मक्का की घाट बनाने का तरीका – makka ki ghat

1331

मक्का की घाट बहुत पौष्टिक होती है। यह मक्का के दलिये से बनाई जाती है। उत्तर भारत में यह बहुत पसंद की जाती है। यह राजस्थान का पारम्परिक व्यंजन हैं। इसे गर्म व ठंडा अपनी पसंद के अनुसार खाया जा सकता है। ठंडा होने पर दही व छाछ के साथ खाया जाता हैं।

मक्का में आयरन व फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता इसीलिए यह बहुत ही पौष्टिक व लो कैलोरी वाला नाश्ता है जो की पूरे दिन काम करने की ऊर्जा दे सकता हैं।  यह शीतला सप्तमी-बासोड़ा  के अवसर पर विशेष रूप से भी बनाई जाती हैं।मक्का की घाट

मक्का की घाट बनाने की सामग्री – Makka ki ghat samagri

मक्का का दलिया                  1 कप

पानी                                3 कप

नमक                          स्वादानुसार

मक्का का घाट बनाने की विधि  – Makka ki ghat vidhi

—  मक्का की घाट बनाने के लिए मक्के का दलिया बज़ार में मिलता हैं।

—  मक्के के दलिये को बीन कर साफ कर लें व पानी में भीगो दें।

—  पानी में डालने पर मक्का दलिया के छिलके पानी पर तैर कर ऊपर आ जाते है इन्हें चम्मच से हटा दें।

—  कुकर में दलिये से तीन गुना पानी डालकर उबलने के लिए रखें।

—  पानी उबलने पर भीगा हुआ दलिया डालकर हिलाये ताकि गुठलिया नहीं पड़े।

—  पांच मिनिट तक हिलाते हुए पकाए।

—  नमक मिलाकर कुकर का ढक्क्न बंद कर दे।

—  कुकर की दो सिटी बजने के बाद गैस धीमा कर दें और धीमी आंच पर दस मिनिट पकने दे।

—  कुकर ठंडा होने पर ढक्क्न खोले और चम्मच से गरम गरम ही अच्छी तरह मेश करें।

—  मक्का की घाट तैयार है। इस गर्म घाट में देसी घी मिलाकर खायें।

—  ठंडा होने पर छाछ व दही के साथ खाया जाता है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

केर सांगरी की पचकुटा सब्जी बनाने की विधि 

मीठे गुलगुले पुए स्वादिष्ट बनाने की विधि 

हरी मिर्च के टिपोरे मारवाड़ी स्पेशल बनाने की विधि 

आलू की चिप्स सफ़ेद और क्रिस्पी बनाने की विधि 

साबूदाने और आलू की सेव व्रत के लिए ऐसे बनायें 

नारियल के लड्डू झटपट बनाने की विधि 

मुंग दाल का हलवा स्वादिष्ट बनाने की विधि 

तुअर दाल और चने की दाल की पूkरन पोली 

पीले मीठे चावल बनाने की विधि