कुकर केक बिना अंडे का स्पंजी और टेस्टी – Cooker Cake Eggless Spongee

1721

कुकर में केक अच्छा , स्वादिष्ट और स्पंजी आसानी से बन सकता है वो भी बिना अंडा का केक। केक सभी को पसंद आते हैं विशेषकर बच्चों को । घर पर केक बनाने की इच्छा भी सभी की होती है। माइक्रोवेव या ओवन नहीं होने या उनके काम नहीं करने पर पर प्रेशर कुकर में केक बनाकर अपना शौक पूरा करें और स्वादिष्ट अंडा रहित केक का आनंद लें।

क्रिसमस के लिए , बर्थडे के लिए , एनीवर्सरी के लिए या बच्चों के टिफिन के लिए कुकर केक बनाकर अपनी पसंद से सजा कर पेश करें और तारीफ पायें।

आइये जाने प्रेशर कुकर में केक बनाने का तरीका।

कुकर केक

कुकर केक बनाने की सामग्री

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

Ingredient for cooker cake

गेंहू का आटा                                3 /4  कप

मैदा                                          3 /4  कप

मिल्क पाउडर                               3/4   कप

मलाई                                       3 / 4  कप

आइल                                     2  बड़े चम्मच

दूध                                               1  कप

शक़्कर पिसी हुई                           1 . 5  कप

नमक                                          1  चुटकी

बेकिंग पाउडर                     1 . 5  छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा                       1 / 2  छोटी चम्मच

वेनिला एसेंस                       1 / 2  छोटी चम्मच

नींबू का रस                                1/4  चम्मच

कटे हुए मेवे                                1 / 2  कप

कुकर केक बनाने की विधि

Cooker cake recipeकुकर केक

 

—   आटा , मैदा , मिल्क पाउडर, नमक , बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर को चलनी से एक साथ छान लें। साथ में छानने से  सभी चीजें आपस में अच्छे से मिक्स हो जाती हैं । इसे अलग रख लें।

—   एक बड़े बर्तन में मलाई लें , इसमें  पिसी हुई शक़्कर मिलाकर अच्छे से फेंट लें।

—   अब फेंटी हुई मलाई में आटे वाला मिश्रण और आइल मिला दें।

—   इसके बाद धीरे धीरे इसमें दूध मिक्स करके पेस्ट बना लें।

—   अब इसमें वेनिला एसेंस व नींबू का रस मिलाकर एक दो मिनट अच्छे से हिला दें।

—   अब इसमें कटे हुए मेवे जैसे अखरोट , काजू किशमिश या टूटी फ्रूटी , जो भी आपको पसंद हो डालकर मिला दें ।

—   केक का बेटर तैयार है। अब इसे कुक करना है।

—   इसके लिए कुकर के ढक्कन की रबड़ रिंग ( gasket) व सिटी (whistle ) हटा दें।

—  कुकर को प्री हीट कर लें। इसके लिए कुकर में एक स्टैण्ड रखकर धीमी आंच पर गैस पर चढ़ा दें । कुकर पर ढक्कन रख दें। पाँच मिनिट में प्री हीट हो जाएगा ।

—   जिस मोल्ड में केक पकाना है , उसे घी या तेल से ग्रीस करें और हल्का हल्का मैदा छिड़क कर डस्ट कर लें।

—   डस्ट किये हुए मोल्ड में तैयार केक बेटर डालें व केक वाले बरतन को थोड़ा थपथपा ले ताकि उसमें एयर बबल हो तो निकल जाए।

—   प्री हीट कुकर का ढक्कन हटाकर उसमें सावधानी से केक वाला बर्तन रख कर कुकर का ढ़क्कन लगा दें और धीमी आँच पर पकने दें।

—  35-40 मिनिट तक पकने के बाद ढक्कन हटाकर केक में चाकू की नोक गड़ाकर चेक करें यदि केक चाकू पर चिपक रहा है तो केक पाँच सात मिनिट ओर पका लें।

—  पूरा पकने के बाद गैस बंद कर दें और मोल्ड को सावधानी पूर्वक बाहर निकाल लें। ठंडा होने दें।

—  मोल्ड को पलट कर ध्यान से केक किसी प्लेट में निकाल लें।

—  कुकर केक बनकर तैयार हैं। इसे अपनी पसंद से सजाकर परोसें।

कुकर केक अच्छा बनाने के टिप्स

Cooker Cake Tips

—  केक बनाने के लिए सारे सामान सही अनुपात में होने पर केक स्पंजी बनता हैं।

—  दूध की मात्रा एक कप से थोड़ी ज्यादा या कम हो सकती हैं केक का घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए।

—  केक पकने में लगभग 35  मिनिट लगते हैं लेकिन यदि केक की मोटाई ज्यादा है तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैं।

—  कुकर 5  लीटर वाला बड़ा और भारी तले वाला लेना अच्छा रहता है। तला भारी होने से जलता नहीं है।

—  कुकर केक बनाने के लिए स्टील का कुकर ना लें।

—  केक बनाने के लिए जो स्टैण्ड रखें वह हीट प्रूफ होना चाहिए।  यदि कोई स्टेण्ड उपलब्ध नहीं हो तो कुकर में नीचे नमक की एक इंच मोटी परत बिछा दें। इस पर केक का मोल्ड रखकर पकाएँ।

—  केक को धीमी आंच पर ही पकायें ताकि केक अंदर तक अच्छी तरह पक जाए।

—  जिस पेन या मोल्ड में केक पका रहे हो वह अलुमिनियम का होना चाहिए स्टील का नहीं। कांच या प्लास्टिक का पैन भी ना लें।

—  केक के लिए कोई भी रिफाइण्ड वेजिटेबल आइल ले सकते हैं जिसमे गंध ना हो। सरसों जैसे गंध वाले तेल नही लेने चाहिए।

—  बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर ताजा होने चाहिए यदि ये पुराने होंगे तो केक का स्पंज सही नहीं बनेगा।

क्लिक करें और जानें इन्हे बनाने का सही तरीका  : 

मुरमुरे के लडडू और चिक्की 

नवरात्री वाले स्वादिष्ट काले चने 

ग्वारपाठे के लड्डू 

सूजी का हलवा 

व्रत के लिए आलू का चिल्ला 

मेंगो फ्रूटी 

आम पापड़ 

हरी मिर्च के चटपटे टिपोरे 

स्पंजी पनीर घर पर कैसे बनायें 

बैंगन का भरता 

टोमेटो सॉस बाजार जैसी 

चाट मसाला