नींबू का मीठा अचार कैसे बनायें – Lemon sweet pickle

3013

नींबू का मीठा अचार  Nimbu ka mitha achar स्वादिष्ट लगने के साथ ही बहुत फायदेमंद भी होता है। यह अचार हाजमे के लिए अच्छा रहता है तथा भोजन को रूचिवर्धक बनता है।

नींबू में कई प्रकार के विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। यह पोटेशियम , कैल्शियम , कॉपर , आयरन , ज़िंक , फास्फोरस आदि का अच्छा स्रोत है। रक्त विकार में तथा पाचन में लाभदायक होता है।  नींबू के फायदे और घरेलु नुस्खे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

नींबू का मीठा अचार बनाने की विधि इस प्रकार है –

नींबू का मीठा अचार रेसिपी

Lemon sweet pickle recipe in hindi

सामग्री :

Nimbu Ka Meetha Achar

नीम्बू                                       1  किलो

हल्दी                                      1  चम्मच

सेंधा नमक                                30  ग्राम

काला नमक                               30  ग्राम

चीनी                                       1  किलो

कालीमिर्च                                 3  चम्मच

लालमिर्च                                  1  चम्मच

बड़ी इलायची                                2  नग

गरम मसाला                              1  चम्मच

नींबू का मीठा अचार बनाने की विधि

Sweet Lemon pickle Recipe

—   नींबू को धोकर एक घंटा पानी में भिगोकर रख दें।

—   काली मिर्च व बड़ी इलायची को पीस लें।

—   नीबू को पानी में से निकाल कर पोंछ लें और पानी सुखा लें ।

—   नींबू के चार या आठ टुकड़े कर लें व बीज निकाल कर अलग कर दें।

—   कटे हुए नींबू में सेंधा नमक, काला नमक व हल्दी डालकर धूप में रख दें।

—   इसे रोजाना धुप में रखने से 20-25 दिन में नींबू गल जाते हैं। धूप में रखे इन नींबू के टुकड़ो को रोजाना दिन में दो तीन बार हिला दें।

—   20-25 दिन बाद एक टुकड़े को निकाल कर हाथ से दबा कर देखे यदि आसानी से दब जाए तो समझे की नींबू गलकर तैयार हो चुके हैं।

—   अब इसमें शक्कर व सभी मसाले मिला दें।

—   अच्छे से मिलाने के बाद  7-8 दिन वापस इसे धूप में रखें।

—    नींबू का मीठा स्वादिष्ट अचार तैयार है।

—    नींबू का यह मीठा अचार परांठा , चावल या मठरी आदि के साथ खाया जा सकता है।

नीबू अचार टिप्स  :

Nibmu achar tips

—  अचार बनाने के लिए पीले नीम्बू लेने चाहिए , हरे नीम्बू ना लें।

—  नींबू का अचार पतले छिलके वाले कागजी नीम्बू का अच्छा बनता है।

—  नींबू बिना दाग धब्बे वाले होने चाहिए।

—  नमक व हल्दी लगाने के बाद नीम्बू 20-25 दिन में गल कर तैयार हो जाते है लेकिन यह धूप की तेजी पर भी निर्भर करता है। इसलिए यदि नीम्बू ना गले हों तो कुछ दिन और रखें। गलने के बाद ही चीनी व मसाले मिलायें ।

— नीम्बू का अचार धूप में बनाया गया है यदि धूप नहीं है तो भी यह बन सकता है लेकिन समय थोडा अधिक लगेगा। इसे आप रसोई में रख कर भी बना सकते है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

नींबू की चटनी पाचक और चटपटी 

कच्ची हल्दी का अचार 

कच्चे आम का मीठा अचार 

केरी का हींग वाला अचार 

अचार ख़राब होने से कैसे बचायें 

केरी का स्वादिष्ट अचार 

गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार 

आंवले का अचार 

अजवाइन पाचक घर पर कैसे बनायें 

टोमेटो सॉस मार्केट जैसी बनाने की विधि