मुरमुरे के लडडू व चिक्की कैसे बनायें – Murmure ke laddu chikki

669

मुरमुरे के लडडू व मुरमुरा चिक्की सर्दी के मौसम के लाभदायक स्नेक्स में से एक है। गुड़ से बनी होने के कारण यह आयरन का अच्छा सोत्र है। इसे सभी पसंद करते हैं खासकर छोटे बच्चों को यह मुरमुरा लडडू बहुत पसंद आते हैं।

अलग अलग जगह पर इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे लाई के लडडू ,मुरमुरा लडडू ,ममरा लडडू ,पफ राइस बाल आदि। मुरमुरा लडडू व मुरमुरा चक्की  मिश्रण बनाने का तरीका समान होता हैं।

लोहड़ी , मकर संक्रांति के त्यौहार पर इन्हे विशेष रूप से बनाया जाता है। गुड़ के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। आइये जानते है murmura laddu बनाने का तरीका।

मुरमुरे के लडडू

मुरमुरा लडडू बनाने की सामग्री – Murmura laddu samagri

मुरमुरा             3  कप

गुड़                 1  कप

घी                1  चम्मच

मुरमुरा लडडू बनाने की विधि – Murmura laddu Vidhi

—  मुरमुरे के लडडू बनाने के लिए मुरमुरे जिन्हे लाई भी कहते है को छान बीन कर साफ कर लें।

—  मुरमुरे को कढ़ाई में डालकर हिलाते हुए क्रिस्पी होने तक सेंक कर दूसरी थाली में निकाल लें । ध्यान रहे कढ़ाई के तले में मुरमुरे जले नहीं। कुछ दाने खाकर देख लें क्रिस्पी होने चाहिए।

—  गुड़ को बारीक़ काट लें।

—  कढ़ाई में घी व गुड़ डालकर पिघलाए।

—  गुड़ पूरा पिघलने पर मुरमुरे डालकर अच्छे से मिक्स  कर दें , गैस बंद कर दें।

—  हाथ में पानी लगाकर इस मिश्रण के गोल गोल लड्डू बना कर रख लें।

—  मुरमुरे की चिक्की बनाना चाहते है तो थाली को घी से ग्रीस करके मुरमुरे व गुड़ का मिश्रण जमा दें व ठंडा होने पर चौकोर पीस काट लें।

मुरमुरे के लड्डू बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

—  Murmure laddoo बनाने के लिए गुड़ व मुरमुरे की सही मात्रा होनी चाहिए यदि गुड़ कम रहा तो मुरमुरे के लडडु बंध नहीं पायेगे।

—  गुड़ की चाशनी बहुत जयादा कड़क होने पर मुरमुरे बिखर जायेंगे और लडडू नहीं बन पाएंगे।

—  मुरमुरे लडडू का मिश्रण बनाने के बाद हाथ पर पानी लगाकर लडडू बनाने चाहिए घी लगाकर नहीं।

—  मुरमुरे लडडू का मिश्रण ठंडे होने से पहले ही लडडू या चिक्की जो भी बनाना हो बना ले ठंडा होने पर मिश्रण जम जाता हैं।

क्लिक करके इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

ग्वार पाठे के लडडू 

तिल गुड़ के लडडू सर्दी वाले 

गोंद के पौष्टिक लडडू 

मेथी के लडडू 

मूंगफली की चिक्की 

बादाम का हलवा 

बेसन के लडडू 

गुलगुले मीठे पुए 

नारियल के लडडू 

गुझिया बनाने की आसान विधि 

मूंग की दाल का हलवा 

गाजर का हलवा 

पीले मीठे चावल 

खसखस बादाम के लड्डू 

हरीरा