नीम्बू का रस फ्रिज में कैसे प्रिजर्व करें – Lemon Juice Preservation

3250

नीम्बू का रस काम आता रहता है , इसलिए हमेशा घर में होना चाहिये । नीम्बू का रस प्रिजर्व करके लम्बे समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है। दाल , सब्जी आदि में डालना हो या शिकंजी बनानी हो और घर में नीम्बू नहीं हों तो समस्या हो जाती है। कभी कभी नीम्बू बहुत महंगे हो जाते हैं और खरीदने की इच्छा ही नहीं होती है।

पोहा , उपमा आदि में नींबू के रस के बिना स्वाद नहीं आता और पोहा में मौजूद आयरन का लाभ भी नींबू का रस डालने से अधिक मिलता है।नींबू के फायदे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

नींबू का रस फ्रिज में

यहाँ नीम्बू का रस फ्रिज में लम्बे समय तक रखने की विधि बताई गई है। नींबू का रस फ्रिज में रखने के इस तरीके में किसी प्रिजर्वेटिव को मिलाने की जरुरत नहीं पड़ती। नीम्बू का रस प्रिजर्व करने की विधि इस प्रकार है –

नीम्बू का रस प्रिजर्व करने की सामग्री

Ingredients for lemon preservation

—   नीम्बू , जिनका रस निकालना है

—   छलनी

—   नींबू का रस निकालने का साँचा ( Lemon Squeezer )

—  आईस ट्रे छोटे क्यूब वाली

—  छोटी साइज़ के जिप्पर बेग

नीम्बू का रस प्रिजर्व करने का तरीका

How to preserve lemon juice

—   आईस ट्रे या जिस बर्तन में रस प्रिजर्व करना चाहते है उसे डिटर्जेंट से धोकर गर्म पानी में डालकर स्टरलाइज कर लें और सूखा लें।

—   नींबू का रस निकालने के सांचे  ( Lemon Squeezer ) को धोकर पोंछ लें।

—   नीम्बू को धोकर थोड़ी देर ( लगभग दस मिनट ) के लिए गर्म पानी में डालकर रख दें।

—   पानी से निकाल कर नीबू पोंछ लें।

—   इन्हे दो टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दें।

—   अब नीम्बू का रस निकालें और जब सात-आठ नीबू का रस निकल जाये तो चलनी की सहायता से उसे छानकर आइस ट्रे में भर लें।

—   आइस ट्रे को सावधानी के साथ डीप फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।

—   इसी तरह जितनी सुविधा हो उतने नींबू का रस निकाल कर फ्रीजर में जमा लें।

—   दूसरे दिन फ्रीजर से जमी हुयी लेमन क्यूब को निकालकर जिप्पर बेग में भरें , जिपर बेग की हवा निकालकर बेग लोक करके वापस फ्रीजर में रख दें।

—   जब भी जरूरत हो जिपर में से नींबू के रस का क्यूब निकाल कर उपयोग में लें और बाकि के क्यूब वापस जिपर में लोक करके फ्रीजर में  रख दें।

नींबू का रस फ्रिज में रखने के टिप्स

Lemon juice preservation tips in hindi

—   ताजा नींबू का ही रस निकाल कर रखें। गले हुए नीम्बू ना लें।

—   पतले छिलके वाले नींबू में रस अधिक निकलता है।

—   नीम्बू को कुछ देर गर्म पानी मे रखने से रस आसानी से और ज्यादा निकलता है।

—   नीम्बू का रस निकालने के बाद जितना हो सके जल्दी फ्रीजर में रख दें अन्यथा रस कड़वा हो सकता है।

—   नीबू को बहुत ज्यादा दबा कर रस ना निकालें अन्यथा छिलके के रस से कडवाहट आ सकती है।

—   बचे हुए छिलके फेंके नहीं।  इन छिलकों का अचार बना लें। यह अचार स्वादिष्ट , रुचिवर्धक और फायदेमंद होता है।

—   नीम्बू के छिलकों का अचार बनाने का तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

—   जिप्पर बेग के छोटे छोटे पाऊच बना लें ताकि लेमन क्यूब निकालते समय दूसरे क्यूब पिघले नहीं।

—   रस काम में लेने के लिए नीम्बू का क्यूब निकालकर कटोरी में रखने से , थोड़ी ही देर में जमा हुआ क्यूब पिघल कर रस बन जाता है।

—   इस तरह फ्रिज में रखा लेमन जूस सात आठ महीने तक काम लिया जा सकता है।

—   इसमें किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव की जरुरत नहीं होती है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

हरे मटर फ्रिज में प्रिजर्व करने का तरीका

नींबू का स्वादिष्ट मीठा अचार कैसे बनायें 

नींबू की खट्टी मीठी पाचकचटनी बनाने की विधि 

गाजर मटर की सब्जी बनाने की विधि 

तड़का या छौंका लगाने के विभिन्न तरीके और उनके फायदे 

चाशनी कैसे और कितने तार की बनायें 

काले चने की सब्जी नवरात्री के लिए 

सूजी का स्वादिष्ट हलवा कैसे बनाते हैं 

व्रत के लिए आलू का टेस्टी चिल्ला 

साबूदाने की खिचड़ी खिली खिली कैसे बनायें 

बादाम का पौष्टिक शरबत बनाने की विधि