नीम्बू के छिलकों का अचार – Lemon Peel Achar

1320

नीम्बू के छिलकों का अचार ? जी हाँ ! आपने सही पढ़ा है। नीम्बू के छिलकों से अचार Nimbu ke chhilke ka achar बनाया जा सकता है। यह अचार स्वादिष्ट व फायदेमंद होता है। इसे मठरी , परांठा ,थेपला , खाखरा , चावल , खिचड़ी आदि के साथ खा सकते हैं। बच्चो को टिफिन में भी दिया जा सकता है।

यह अचार बिना तेल के बनता है। इसलिए तेल की वजह से अचार से दूरी बनाये रखने वाले लोग भी इसका आनंद उठा सकते हैं। नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नीबू के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आपने नींबू का रस निकाल कर प्रिजर्व किया है तो बचे हुए छिलकों से यह अचार बना सकते हैं।

नींबू का रस फ्रिज मे प्रिजर्व करने का तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

नीम्बू के छिलके का अचार बनाने की सामग्री

Lemon peel achar ingredients

नीम्बू के छिलके                10  नीबू के

छुआरे                              50  ग्राम

किशमिश                          50  ग्राम

अदरक                            50  ग्राम

सेंधा नमक                      1    चम्मच

कालीमिर्च                     1/ 2  चम्मच

काला नमक                       1  चम्मच

चीनी                             200  ग्राम

गर्म मसाला पाउडर         1 /2   चम्मच

नीम्बू का रस                      4  चम्मच

नीम्बू के छिलकों का अचार बनाने की विधि

Lemon chhilka pickle method

—   नीम्बू के छिलकों को केंची की मदद से लम्बे लच्छे के रूप में में काट लें और इन्हे किसी कांच के बर्तन में भर लें।

—   इन कटे हुए छिलकों में नमक मिला दें।

—   इन्हे  20-25 दिन धूप में रख दें। दिन में एक दो बार हिला दें।

—   छुहारे और अदरक भी बारीक़ पतले लच्छे के रूप में लम्बा काट लें।

—   किशमिश की डंडिया हटा कर साफ करे.

—   लगभग 20-25 दिन में नीम्बू के छिलके गल जाते हैं।

—   नीम्बू के छिलके गलने के बाद इसमें चीनी , बारीक़ कटे छुआरे ,अदरक , किशमिश व नीम्बू का रस डाल कर मिला दें।

—   वापस इसे 7 दिन के लिए धूप में रख दें। दिन में एक दो बार हिला दें।

—   नीम्बू के छिलके का स्वादिष्ट चटपटा अचार बनाकर तैयार है।

—   चखकर देखें , यह बहुत मजेदार होता है। खुद भी खायें , औरों को भी खिलायें।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

हरे मटर फ्रिज में प्रिजर्व करने का तरीका

नींबू का स्वादिष्ट मीठा अचार कैसे बनायें 

नींबू की खट्टी मीठी पाचक चटनी बनाने की विधि 

गाजर मटर की सब्जी बनाने की विधि 

तड़का या छौंका लगाने के विभिन्न तरीके और उनके फायदे 

चाशनी कैसे और कितने तार की बनायें 

काले चने की सब्जी नवरात्री के लिए 

सूजी का स्वादिष्ट हलवा कैसे बनाते हैं 

व्रत के लिए आलू का टेस्टी चिल्ला 

साबूदाने की खिचड़ी खिली खिली कैसे बनायें 

बादाम का पौष्टिक शरबत बनाने की विधि