अनार दाना चूर्ण गोली बनाने की विधि – Anar dana Churn Goli Vidhi

3721

अनार दाना चूर्ण गोली  Anardana Goli  खाना बहुत अच्छा लगता है। अनार दाना पाचन के लिए अच्छा होता है। इसके चूर्ण की गोली बना कर भोजन के बाद खा सकते है। ये स्वादिष्ट भी होते और पाचक भी।

ये एक तरह के मुखवास भी है। बाजार में मिलने वाली अनारदाना गोली आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते है। जिसके शुद्ध और हाइजनिक होने के कारण बेहिचक खा सकते है।

अनार दाना गोली बनाने का तरीका इस प्रकार है।

अनार दाना चूर्ण गोली

अनार दाना चूर्ण गोली बनाने की सामग्री

Anar dana Churn Goli Samagri

अनार दाना चूर्ण गोली बनाने की सामग्री इस प्रकार है —

सूखा अनार दाना              2    चम्मच

अमचूर पाउडर                 2   चम्मच

भुना पिसा जीरा                  1  चम्मच

पिसी  काली मिर्च            चौथाई चम्मच

सोंठ पाउडर                  आधा चम्मच

काला नमक                  आधा  चम्मच

नींबू का रस                      2  चम्मच

पिसी शक्कर                    7   चम्मच

अनार दाना चूर्ण गोली बनाने की विधि

Anar dana Churn Goli Vidhi

अनार दाना चूर्ण गोली बनाने की विधि इस प्रकार है —

—  अनार दाना को तवे पर रखकर हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर इसे  पीस लें ।

—  इसे एक बाउल में निकाल लें।

—  जीरा भी इसी प्रकार तवे पर थोड़ा सा भून लें। काला नहीं होना चाहिए। इसे पीस ले।

—  इसे अनार दाना के साथ मिला दें।

—  अब इसमें पिसी काली मिर्च ,

—  सोंठ पाउडर  ,

—  काला नमक  ,

—  पिसी अमचूर ,

—  पिसी शक्कर 6 चम्मच  मिला दें  ( एक चम्मच पिसी शक्कर छोड़ दें) ।

—  सभी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें।

—  अब इसमें नींबू का रस डालें और हिलाएं।

—  शुरू में थोड़ा सूखा लग सकता है पर धीरे धीरे नर्म हो जाता है। आवश्यकता लगे तो नीबू का रस कम या ज्यादा कर सकते है। इसे हाथ से आटे की तरह गूँथ लें।

—  इसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें।

—  एक चम्मच पिसी शक्कर एक प्लेट में लेकर ये गोलिया उस पर रखें और धीरे से हिला लें। 

—  2 -3  दिन इसे जाली से ढ़ककर सुखा लें।

स्वादिष्ट अनारदाना गोली तैयार है।  खाना खाने के बाद एक दो गोली खाएं । पाचन के लिए ये गोली बहुत अच्छी होती है। 

 इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

आंवले का मुरब्बा / आंवला कैंडी / आंवला सुपारी / आंवले का अचार / नींबू की चटनी / अदरक पाचक / लहसुन की चटनियाँ / टमाटर की चटपटी सब्जी