खसखस बादाम के लडडू बच्चो के लिए – Khas Khas Badam Laddu

4628

खसखस बादाम के लडडू बच्चों के लिए विशेष हैं। सर्दी के मौसम में जिस प्रकार मेथी के लडडू , गोंद के लडडू  , सोंठ के लडडू खाये जाते है , उसी प्रकार बच्चों के लिए खसखस बादाम के लडडू बनाने चाहिए।

खसखस में आयरन , कैल्शियम , पोटेशियम , जिंक आदि खनिज की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से बच्चों की हड्डियां , दाँत ,मांसपेशिया मजबूत बनते है तथा दिमागी शक्ति व स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। बादाम और नारियल  तो फायदेमंद हैं ही। बादाम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लीक करें

खसखस बादाम के लडडू

वैसे तो ये बच्चों को किसी भी मौसम में दिए जा सकते है लेकिन सर्दी के मौसम में पूरी तरह हजम हो जाने के कारण अधिक लाभदायक होते है। ख़सख़स बादाम के लड्डू बनाने की विधि इस प्रकार है :-

खसखस बादाम के लडडू की सामग्री

Khaskhas badam laddu samagri

गेंहू का आटा                   1 /2  किलो

घी                                    2  कप

बादाम                            100  ग्राम

खसखस                            50  ग्राम

नारियल गोला                        1  नग ( 200 ग्राम )

कालीमिर्च                          2  चम्मच

खरबूजे की मिंगी                   30  ग्राम

बूरा शक्कर                     1 /2  किलो

बादाम खसखस के लडडू बनाने की विधि

khaskhas badam laddu recipe

—  गेंहू का मोटा आटा छान लें।

—  खसखस को बीन कर बारीक चलनी में डालकर पानी से धो लें ।

—  बादाम  को 5 -6 घण्टे के लिए पानी में भिगो ले। बादाम भीगने के बाद छिलका निकाल दें।

—  ग्राइंडर में पहले खसखस को पीस लें। अब इसी में बादाम डालकर दोनों को साथ में दो तीन बार घुमा कर क्रश कर लें। पानी नहीं मिलाना है। चाहें तो 2 चम्मच दूध मिला सकते है।

—  नारियल को कददू कस कर ले।

—  कढ़ाई में घी गरम करें।

—  इसमें कालीमिर्च मंदी आंच पर 2 मिनिट तल ले व एक प्लेट में निकाल ले। ठंडी होने पर कालीमिर्च को मोटी मोटी पीस ले।

—  इसी घी में मोटा आटा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक सेंक ले।

—  आटा सिक जाने के बाद इसमें पिसी हुई बादाम खसखस डालें  व दस मिनिट तक इसे ओर सेक लें ।

—  बादाम सिक जाने के बाद इसमें खरबूजे की मिंगी डालकर मिला दें और गैस बन्द कर दे।

—  गैस बंद करने के बाद भी थोड़ी देर तक हिलाते रहे ताकि आटा कढाई में नीचे चिपक कर जल नहीं जाये और थोड़ा ठंडा भी हो जाये।

—  थोड़ा ठंडा होने के बाद कसा हुआ नारियल व बूरा चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाए।

—  अब हाथ से दबा दबा कर लडडू  बाँध ले यदि घी कम लगे तो थोड़ा घी ओर डाल सकते हैं।

खसखस बादाम के लडडू

—  बच्चो के लिए दिमागी शक्ति व तन्दुरुस्ती वाले बादाम खसखस के स्वादिष्ट लडडू तैयार है।

—  लडडू बनाकर थाली में रख ले व 2 -3 घण्टे के बाद ठंडे होने पर डिब्बे में भरे। इन्हें आप एक महीने तक उपयोग में ले सकते हैं।

खसखस बादाम लडडू टिप्स – Tips

—  गेंहू का मोटा आटा सुपाच्य होता हैं इसीलिए मोटा आटा ही प्रयोग में लें।

—  आटा सेंकते समय कढ़ाई में तली में भी हिलाते रहे ताकि तली में आटा जले नहीं।

—  कालीमिर्च आँखों के लिए बहुत अच्छी रहती है। इसे खाने से सिरदर्द ठीक होता है। तलकर मिलाने से आसानी से खाई जाती है। तीखापन कम हो जाता है।

—  खसखस को अच्छी तरह ध्यान से बीनकर कंकर कचरा आदि निकाल लेना चाहिए ।

—  नारियल सेल्स बनाने में सहायक हैं जो बढ़ते बच्चो के विकास के लिए फायदेमंद हैं। नारियल में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।

—  लडडू खाने के बाद दूध पीना फायदेमंद रहता है।

—  यह लाडू बच्चे व बड़े सभी खा सकते है।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

गाजर का हलवा / बादाम का हलवा / गुड़ मूंगफली की चिक्की / पिस्ते बादाम वाला दूध / नाश्ता क्यों जरूरी / गुड़ अजवाइन पाक / मेथी के लड्डू / गोंद के लड्डू / हरीरा / तिल पपड़ी ब्यावर वाली /