नींबू की चटनी पाचक और चटपटी – Nimbu Ki Chutney

3863

नींबू की चटनी Nimbu Ki Chutney चटपटी स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है। नींबू का उपयोग किसी भी रूप में करना लाभदायक ही होता है। इससे मिलने वाला विटामिन ” सी ” शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।

यह शरीर के तापमान को सामान्य बनाये रखने में सहायक होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। नींबू के अन्य फायदे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

नींबू को कई प्रकार से यूज़ किया जाता है। दाल सब्जी में नींबू का रस डाला जाता है , नींबू की शिकंजी बनाई जाती है। इन दिनों नींबू की चटनी का बहुत प्रचलन है। यहाँ नींबू की इसी स्वादिष्ट खट्टी मीठी चटनी बनने की विधि बताई जा रही है। नींबू की चटनी बनाने की विधि इस प्रकार है :-

नींबू की चटनी

नींबू  की चटनी बनाने की सामग्री

Nimbu ki chatni ingredients

नींबू                            250  ग्राम

शक्कर पिसी                  250  ग्राम

लाल मिर्च                       4  चम्मच

नमक                           3  चम्मच

काला नमक                    1  चम्मच

नींबू की चटनी बनाने की विधि

Nimbu ki chutni recipe

—  पतले छिलके के बिना दाग धब्बे वाले ताजा नींबू लें।

—  नींबू को थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखे फिर अच्छी तरह धो लें ।

—  धुले हुए नींबू को साफ सूती कपड़े से पोंछकर सुखा ले।

—  नींबू को चाकू से काटकर 6-8 टुकड़ों में काट लें। बीज निकाल दें ।

—  मिक्सी के जार में कटे नींबू  व नमक डालकर पीसें।

—  अब इसमें काला नमक , लाल मिर्च व पिसी शक्कर डाल कर पीसें ।

—  आपकी नींबू की चटनी तैयार है इसे कांच की बरनी में भर कर कुछ दिन धूप में रखे।

—  चटनी तैयार है। इसका रोटी , पराठे , मठरी , ब्रेड आदि के साथ मजा ले सकते है।

—  ये चटनी जितनी पुरानी होती जाती है इसका टेस्ट उतना ही अच्छा होता जाता है।

नींबू की चटनी बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

Nimbu ki chutni tips

—  नींबू के सारे बीज निकाल दे अन्यथा चटनी में कड़वा टेस्ट आ सकता है।

—  नींबू बिना दाग वाले व ताजा होने चाहिए।

—  नीम्बू धोने के बाद पानी पूरी तरह सूखा लेना चाहिए क्योंकि पानी से चटनी खराब हो सकती हैं।

—  चटनी में किसी भी तरह के प्रिजरवेटिव डालने की जरूरत नहीं होती है।

—  यह फ्रिज के बाहर रखने पर भी खराब नहीं होती है।

— चटनी काम लेने के लिए सूखे चम्मच का ही प्रयोग करे।

इन्हें  भी जानें और लाभ उठायें :

अदरक पाचक / आंवले का मुरब्बा / अनारदाना चूर्ण गोली / लहसुन की चटनियाँ / आंवला कैंडी / आंवला सुपारी /टमाटर की सब्जी / आंवले का अचार / सब्जियों के गुण और फायदे /  फलों के फायदे नुकसान /