फालसे का शर्बत या जूस बनाने की विधि – Falsa sharbat recipe

1930

फालसे का शरबत या जूस  False ka sharbat गर्मी में ठंडक प्रदान करता है। फालसा बेर के आकार का छोटा गोल फल होता है। फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है और पकने पर बैंगनी रंग का हो जाता है।

गूदे के बीच सख्त गुठली होती है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लाजवाब  होता है। गर्मी व बारिश के मौसम में  यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

फालसे का शरबत जूस

फालसे में आयरन व विटामिन C अच्छी मात्रा में होता हैं तथा पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं।

इसके उपयोग से कब्ज दूर होती है , यह खून की कमी दूर करता है। गर्मी में होने वाली थकान को मिटा कर स्फूर्ति प्रदान करता है तथा लू लगने से बचाता है।

यह बहुत लाभदायक फल है। इसका शरबत बना कर पीजिये और एक लाभदायक और अति स्वादिष्ट पेय का आनंद उठाइये। आइये जानें फालसे का शरबत कैसे बनता है –

फालसा शर्बत बनाने की सामग्री

Ingrediant For Falsa Juice Sharbat

फालसे                               250  ग्राम

चीनी                                 250  ग्राम

पानी                                   1  लीटर

काला नमक                         स्वादानुसार

बर्फ क्यूब                    आवश्यकतानुसार

फालसा शरबत या जूस बनाने का तरीका

Falsa juice banane ki vidhi

—  फालसे को साफ पानी से अच्छे से धोकर आधा घण्टा पानी में भिगोकर रख दे।

—  फालसे को हाथ से मसल ले या मिक्सी में हल्का सा पानी डालकर चला लें।

—  फालसे का पल्प यानि गूदा चलनी से छान कर अलग कर लें। गुठलियाँ फेंक दें।

—  फालसे के छाने हुए गूदे में पानी मिलाकर जरुरत जितनी मात्रा बना लें।

—  इसमें चीनी और काला नमक मिला लें।

—  एक बार फिर से चलनी से छान कर सर्व करने वाले ग्लास में डाल लें।

—  ग्लास में आइस क्यूब डालकर ठंडा ठंडा पियें और पिलायें।

फालसा शरबत के टिप्स

Falsa sharbat Tips

—  फालसे के शर्बत में चीनी की मात्रा फालसे के खट्टेपन के अनुसार थोड़ी ज्यादा या कम की जा सकती है।

—  यदि शर्बत थोड़ा पतला पसंद है तो ठंडे पानी की मात्रा बढ़ा लें।

—  फालसा शरबत बनाते समय फालसे चेक कर लें। कोई खराब या गला हुआ फालसा हो तो उसे निकाल कर अलग कर दें।

—  शरबत बनाने से पहले फालसों को पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।

—  फालसा शर्बत का उपयोग ताजा ही करे। चार -पाँच घंटे से ज्यादा नहीं रखे।

—  यदि मिक्सी की मदद से पल्प निकाल रहें है तो मिक्सी ध्यान पूर्वक चलाये। फालसे के बीज पिस कर बारीक़ नहीं होने चाहिए।

—  स्वादानुसार इसमें पुदीना , कालीमिर्च या भुना जीरा भी डाल सकते हैं।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

ऑरेंज बार केन्डी घर पर कैसे बनायें 

बादाम का शरबत बनाने की विधि 

बील का शरबत ,जूस और शेक बनाने के तरीके 

ठंडाई बनाने का ओरिजिनल तरीका 

मच्छर से बचने के आसान घरेलु उपाय 

चाशनी कैसे और कितने तार की बनायें 

व्रत वाली फलाहारी कढ़ी कैसे बनाई जाती है 

कुटटू के फायदे और पूड़ी बनाने का तरीका व्रत के लिए 

कच्चे आम का मीठा अचार कैसे बनायें 

बिना AC घर को ठंडा कैसे रखें 

मेंगो फ्रूटी घर पर बनाने की विधि 

आम के फायदे और नुकसान 

स्वस्थ और निरोगी रहने के 10 आसान तरीके