बेसन के लड्डू बनाने की विधि – Besan ke laddu

930

बेसन के लड्डू Besan ke laddu गणेश जी को भोग लगाने के लिए बनाये जाते हैं। गणेश जी को लाडू प्रिय होते हैं। गणेश चतुर्थी पर विशेष रूप से बनाये हैं। अन्य त्यौहार जैसे दिवाली वगैरह पर भी इन्हे बनाया जा सकता है। नाश्ते के रूप में इन्हे बनाकर रखा जा सकता है। ये जल्दी ख़राब नहीं होते हैं।

बेसन के लाडू घर पर आसानी से बनाये जा सकते हैं। घर के बने लड्डू शुद्ध और स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होते हैं। इन्हे अवश्य बनायें और आनंद लें। ( इसे पढ़ें : बेसन मोटा या बारीक़ कहाँ काम में लें )

बेसन के लड्डू – Besan laddu recipe

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री

Besan Laddu Samagri

मोटा बेसन                      250  ग्राम

बूरा चीनी                        250  ग्राम

देसी घी                           200  ग्राम

इलायची                               8-10

मेवे                            पसंद अनुसार

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

Besan Laddu Vidhi

—  बेसन के लडडू बनाने के लिए बेसन को छान लें।

—  भारी तले की कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।

—  गर्म घी में बेसन डालकर लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर सेकें ।

—  जब बेसन से खुशबू आने लगे और सुनहरा सिक जाये तब इसमें तीन चार छोटी चम्मच पानी डालें।

—  पानी डालने पर बेसन में झाग दिखने लगते हैं , इसे थोड़ी देर और पकाये। पानी डालने से लडडू दानेदार व स्वादिष्ट बनेंगे।

—  जब बेसन सिक जाये और झाग खत्म हो जाये तो गैस बंद कर दे और बेसन को किसी दूसरी थाली में निकालकर ठंडा होने दें।

—  जब बेसन गुनगुना रह जाये तब इसमें इलायची पाउडर और मेवा कतरन मिला दें।

—  बूरा चीनी छान कर मिला दें ।

—  हल्का सा और ठंडा होने पर हाथ से गोल लडडू बना कर थाली में रख लें।

—  बेसन लड्ड़ू तैयार हैं।

—  तीन चार घंटे बाद जब लडडू पूरी तरह ठंडे हो जायें तब किसी बर्तन में भर कर रख लें ।

बेसन के लड्डू टिप्स – Tips

—  बेसन के लड्डू बनाने के लिए मोटा बसन अधिक उपयुक्त होता है।

—  यदि मोटा बेसन उपलब्ध ना हो , बारीक़ हो तो उसमे दो चम्मच सूजी मिला लेनी चाहिए।

—  बेसन सेकते समय लगातार हिलाते रहें ताकि बेसन तले में जले नहीं।

—  बेसन को सुनहरा भूरा खुशबु आने तक सेकना हैं परन्तु ध्यान रखे बेसन जलना नहीं चाहिए ना ही कच्चा रहना चाहिए।

—  बूरा चीनी ( तगार ) किराने की दुकान पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

—  यदि बूरा चीनी नहीं मिले तो चीनी को पीस कर उपयोग में ले सकते हैं।

—  बूरा चीनी छानकर ही डालें ताकि गुठली और कचरा आदि निकल जाये।

—  बेसन के ये लडडू लम्बे समय ( लगभग दो सप्ताह ) तक काम में ले सकते है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

गणगौर पूजा के लिए गुने बनाने की विधि 

मीठा और नमकीन ओलिया बनाने का तरीका 

नारियल के लड्डू फटाफट कैसे बनायें 

साबूदाना और आलू की सेव कैसे बनाते हैं 

गुझिया बनाने का आसान  तरीका 

मूंग की दाल का हलवा स्वादिष्ट कैसे बनायें 

सुंदरता निखारने के घरेलु और मॉडर्न तरीके 

फल और सब्जियों के गुण फायदे तथा घरेलू नुस्खे 

बच्चों की देखभाल और गर्भावस्था में आहार विहार की जानकारी 

रोजाना उपयोग में आने वाली महत्त्वपूर्ण बातें