anjeer का तेल बालों में लगाकर भी इसका लाभ लिया जा  सकता है।

हेयर मास्क में 10 बूँद अंजीर के तेल की मिलाकर बालों पर लगाकर धोने से बाल शाइनी और मुलायम हो जाते है। Anjeer का तेल 5 -7 बूँद कंडीशनर के साथ लगाकर रखने से भी बाल बहुत अच्छे हो जाते है।

एंटी ओक्सिडेन्ट

अंजीर में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। इसके पोलीफेनोल तत्व फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करके कैंसर जैसी गंभीर रोग से रक्षा करते है।

अंजीर कब ना खाएँ

जिन लोगों को किडनी की समस्या हो उन्हें Anjeer नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्जेलिक एसिड होता है।

जिन्हें Anjeer से एलर्जी हो उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

सूखे Anjeer में शक्कर की काफी मात्रा होती है अतः डायबिटीज वालों को डॉक्टर की सलाह से ही इसे खाना चाहिए।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

बादाम / अखरोट / पिस्ता काजू खजूर  /आम / पपीता / संतरा  / अमरुद  / सीताफल  /  बील  / सेब आंवला  / जामुन / केला  / नाशपति