कच्चे आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी – Raw Mango Sweet Pickle Recipe

18171

कच्चे आम का मीठा अचार Mango Sweet Pickle नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता हैं। यह बहुत स्वादिष्ट होता है। केरी का अचार कई तरीकों से बनाया जाता है। आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है।

गर्मी का मौसम आते ही कैरी यानि कच्चे आम मार्केट में मिलना शुरू हो जाते हैं। यह अचार बनाने का मौसम होता है।सही विधि से बनाया हुआ अचार वर्ष भर तक काम में लिया जा सकता है। अचार को ख़राब होने से बचाने के तरीके जानने के लिए यहाँ क्लीक करें ।

मीठे अचार के लिए केरी ताजी व गूदेदार लेनी चाहिए। ये अधिक रेशे वाली नहीं होनी चाहिए। आम के मीठे अचार के लिए राजापुरी कैरी सबसे अच्छी होती है।

( इसे भी पढ़ें : आम के शक्तिवर्धक फायदे तथा आम के पत्ते और गुठली का घरेलु नुस्खों में उपयोग )

कच्चे आम का मीठा अचार

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

कच्चे आम का मीठा अचार बनाने की सामग्री

कच्चे आम ( केरी )                500  ग्राम

गुड़ या चीनी                        500  ग्राम

सौंफ                                 4  चम्मच

मेथी                                  2  चम्मच

हींग                               1/4  चम्मच

गर्म मसाला                          1  चम्मच

लाल मिर्च पाउडर                   4  चम्मच

नमक                                4  चम्मच अथवा स्वादानुसार

आम का मीठा आचार बनाने की विधि

Aam ka Meetha Achar Recipe

—  सौंफ व मेथी को बिना तेल के गैस पर धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें । ठण्डी होने पर दरदरी पीस लें।

—  कैरी को धोकर पोंछ कर सुखा लें।

—  धुली हुई कैरी का छिलका निकाल दें। इसे अपनी पसंद अनुसार लम्बा या छोटे छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें व गुठली निकाल दें।

—  आम के टुकड़ों में दो चम्मच नमक लगाकर एक दिन के लिए रख दें। इन्हे थोड़ी थोड़ी देर में दिन में दो तीन बार में हिला दें।

—  दूसरे दिन आप देखेंगे की कैरी से पानी निकल कर अलग हो गया है। केरी को निकाल कर पानी अलग कर लें।

—  कैरी से निकले इस पानी तथा गुड़ या चीनी को किसी बर्तन में पकाने के लिए गैस पर रख दें ।

—  इसे सात-आठ मिनिट तक हिलाते हुए पका लें।

—  अब इसमें केरी के टुकड़े डाल दें और धीमी आंच पर हिलाते हुए पका लें।

—  दस  मिनिट पकने के बाद इसमें सौंफ, मेथी व हींग डालकर दो मिनिट ओर पका लें ।

—  अब इसमें लाल मिर्च पाउडर व गर्म मसाला मिला दें।

—   गैस बंद कर लें।

—  ठंडा होने पर सूखे जार में भर लें।

—  आम का मीठा स्वादिष्ट अचार तैयार हैं।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

कैरी का हींग वाला स्पेशल अचार

कैरी का कम तेल वाला अचार टिफिन के लिए

कैरी का सदाबहार टेस्टी अचार

नींबू का मीठा अचार

फ्रिज की सफाई कैसे करें 

कांजी वड़ा मारवाड़ी स्पेशल 

बैगन का स्वादिष्ट भरता

टमाटर की सॉस मार्केट जैसी 

नींबू की चटनी पाचक और चटपटी