मस्कारा शेड कौनसा लगायें आँखों के रंग के हिसाब से – Maskara shade

1574

मस्कारा शेड Mascara shade में सिर्फ काला रंग ही विकल्प नहीं है , इसमें अन्य शेड जैसे नीला , पर्पल या गोल्डन मस्कारा शेड भी उब्लब्ध होते हैं। आइये जानें कौनसी स्किन पर कौनसा मस्कारा शेड अधिक अच्छा लगेगा।

अपने चेहरे और आँखों के अनुरूप दूसरे शेड के मस्कारे का उपयोग करके ट्राई किया जा सकता है। इससे एक नई ख़ूबसूरती उभर कर आती है जो एक अलग पहचान और अहसास करा सकती है। जानिए किस प्रकार की आँखों के लिए कौनसा शेड ट्राई करना चाहिए

मस्कारा शेड

मस्कारा ज्यादातर  कंसीलर ,  फाउंडेशन ,  आई शेडो , आई लाइनर लगाने के बाद ही लगाना होता है । ये मेकअप ख़राब ना हों इसका ध्यान जरूर रखें। मस्कारा लगाने से आँखें बड़ी aankhen badi और आकर्षक नजर आती हैं। बिना इसके आँखों का मेकअप अधूरा सा लगता है।

मस्कारा लगाने का सही तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। मस्कारा के दूसरे शेड इस प्रकार होते हैं –

मस्कारा शेड – Mascara shade

नीले रंग का मस्कारा – Blue mascara

यदि आँखों का रंग भूरा या हल्का हरा हो तो नीले रंग का मस्कारा आपके पास होना चाहिए। नीले रंग में भी कई शेड जैसे रॉयल ब्लू , नेवी ब्लू , सी ब्लू आदि उपलब्ध हैं ये सभी शेड बहुत खिलते हैं। यह शेड रात के बजाय दिन में  उपयोग करने पर अधिक सुंदर दिखते हैं।

हरा मस्कारा – Green mascara

डार्क ब्राउन आँखें हो तो हरा मस्कारा सुन्दर दिखता है। यह नीले रंग के मस्कारे की तरह ही सभी स्किन टोन वाली स्किन पर अच्छा दिखता है। हरे मस्कारे के साथ आई शेडो या आई लाइनर का उपयोग नहीं किया जाये तो हरा मस्कारा अधिक उभर कर आता है।

ब्राउन मस्कारा – Brown mascara

अभी तक आपने सिर्फ काले रंग का मस्कारा लगाया है तो दूसरा रंग लगाने में झिझक हो सकती है। इसके लिए ब्राउन रंग के मस्कारे से शुरुआत करनी चाहिए।

यह काले रंग से थोड़ा हल्का होता है इसलिए नेचुरल दिखाई देता है। इसे पार्टी फंक्शन के अलावा रोज भी लगाया जा सकता है। अगर आँखों का रंग ब्राउन है तो आपको यह शेड जरूर यूज करना चाहिए।

पर्पल मस्कारा – Purple mascara

यदि आपकी आँखें छोटी है और आँखें बड़ी करना चाहती हैं तो पर्पल शेड बहुत अच्छा काम करता है। यह शेड हरी , भूरी , या नीली सभी तरह की आँखों पर फबता है। इसमें रॉयल पर्पल , प्लम और वायलेट शेड प्रचलित हैं।

आपकी स्किन गहरे रंग की है तो पर्पल शेड चुनना चाहिए और अगर गोरे रंग की त्वचा है तो वायलेट शेड का मस्कारा चुनना चाहिए।

गोल्डन मस्कारा – Golden mascara

यदि शाम की पार्टी में अलग दिखना हो तो गोल्डन मस्कारा सबसे अलग दिखता है। यह हर हर शेड की आँखों पर बेहद सुन्दर दिखता है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

स्पेशल मेनिक्योर चॉकलेट फ्रूट हर्बल / हॉट या कोल्ड वैक्सिंग / फाउंडेशन / आई शेडो  / लिपस्टिक नए फैशन / नेल पोलिश के अन्य उपयोग / हेयर कलर कैसे चुने / नाख़ून स्वस्थ और सुन्दर / हेयर मास्क घर पर बनायें / कंसीलर से दाग धब्बे कैसे मिटाएँ