अदरक पाचक घर पर बनाने की विधि – Home Made Adrak Pachak

3438

अदरक पाचक Adarak Pachak अदरक से बनती है। यह ऐसा मुखवास है जिसे खाने से एक मजेदार चटपटा स्वाद मुँह में घुल जाता है और खाना अच्छे से हजम हो जाता है। अदरक पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है।

खाना खाने के बाद इच्छा होती है कि कुछ ऐसा हो जिससे मुँह अच्छा हो जाये। इसके अलावा जब भी खाना ज्यादा खा लिया हो , जी मिचलाए , खट्टी डकार आये या गैस , अपच आदि हो तो अदरक पाचक से लाभ होता है।

सही सामग्री व सही विधि की जानकारी पाकर आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है । इसे लम्बे समय तक रखा जा सकता है। अपने मित्रो व रिश्तेदारों को भी दे सकते है।

अपने हाथ से बनी चीज खाने का और दूसरों को खिलाने का मजा ही कुछ ओर होता है जब भी वे इसे खायेगे तो आपको जरूर याद करेंगे।

अदरक पाचक

अदरक पाचक को अलग अलग नाम से जाना जाता है जैसे अदरक वटी , खट्टा अदरक , नींबू अदरक , अदरक फांक आदि। खाना खाने के बाद 2-3 स्लाइस खा सकते है। सफर में जी मिचलाता हो व उल्टी जैसा लगने पर अदरक पाचक खाने से बहुत आराम मिलता है।

अदरक पाचक बनाने की सामग्री – Adarak Pachak Samagri

बिना रेशे  की अदरक       250 gm

नींबू का रस              2  बड़े चम्मच

काला नमक              1 छोटी चम्मच

नमक                      चौथाई चम्मच

पिसी काली मिर्च          चौथाई चम्मच

पिसी  सोंठ                चौथाई चम्मच

अदरक पाचक बनाने की विधि – Adarak Pachak Vidhi

— बिना रेशे वाली अदरक साफ पानी  से अच्छे से धोकर एक कपडे पर फैला दे। अदरक का पानी सूखने पर छिलका निकालकर अदरक को पतले व लम्बे टुकडो में काट ले।

—  नींबू को धोकर साफ कपडे से पोंछ ले व रस निकाल ले।

—  काँच के एक बरतन में अदरक , नींबू का रस व सभी मसाले  , काला नमकनमक , पिसी सोंठ , कालीमिर्च डालकर अच्छे से मिला दें।

—  सभी मसाले व नींबू मिलाने के बाद इसका रंग हल्का गुलाबी हो जाता है।

—  अब इस मसाले लगी अदरक को धूप में सुखा लें।

—  अच्छी तरह सुखाने के बाद साफ डिब्बे में भरकर रखे।

—  तैयार है स्वादिष्ट अदरक पाचक। इसे खाएँ और आनंद लें।

— ध्यान रहे धातु के बर्तन जैसे स्टील , ताम्बे , पीतल आदि के बरतन में नहीं बनाना चाहिए किसी भी मेटल के बरतन में बनाने से अदरक या बर्तन ख़राब हो सकते है।

क्लिक करें और देखें इन्हे बनाने की रेसिपी –

कच्चे आम का मीठा अचार / मेंगो फ्रूटी / नींबू की चटनी / ठंडाई / संतरे का स्क्वैश / चाट मसाला / आँवले का अचार / केरी का लोकप्रिय अचारआम पापड़हल्दी का अचार / टोमेटो सॉसआँवले का मुरब्बा ऑरेंज बार / हरे धनिये की चटपटी चटनी / ताहिनी सॉसकेर सांगरी की सब्जी पनीर नर्म और स्पंजी /