आंवला सुपारी चटपटी बनाने की विधि – How To Make Amla Supari Vidhi

5392

आंवला सुपारी Amla Supari घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह आँवले के उपयोग का आसान तरीका है जो कि आसानी से उपलब्ध होने वाला शानदार टॉनिक है । विटामिन C से भरपूर आँवला हर तरह से फायदा देता है।

आँवले की पूरी जानकारी के लिये क्लीक करें और पढ़ें – आंवला एक चमत्कार

आंवला सुपारी चटपटी बनाकर खाना आंवला खाने का एक आसान और पसंद किया जाने वाला तरीका है। इसका चटपटा स्वाद सबको भाता है। आवला कैंडी की तरह आंवला सुपारी भी लंबे समय तक ख़राब नहीं होती।

आंवला नवमी के दिन आंवला खाना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।

आंवले के सीजन में इस बार ये विधि जानकर आँवला सुपारी चटपटी अवश्य बनायें और अपने परिवार के लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें छोटी मोटी बीमारियों से बचाएं। रोजाना खाना खाने के बाद इसे मुखवास की तरह खाएँ। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और विटामिन्स भी मिलेंगे। 

आंवले का तेल

आंवला कैंडी , आंवला लोंजी , आंवला अचार , आंवला चूर्ण आदि बनाने की विधि लेख के अंत में दी गई है। वहां क्लीक करके देख सकते है। सीखें आंवला सुपारी चटपटी बनाना —

आंवला सुपारी चटपटी बनाने की सामग्री – Amla Supari Samagri

Anvla supari banane ke saman

आंवला सुपारी चटपटी बनाने की सामग्री इस प्रकार है —

1. आंवला                        500 ग्राम

2. काला नमक                    2 चम्मच

3. सादा नमक                    1 चम्मच

4. पिसी काली मिर्च           आधा चम्मच

5. पिसी अजवायन            आधा चम्मच

6. भुना पिसा जीरा            आधा चम्मच

आंवला सुपारी चटपटी बनाने की विधि

Anvla Supari Chatpati Banane Ki Vidhi

—  आंवले धो कर पोंछ लें।

—  इनकी स्लाइस काट लें।

—  गुठली फेंक दें।

—  आंवला स्लाइस को कांच की बरनी में भर लें

—  काला नमक डालें

—  सादा नमक डालें

—  काली मिर्च डालें

—  अजवायन डालें

—  जीरा डालें

—  मिक्स कर दें ।

—  इसे तीन दिन रखें ओर दिन में एक – दो बार हिला दें।

—  आंवला स्लाइस निकाल कर इसे प्लास्टिक की ट्रे या शीट पर फैला कर सूखा लें।

—  नीचे जमा पानी सब्जी , चटनी , सलाद आदि में डालकर उपयोग में ले सकते है।

—  तीन चार दिन में जब ये स्लाइस अच्छे से सूख जाए तब एयरटाइट डब्बे में भर दें।

आंवला सुपारी तैयार है। खाना खाने के बाद इसे मुखवास की तरह खाएँ। बहुत लाभदायक होती है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

आंवले का तेल / आंवला चूर्ण / आंवले की लोंजी /आंवले का अचार / आंवला कैंडी /आलू की चिप्स / नींबू की चटनी  / अदरक पाचक  / लहसुन की चटनियाँ / टमाटर की सब्जी / अनारदाना गोली चूर्ण