मंगोड़ी बनाने का तरीका – Mangodi Ki Vidhi

3271

मंगोड़ी Mangodi की सब्जी आपने जरूर खाई होगी। यदि नहीं तो एक बार अवश्य खाएं। यह हमारी पारंपरिक स्वादिष्ट सब्जी हैं। यह दाल से बनाई जाती है अतः दाल से मिलने वाले सभी तरह के पोषक तत्व इससे मिल सकते है , विशेषकर प्रोटीन

कुछ लोग दाल को उस रूप में पसंद नहीं करते जो घर में बनती है , ऐसे लोगों के लिए मंगोड़ी एक अच्छा विकल्प है। Mangodi बनाने के लिए मूंग दाल , चना दाल या उड़द दाल का उपयोग किया जाता है।

मंगोड़ी

मंगोड़ि को मुंगेड़ी  Mungeri , बड़िया  badiya , वड़िया , बड़ी  badi  तथा वडी Vadi आदि नामो से भी जाना जाता है। मंगोड़ि की सब्जी कई प्रकार से बनाई जा सकती है । इसमें विशेष कर मेथी मंगोड़ि , मटर मंगौड़ी , आलू मंगोड़ि, पत्ती प्याज और मंगोड़ि , मोगरी मंगोड़ि आदि सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है।

मंगोड़ि घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। यहाँ आपको मूँग दाल की मंगोड़ि घर पर बनाने की विधि बताई जा रही है। इसे बनायें और इसका आनंद लें। यह दो तरीके से बनाई जा सकती है पहली सादा तथा दूसरी मसाले वाली। कुछ लोग सादा पसंद करते है और कुछ मसाले वाली। यहाँ दोनों तरह की मंगोड़ि बनाने की विधि बताई जा रही है।

मंगोड़ी बनाने की सामग्री – Mangodi ki Samagri

मूँग की धूली दाल ( मोगर )        250 ग्राम

हींग                                    1 चुटकी

पानी                       आवश्यकता अनुसार

पॉलीथिन शीट                   सूखाने के लिए

मंगोड़ी बनाने की विधि – Mangodi ki Vidhi

—  मूँग की दाल को साफ करके , अच्छी तरह पानी से धोकर 3 -4  घण्टे के लिए पानी में भिगो दें ।

—  मूंग की दाल भीगने के बाद पानी से निकालकर ग्राइंडर में दरदरा सूजी जैसा पीस ले।

—  दाल पीसते समय जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल सकते है। ज्यादा पानी नहीं डालें।

—  अब इसमें हींग डालकर अच्छी तरह फेंट लें ।

—  किसी साफ व सख्त जगह पर पॉलीथिन बिछाये , इस पर दाल हाथ में लेकर थोड़ी थोड़ी दाल शीट पर डाल दें। छोटी- छोटी गोल या लंबी जो शेप आप चाहें उस शेप में अपनी पसन्द के अनुसार मंगोडी बना सकते है।

—  आप चाहे तो पॉलीथिन के कोन से भी मंगौड़ी बना सकते है। कोन से मंगोडी बनाने के लिए एक साफ पॉलीथिन में मंगोडी का घोल डालकर पॉलीथिन को कोने से थोड़ा सा काट ले और पॉलीथिन को दबाते हुए  मनचाहे आकार की मंगोडी बना लें।

— यदि मंगोड़ी शीट पर सुबह बनाते है तो शाम तक सूख कर यह तैयार हो जाती है। इन्हें पॉलीथिन से छुड़ा ले।

—  इन्हें एक दो- दिन और धूप में रखकर अच्छी तरह सुखा लें ।

—  पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख ले।

—  आपकी मंगोड़ी तैयार है , जब चाहे मंगोड़ी की सब्जी बना सकते है।

मसाले वाली मंगोड़ी बनाने के लिए ऊपर दी गई सामग्री में ये सामग्री भी मिला लें  :

लालमिर्च                             1 /2  चम्मच

सौंफ                                     1  चम्मच

जीरा                                     1  चम्मच

अदरक हरी मिर्च पेस्ट                  1  चम्मच

सारे मसाले डालकर अच्छी तरह फेंटकर पॉलीथिन या प्लास्टिक शीट पर मंगोडी बनाकर सूखा लें।

मंगोड़ी बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

— मंगोड़ी बनाने के लिए दाल को अच्छी तरह धोए व बहुत ज्यादा देर तक नहीं भिगोये।

—  हींग डालने से मंगोडी खराब नहीं होती हैं और अधिक दिनों तक चलती हैं तथा स्वाद भी अच्छा आता हैं।

—  मंगोड़ी में नमक नहीं डालते हैं।

—  मंगोड़ी बनाने से पहले घोल को अच्छी तरह फेंटने से मंगोड़ी सॉफ्ट बनती हैं।

—  मंगोड़ी के घोल को कितना फेंटे इसके लिए एक कटोरी में पानी ले व थोड़ा सा घोल लेकर एक मंगोड़ी पानी में डालें आप देखेंगे की मंगौड़ी पानी में नीचे बैठ गयी अब आप मंगोड़ी घोल को एक ही दिशा में फेंटे थोड़ी देर बाद वापस एक कटोरी पानी में घोल से एक मंगौड़ी डालें आप देखेंगे की मंगौड़ी पानी में ऊपर तैरने लगती हैं इसका मतलब आपका घोल मंगोड़ी बनाने के लिए तैयार हैं।

—  सर्दियों की धूप में मंगौड़ी बनाने से सॉफ्ट बनती है तथा लाल भी नहीं पड़ती हैं।

—  साफ जगह में मंगोड़ी सूखने के लिए रखें जहाँ  धूल मिटटी , मच्छर , मक्खी आदि नहीं हो।

क्लिक करके इन्हें जाने और लाभ उठायें :

गुलकंद आसानी से घर पर बनाने की विधि 

नींबू की चटनी पाचक और चटपटी 

लहसुन की फायदेमंद चटनियाँ 

आंवले की लोंजी बनाने की विधि 

कच्ची हल्दी की सब्जी स्पेशल राजस्थानी 

अदरक पाचक घर पर कैसे बनायें 

टमाटर की फटाफट स्वादिष्ट सब्जी 

अनारदाना चूर्ण गोली बनाने की विधि