मसाला काजू बनाने की विधि – Masala Kaju Recipe

755

मसाला काजू Masala Kaju बहुत स्वादिष्ट लगते है , बच्चों को भी बहुत पसंद आते है। घर पर आये मेहमान को मसाला काजू सर्व करके तारीफ पा सकते है। आप खुद भी स्नेक्स की तरह इन मसाला काजू का आनंद ले सकते है।

काजू बहुत फायदेंमंद मेवा है। हड्डियों के लिए , बालों के लिए , स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है। काजू खाने से खून की कमी दूर होती है। काजू के अन्य फायदे विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

मसाला काजू

मसाला काजू बनाने की सामग्री – Masala Kaju Samagri

काजू                            100  ग्राम

कालीमिर्च                       1   चम्मच

चाट मसाला                     1   चम्मच

गरम मसाला                 1 /4  चम्मच

पीसी शक्कर                1 /4   चम्मच

नमक                           स्वादानुसार

मसाला काजू बनाने की विधि – Masala Kaju Vidhi

—  काजू को साफ कपड़े से पोंछ ले।

—  काजू में यदि नमी हो तो इसे एक दिन धूप में रखे।

—  एक कटोरी में काली मिर्च पाउडर , चाट मसाला , गरम मसाला पाउडर , पीसी शक्करनमक डाल कर मिक्स करके काजू नमकीन पर लगाने का मसाला तैयार कर ले।

—  कढ़ाई में काजू तलने के लिए घी गर्म करे।

—  घी गर्म होने के बाद गैस एकदम धीरे कर दे।

—  अब इस घी में काजू डालकर कलछी से हिलाते हुए तले।

—  हल्के बादामी रंग के होने के बाद काजू को घी में से निकाल कर बाउल में रख लें ।

—  इसमें पहले से तैयार किया हुआ मसालों का मिश्रण मिलाकर हिला लें। ये मसाले गर्म काजू में ही तुरंत डाल दें अन्यथा मसाला काजू पर चिपकता नहीं है।

—  नमकीन मसाला काजू बनाते समय काजू को ध्यान पूर्वक तले , काजू जल न जाये , काजू तुरन्त ही जल जाते है।

—   मसाला काजू तैयार हैं।

ठंडे होने पर एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखे व स्वादिष्ट नमकीन मसाला काजू का आनन्द उठाये।

क्लीक करके इन्हें पढ़ें और लाभ उठायें :

अमरुद की चटनी चटपटी और मजेदार 

ताहिनी सॉस घर पर कैसे बनायें 

हल्दी की स्पेशल सब्जी बनाने की विधि 

नींबू की चटनी पाचक और चटपटी 

लहसुन की चटनी अलग तरह की 

आंवले की लौंजी बनाने की विधि 

अदरक पाचक घर पर कैसे बनायें 

आंवले का मुरब्बा बनाना सीखें 

मेनिक्योर ,पेडिक्योर , हेयर स्पा घर पर करने का तरीका 

श्वेत प्रदर कारण और आसान घरेलु नुस्खे 

रसोई के मसाले और उनके फायदे