बेल का शेक , शरबत और जूस बनाने की विधि – Beel Shake Sharbat Juice

8537

बेल का शेक Bel ka shake  , बेल का शरबत bel ka sharbat और बेल का जूस bel ka juice बील के उपयोग करने के अलग अलग तरीके हैं। यहाँ इन्हे बनाने की विधि बताई गई है।

बेल या बील बहुत लाभदायक फल होता है। बील के शानदार फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

बेल का शेक बनाने की विधि

bel ka shek banane ki vidhi

बेल का शेक

 चार ग्लास शेक के लिए :-

बील के गूदे को पानी में दो घंटे के लिए भिगो दें। मसलकर गूदा सूप चलनी से छान लें और बीज व रेशे निकाल दें ।

बील के शेक की सामग्री :

बील का छना हुआ गूदा    – एक कप

वेनिला आइस क्रीम        – एक कप

दूध                         – दो ग्लास

शक्कर                  – स्वादानुसार

बर्फ                   – छः सात क्यूब

बील के शेक की विधि :

  • सभी सामग्री मिक्सी डाल कर ग्राइंड कर लें।
  • इसे ग्लास में भरकर ऊपर से थोड़े मेवे डाल कर सर्व करें ।
  • बील का स्वादिष्ट शेक तैयार है।

बेल का शर्बत बनाने की विधि

bel ka sharbat banane ki vidhi

बील का  शर्बत बनाने के लिए पहले बील का सीरप तैयार कर ले।

बील का सीरप बनाने का तरीका :

सिरप की सामग्री :

सूखा हुआ बील      250  ग्राम

पानी                   2   लीटर

शक्कर              1 किलोग्राम

सिट्रिक एसिड          1 चुटकी

सिरप की विधि :

सूखे बील को धोकर पानी में रात भर भिगो दें। सुबह इसे उबालने चढ़ा दें। आधा रह जाए तब बारीक चलनी या कपड़े से छान लें। इसमें शक्कर मिलाकर मध्यम आँच पर दस मिनट उबाल लें। बहुत ज्यादा देर न उबालें। गैस से उतारकर इसमें सिट्रिक एसिड मिला दें। ठंडा होने पर साफ बोतल में भर ले। ये बील का सीरप तैयार है।

एक ग्लास बील का शरबत बनने की विधि 

—  1/4 ग्लास बील सीरप में पानी डालकर ग्लास पूरा भर लें।

—  एक चम्मच नींबू का रस मिला लें

—  बर्फ डालें।

—  मेहमान को पिलाएँ , खुद भी पिएँ।

—  स्वाद  के अनुसार भुना जीरा , काला नमक  , काली मिर्च आदि मिला सकते है।

बेल का जूस बनाने की विधी

bel ka juice banane ki vidhi

—  बील के ऊपरी कड़क हिस्से को तोड़कर अंदर का गूदा पानी में भिगो दें। बील का गूदा पका हुआ यानी थोड़ा लाल होना चाहिए। गूदा अगर सफेद या पीला है तो यह कच्चा है।

—  तीन चार घंटे बाद गूदे को पानी में मसल लें। इस पानी को सूप चलनी से छान लें। छानने के लिए स्टील की छलनी लें। चम्मच से थोड़ा दबा कर पानी डालकर गूदा अच्छे से निकाल लें।

—  छने हुए गूदे में यदि चाहें तो जरूरत के हिसाब से और पानी मिला लें।

—  अब इसमें स्वाद के अनुसार शक्कर , काला नमक, थोड़ी काली मिर्च  मिलाकर पिएँ।

खरबूजे के आकार का बील है तो चार ग्लास जूस के लिए चौथाई गूदा ही काफी होगा।

बील के बीजों को नहीं मसलना चाहिए वर्ना जूस का स्वाद खराब हो सकता है। गूदे को मिक्सी में बीज सहित घुमाने से भी जूस का स्वाद बिगड़ जाता है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

संतरे का स्क्वेश और शरबत

मेंगो फ्रूटी घर पर बनाने की रेसिपी 

नींबू की चटपटी चटनी बनाने का तरीका

लहसुन की विभिन्न टेस्टी चटनियाँ 

कच्चे आम का मीठा अचार रेसिपी

अजवाइन पाचक स्वादिष्ट और फायदेमंद

टोमेटो सॉस स्वादिष्ट बनाने की विधि

ताहिनी सॉस कैसे बनती है 

आँवले का मुरब्बा घर पर ऐसे बनायें