नींबू छिलके के शानदार घरेलु उपयोग – Lemon chhilka uses

3895

नींबू के छिलके Nimbu Ke Chhilke रस निकालने के बाद फेंक दिए जाते हैं। इन छिलकों में कुछ मात्रा में रस बचा रह जाता है और छिलकों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

छिलकों में विटामिन C , कैल्शियम , पोटेशियम तथा फाइबर होते है। नींबू का रस शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। नींबू के फायदे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

नींबू छिलके के उपयोग

नींबू के रस का उपयोग हर घर में होता है जैसे शिकंजी बनाने में , दाल , सब्जी , चाट आदि में खटाई के लिए। यदि बचे हुए छिलकों का भी उपयोग हो सके तो यह सोने पर सुहागा जैसी बात होगी। आइये जानें बचे हुए नींबू के छिलकों को क्या काम लिया जा सकता है।

नीबू के छिलके का उपयोग

Use of lemon chhilka

— तांबे के बर्तन नए जैसे चमकाने के लिए नीबू के छिलके बहुत कारगर होते हैं। इसके लिए नीबू के छिलके पर थोड़ा सा नमक बुरक लें। अब इससे बर्तन घिसें , फिर साफ पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद तांबे के बर्तन को सूखे कपड़े से पोंछ लें। बर्तन नए जैसे चमक उठेंगे। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

—  कपड़ों में चमक लाने के लिए नीबू के छिलके काम में लें। इसके लिए नीबू के छिलके पानी के साथ उबाल लें। इस उबले हुए पानी को छान लें। वाशिंग मशीन में कपड़े धोने के पानी के साथ इसे मिक्स कर दें। कपड़ों में एक अलग ही चमक आ जाएगी।

—  नीबू के छिलके त्वचा को निखारने के लिए शानदार काम कर सकते हैं। इनसे अच्छा स्क्रब बनाया जा सकता है। स्क्रब बनाने लिए नीबू के छिलके सूखाकर पीस लें। इस पाउडर में बेसन , हल्दी व मलाई मिला लें। इससे त्वचा पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। फिर साफ पानी से धो लें। दाग धब्बे हल्के हो जायेंगे और त्वचा खिल उठेगी।

अन्य शानदार घरेलु स्क्रब बनाने के तरीके जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

—  नीबू के छिलके पर आधा चम्मच बारीक़ शक़्कर डाल लें। इस नींबू को कोहनी व टखनों पर शक़्कर मेल्ट होने तक मलें। इससे कोहनी का और घुटने का कालापन दूर होता है।

—  नीबू छिलको को नाख़ून पर मलने से नाखूनों का पीलापन दूर होता है। नाख़ून सुन्दर और चमकदार बनते हैं।

—  nimbu छिलकों से फर्श क्लीनर बना लीजिये। इसके लिए छिलकों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर सिरका Vinegar में डाल कर दस पंद्रह दिन तक रखे। यह केमिकल फ्री फ्लोर क्लीनर तैयार हो जायेगा ।

इसमें से दो चम्मच लेकर पोंछा लगाने के पानी में डाल लें फिर पोंछा लगाएं। फर्श भी चमकेगा और जीवाणु भी दूर होंगे। मार्बल फर्श चमकाने के तरीके जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

—   चींटिया व बारीक़ कीड़े आदि परेशान करते हों तो ऊपर बताये गये क्लीनर का पोंछा कुछ दिन नियमित लगाएं। चींटिया नहीं आएँगी।

—  नीबू के छिलके का पाचक अचार बनाया जा सकता हैं। इसके लिए नीबू के छिलको में नमक व हल्दी मिलाकर धूप में 15-20 दिन तक रखे रोजाना एक बार साफ चम्मच से हिलाते रहे।

इस तरह निम्बू गल जाते है इन्हे आप दाल चावल के साथ खा सकते है। ये बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद होते हैं। इन गले हुए नीबू के छिलकों से तीखा या मीठा अचार भी बनाया जा सकता है।

—  नींबू के छिलके को कददूकस करके थोड़ी मात्रा में केक आदि में डाला जाता हैं। इससे केक में अनोखा स्वाद आता है।

—  नीबू के छिलको को पानी के साथ पीसकर गमले में डालें। यह पौष्टिक खाद की तरह काम करेगा और पौधे स्वस्थ रहेंगे।

—  नीबू के छिलके या छिलके के पाउडर को सफर के समय सूंघने पर जी घबराना व उल्टी में राहत मिलती हैं।

—  निम्बू के छिलके से स्वादिष्ट और पाचक चटनी बनाई जा सकती है।

नींबू से सम्बंधित अन्य पोस्ट के लिए क्लिक करें –

नीबू की पाचक और चटपटी चटनी कैसे बनायें

नींबू का मीठा अचार बनाने की विधि 

नींबू के रस को फ्रिज में प्रिज़र्व करने का तरीका 

नींबू के छिलकों का अचार बनाने की विधि 

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

चूहे भगाने और रोकने के आसान उपाय 

खटमल से बचने के घरेलु उपाय 

मकड़ी के जाले होने से कैसे रोकें

कॉकरोच को रोकने के तरीके 

रद्दी पुराने अख़बार के शानदार उपयोग 

घर में ये औजार जरूर रखें कभी भी काम पड़ सकता है 

डस्ट माइट से एलर्जी की परेशानी से बचने के उपाय 

बिजली का बिल कम करने के आसान उपाय  

चाय कितनी तरह की और कैसे बनती है 

इस तरह सोयेंगे तो परेशान जरूर होंगे