पत्ता गोभी के ऐसे फायदे जो किसी सब्जी में नहीं – Cabbage benefits

4799

पत्ता गोभी Patta Gobhi और फूलगोभी इन दोनों सब्जी की सर्दी के मौसम में बहार सी छा जाती है। सब्जी मंडी में मुख्य रुप से ये ही सब्जी नजर आती है। जानिए पत्ता गोभी का फायदा कैसे उठायें।

मौसम की सब्जी वैसे भी बड़ी स्वादिष्ट और लाभदायक होती है और गोभी में तो पोषक तत्व की मात्रा अत्यधिक होती है। अतः सर्दी के मौसम में पत्ता गोभी का भरपूर सेवन करना चाहिए। अधिकतर हरे रंग गोभी Green Cabbage  मिलती है। कुछ जगह लाल रंग की पत्ता गोभी Red Cabbage भी दिखाई देती है। यह भी बहुत फायदेमंद होती है।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी का उपयोग दुनिया भर में सभी जगह किया जाता है। चीन के बाद इसका दूसरा सबसे अधिक उत्पादन करने वाला देश भारत है। भारत में Patta Gobhi पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में सबसे ज्यादा उगाई जाती है ।

इसे कच्चा सलाद के रूप में ,  पकाकर सब्जी के रूप में , पराठे , कोफ्ते आदि बनाकर या शेलो फ्राई करके खाया जा सकता है। गुजरात में इसे थोड़े तेल में राई और हरी मिर्च के साथ छोंक कर कचूमर बनाया जाता है जो बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।

आजकल की मशहूर विदेशी डिश जैसे मोमोज़ या चाउमीन आदि में भी इसे डाला जाता है।

पत्ता गोभी के पोषक तत्व

Cabbage Nutrients in hindi

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

पत्ता गोभी में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , कई प्रकार के विटामिन , एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते है। इसके प्रचुर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। इसमें विटामिन K तथा विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं। कुछ मात्रा विटामिन B 6  और फोलेट की होती है और अल्प मात्रा में विटामिन E होता है।

खनिज के रूप में पत्ता गोभी में पोटेशियम , कैल्शियम  , मैग्नीशियम , आयरन , फास्फोरस , मैंगनीज आदि तथा अल्प मात्रा में जिंक और कॉपर पाए जाते हैं।

इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा केरोटीन , ल्यूटेन  तथा फ्लेवेनोइड जैसे एपिजेनिन ,  क्वेरसेटिन आदि होते हैं। लाल रंग की Patta Gobhi में ये तत्व अधिक मात्रा में होते हैं।

Patta Gobhi में एक बहुत विशेष DIM नामक तत्व पाया जाता है जो रेडिएशन के प्रभाव से बचाता है। पत्ता गोभी में कैंसर रोधी तत्व सल्फोराफेन और एपिजेनिन पाये जाते हैं। इसके अलावा एंथोसाइनिन नामक तत्व होता है जो ट्यूमर की ग्रोथ को रोकने में सक्षम पाया गया है। यह नये ट्यूमर बनने से भी रोकता है।

पत्ता गोभी के फायदे

Cabbage Benefits in hindi

पत्ता गोभी में कई लाभदायक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले कुछ विशेष तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में फायदा पहुँचाने में सक्षम पाए गए है जिन पर वैज्ञानिक अधिक रिसर्च कर रहे हैं। पत्ता गोभी से मिलने वाले कुछ अन्य लाभ इस प्रकार हैं।

हृदय

पत्ता गोभी के तत्व हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें पाये जाने वाले पोलिफेनोल ह्रदय रोग के खतरे से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर कम करता है और यह हृदय रोग की संभावना कम करता है।

इसमें पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते है। Patta Gobhi  में मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होती है।

पाचन तंत्र

पत्ता गोभी से प्रचुर मात्रा में मिलने वाला फाइबर और पानी कब्ज मिटाता है पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पत्ता गोभी के नियमित उपयोग से आँतों के कैंसर में कमी होना पाया गया है।

यह पेट ठीक करता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है। इससे पेट के अल्सर में भी फायदा होता है। कुछ लोगों को कच्ची पत्ता गोभी खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। कम मात्रा में और पका कर खाने से यह दिक़्क़त नहीं होती।

वजन कम

वजन कम करने के लिए खाई जाने वाली चीजों में पत्ता गोभी एक अच्छा विकल्प है।  यह फैट और कोलेस्ट्रॉल रहित भोजन है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है तथा फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में बहुत सहायक होते हैं।

दिमाग

पत्ता गोभी में विटामिन K तथा अन्य तत्वों की मौजूदगी से दिमाग की कार्यविधि सुचारु रहती है। ये तत्व अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी दिमागी बीमारी से बचाने में सहायक होता है , नर्व को नष्ट होने से बचाता है तथा स्मरण शक्ति बनाये रखने मदद करता है। Red Cabbage में ये तत्व ज्यादा होते हैं।

त्वचा

पत्ता गोभी में विटामिन C की अच्छी मात्रा होने के कारण यह शरीर से विषैले तत्व निकाल देती है। इसके अलावा हानिकारक फ्री रेडिकल का असर कम करके त्वचा की विभिन्न बीमारियों से बचाती है। जिसके कारण त्वचा स्वस्थ रहती है और उसमे जल्दी झुर्रियाँ नहीं पड़ती। त्वचा की अन्य परेशानियों से भी बचाव होता है।

हड्ड़ी

पत्ता गोभी मे पाए जाने वाले खनिज तत्व जैसे कैल्शियम , मेग्निश्यम तथा पोटेशियम आदि हड्डी की मजबूती में योगदान प्रदान करते हैं। इसका नियमित उपयोग हड्डी को कमजोर नहीं होने देता और जोड़ों के दर्द , अर्थराइटिस आदि से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर

पत्ता गोभी में पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक होता है। यह रक्त शिराओं को लचीला बनाता है जिससे रक्त का प्रवाह आसानी से हो पाता है। रक्त शिराओं में सुचारु रूप से रक्त का प्रवाह अन्य कई प्रकार से भी लाभदायक होता है।

खून की सफाई

पत्ता गोभी खून साफ करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल को नष्ट करते हैं। इससे शरीर में युरिक एसिड की मात्रा कम होती है। इस प्रकार की सफाई के कारण अर्थराइटिस , गठिया , गुर्दे की पथरी , एग्जिमा आदि बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

पत्ता गोभी से सम्बंधित खास बातें

—  पत्ता गोभी ताजा और कड़क होनी चाहिए।

—  बाहर वाले पत्ते कटे फटे नहीं होने चाहिए तथा काले रंग के धब्बे नहीं होने चाहिए।

—  बाहर के खुले हुए पत्ते ज्यादा नहीं होने चाहिए।

—  कटी हुई Patta Gobhi  नहीं खरीदनी चाहिए क्योकि उसके विटामिन C आदि पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

—  पत्ता गोभी फ़्रिज में काट कर नहीं रखनी चाहिए।

—  इसे काटने के बाद नहीं धोना चाहिए। पहले धो लें फिर काटें।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

फिटकरी / इमली / दिव्य तुलसी /  त्रिफला चूर्ण  / आंवला काली मिर्च / लौंग /  सौंफ / जीरा / हींग / काला नमक / अजवाइनहल्दी / बादाम / अखरोट / काजू / खजूर / पिस्ता / मूंगफली / किशमिश