मक्का के ढ़ोकले बनाने के विधि – Makka ke Dhokle

449

मक्का के ढ़ोकले के नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और जिसने कभी नहीं खाए है तो एक बार अवश्य बनाकर खाये और खिलाए। सर्दियों में सुपाच्य , स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। आइये जानते है इन्हे बनाने का तरीका –

मक्का के ढ़ोकले

मक्का के ढ़ोकले बनाने की सामग्री – Makka ke dhokle samagri

मक्के का आटा                         तीन कटोरी

पापड़ खार (साजी )             डेढ़  छोटे चम्मच

लाल मिर्च                           2  छोटे चम्मच

जीरा                                     एक चम्मच

हरी मिर्च                                          3

अदरक                                      1  इंच

नमक                  3 /4 चम्मच या स्वादानुसार

हरा धनिया ( कटा हुआ )                 2 चम्मच

मक्का के ढ़ोकले बनाने की विधि – Makka ke dhokle ki vidhi

—   हरी मिर्च , धनिया व अदरक धो लें।

—   हरी मिर्च व धनिया बारीक़ काट लें।

—   अदरक को छीलकर कददूकस कर लें।

—   डेढ़ कप गर्म पानी में पापड़ खार ( साजी ) डालकर घोल लें।

—   मक्का का आटा छान लें।

—   मक्के के आटे में नमक , लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर दें ।

—   अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च , धनिया व अदरक मिला दें ।

—   थोड़ा थोड़ा करके पापड़ खार वाला गर्म पानी मिलायें और टाइट गूँथ लें। पानी कम लगे तो सादा गर्म पानी मिला लें।

—   इस आटे से गोल व चपटे आकार के ढोकले बना लें।  इनका शेप छोटी कचौरी जैसा बनायें और एक तरह से दबा कर गड्डा बना दें।

—   एक भारी तले वाले भगोने या स्टीमर में पानी डालकर गर्म करें। पानी उबलने लगे तब स्टीम करने के लिए जाली पर ढ़ोकले रख दें।

—   स्टीमर का ढक्क्न बंद करें व गैस धीमा करके 15 से 20 मिनिट तक पकाए।

—   स्वादिष्ट गर्मागर्म ढ़ोकले तैयार है।

—   इन्हे निकालकर तेल , गुड़ , उड़द की दाल या कढ़ी के साथ या अपनी  पसंद के अनुसार खाकर आनंद उठायें।

मक्का के ढ़ोकले सम्बन्धी टिप्स – Tips

—  मक्का के ढ़ोकले बनाने के लिए पापड़ खार जिसे साजी भी कहते हैं पंसारी की दुकान में आसनी से मिल जाता है।

—  पापड़ खार क्या होता हैं  ? कैसा होता है ? कहाँ मिलता है ? आदि कई सवाल कुछ लोगों में मन में उठ सकते हैं। पापड़ खार स्वाद में नमक जैसा होता है जो कि  मार्केट में डली के रूप में मिलता है। यह भुरभुरा होता हैं हाथ से बड़ी आसानी से नमक की तरह बिखर जाता है। पापड़ खार से डालने से मक्के के ढ़ोकले स्पंजी व स्वादिष्ठ बनते है।

—  ढ़ोकले बनने में समय थोड़ा ज्यादा या कम लग सकता है , यह ढ़ोकले की साइज पर निर्भर करता है।

मक्का के ढ़ोकले के वेरीएशन – Variation

—  मक्का के ढ़ोकले मटर और सीजनल सब्जी मिलाकर भी बनाये जा सकते हैं।

—  मक्का के आटे के साथ चने की दाल भिगोकर डाल सकते हैं  , स्टीम होने के बाद दाल भी पक जाएगी ढ़ोकले स्वादिष्ट लगेंगे।

—  ढ़ोकले नूडल्स की तरह प्याज , पत्तागोभी , शिमला मिर्च व गाजर के साथ फ्राई करके भी सर्व किये जा सकते हैं।

—  स्टीम करने के बाद डीप फ्राई करके भी ढ़ोकले का आनंद लिया जा सकता है ।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

मक्का की घाट बनाने की विधि 

साबूदाने की खिचड़ी खिली खिली और टेस्टी कैसे बनायें 

आलू का चिल्ला व्रत के लिए झटपट कैसे बनायें 

काले चने बनाने की विधि नवरात्री के लिए 

सूजी का स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी 

बादाम का शरबत कैसे बनता है जानिए 

नवरात्रि की पूजा और घट स्थापना का तरीका 

कार्तिक स्नान का महत्त्व , लाभ और तरीका 

पीपल के पेड़ की पूजा विधि और उसका महत्त्व 

दीपावली लक्ष्मी पूजन करने की आसान और सही विधि