मूली के पत्ते की सब्जी मूँग दाल वाली – Mooli Ke Patte Ki Sabji

641

मूली के पत्ते की सब्जी बहुत गुणकारी सब्जी है। इसे आलू के साथ , दाल के साथ या मूली के साथ बना सकते है। इसे रस वाली या बिना रस वाली जैसे पसंद हो बना सकते है।

मूली के पत्ते या मूली को अच्छे से धोकर इसकी सब्जी बनानी चाहिए। मूली का छिलका नहीं निकालना चाहिए क्योंकि इसके छिलके बहुत फायदेमंद होते है। इसके हरे पत्तो में आयरन , विटामिन सी , मिनरल और फाइबर होते है जो बहुत लाभदायक होते है।

( इसे भी पढ़ें :  मूली के वो आश्चर्यजनक फायदे जो आप शायद नहीं जानते )

मूली के पत्ते की सब्जी

यहाँ मूली के पत्ते की सब्जी मूंग मोगर दाल के साथ बनाना बता रहे है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही प्रोटीन , विटामिन व फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत होती है। यदि आपने यह सब्जी कभी नहीं बनाई है तो एक बार जरूर बना कर देखें और इसका आनंद लें।

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

मूली के पत्ते की सब्जी की सामग्री

radish chilka sabji samagri

मूली के पत्ते बारीक़ कटे                   3  कप

मूंग  मोगर                               आधा कप

हरी मिर्च बारीक़ कटी                     एक नग

घी या तेल                                3  चम्मच

हींग                                     एक चुटकी

जीरा                                      1  चम्मच

हल्दी पाउडर                          आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर                     आधा चम्मच

नमक                                   स्वादानुसार

मूली के पत्ते की सब्जी की विधि

radish chilka sabji vidhi

—  मुंग मोगर ( बिना छिलके वाली मूंग की दाल ) को साफ पानी से दो -तीन बार अच्छी तरह धो कर भीगने के लिए रख दे।

—  मूली के पत्तो से अधिक मोटी डंठल हटाकर नर्म पत्तो को पानी से दो- तीन बार अच्छी तरह धोकर बारीक़ काट ले।

—  हरी मिर्च बारीक़ काट ले।

—  एक कढाई मे तीन चम्मच घी गर्म करे। आप चाहे तो तेल भी ले सकते है।

—  पर्याप्त गरम होने के बाद हींग व जीरे का तड़का लगाये।

—  हरी मिर्च डाले।

—  मूली के पत्ते , हल्दी पाउडर व नमक डालकर 3 -4 मिनिट तक पकाये।

—  लाल मिर्च व दाल डाल कर ढक्कन लगा दें।

—  दाल गल जाये तब तक पकाएँ। अपनी पसंद के हिसाब से दाल कड़क या नर्म रखें।

—  सब्जी तैयार है ,इसका आनंद उठायें ।

—  इसे सादा चपाती , तंदूरी चपाती , नान या  पराठे आदि के साथ खा सकते है।

क्लिक करके इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

गुलगुले मीठे पकौड़े बनाने की विधि 

मीठा ओलिया और नमकीन ओलिया बनाने की विधि 

खसखस बादाम के लडडू बच्चों के लिए 

टमाटर की सॉस मार्केट जैसी कैसे बनायें 

चाट मसाला बनाने की विधि 

ताहिनी सॉस बनाने का तरीका और उपयोग 

आँवले की लोंजी बनाने की विधि

बच्चों के लिए काम आने वाले घरेलु नुस्खे 

मेवे ड्राई फ्रूट्स के फायदे और घरेलु नुस्खे 

सुंदरता निखारने के मॉडर्न और घरेलु तरीके 

नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें