मेनिक्योर घर पर करें हाथों को सुन्दर बनाएँ – Manicure at home

6936

मेनिक्योर Manicure से आपके हाथ सुन्दर , नाजुक और जवां नजर आ सकते है। खूबसूरत हाथ आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते है। नेल पोलिश , अंगूठी , चूड़ियां और रिस्ट वॉच का लुक सुन्दर हाथों से बढ़ जाता है।

मेनिक्योर हाथों की देखभाल और उन्हें सुंदर बनाने का तरीका है । इसके लिए पार्लर जाने की बजाय आप घर पर ही मेनिक्योर बड़ी आसानी से कर सकते है। आपका कीमती समय और पैसा भी बचेगा और ये हाइजनिक भी रहेगा। जानिए घर पर मेनिक्योर Menicure at home कैसे करते है।

मेनिक्योर करने के लिए क्या चाहिए

Manicure karne ke saman hindi me

—  नेल पोलिश रिमूवर

—  कॉटन

—  नेल बफर

—  नेल कटर

—  नेल फाइल

—  क्यूटिकल ट्रिमर

—  क्रीम

—  नेल पोलिश

—  बेस कोट

—  टोप कोट

मेनिक्योर करने तरीका – Manicure method

Maicure karne ki vidhi in hindi

—  टेबल पर एक मोटा कागज बिछा कर ऊपर बताया गया सामान इकठ्ठा कर लें। नेल रिमूवर और नेल पोलिश से प्लास्टिक , कपड़े , फर्नीचर, जूलरी आदि चीजों को नुकसान पहुँच सकता है । इन्हे बचाने के लिए कागज बिछाना ठीक रहता है । अख़बार भी लगा सकते है, लेकिन उससे उतना बचाव नही हो पायेगा।

—  सबसे पहले नेल रिमूवर से पहले से लगी नेल पोलिश साफ कर लें। नेल रिमूवर बिना एसीटोन वाला होगा तो अच्छा है क्योकि एसीटोन वाले रिमूवर से नेल पोलिश जल्दी तो साफ हो जाएगी लेकिन ये आपके नाखून की कुदरती चमक को भी साफ कर सकता है। जितना हो सके कम नेल रिमूवर से ही नेलपॉलिश निकालें।

—  नाख़ूनो को अपनी पसंद का शेप नेल कटर से काट कर दें । याद रखें आप नाख़ून शेप देने के लिए काट रहें है। छोटे करने के लिए नहीं। नाख़ून बहुत छोटे ना हो जाये इसका ध्यान रखें।  थोड़ा सफ़ेद हिस्सा दिखना चाहिए।

मेनिक्योर

—  नाख़ून काटने के बाद नेल फाइलर से नाख़ून की नुकीली सतह को घिस कर गोल कर लें। अधिक दबाव डालकर ना घिसें। नेल फाइल से नाख़ून का शेप ख़राब नहीं होना चाहिए। नेल फाइल को आड़ा चलाएं , खड़ा नहीं। आसानी रहेगी।

—  यदि आपके नाख़ून की सतह खुरदरी है या एकसार नहीं है तो इन्हें बफर से एकसार करना पड़ता है। बाजार में बफर स्टिक और बफर पेड मिलते है। अपनी पसंद से इनमे से खरीद सकते है।

बफर में अलग-अलग तरह की खुरदरी रेगमाल जैसी सतह होती है। जरुरत के हिसाब से इस सतह का यूज़ करके नाख़ून को बफर कर सकते है। बफर अधिक ना करें वर्ना नाख़ून कमजोर हो सकते है। यदि नाख़ून एकसार और चमकीले है तो बफर की जरुरत नहीं होती।

मेनिक्योर

— एक बड़े बाउल में गुनगुना पानी लें। इसमें तीन चार बूँद शैम्पू या थोड़ा फेसवाश  , 20 बून्द हाइड्रोजन पराक्साइड और आधा चम्मच मीठा सोडा मिला लें ।

इसमें पांच मिनट तक अंगुलियां डुबो कर रखें। इससे नाख़ून में जमी गन्दगी , डेड स्किन और क्यूटिकल आदि को निकालने में आसानी हो जाएगी। अब नेल ब्रश की सहायता से नाखूनों को सब तरफ से साफ कर लें।

— हाथों को पोंछ कर सूखा लें। नाख़ून पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं। क्यूटिकल स्टैपुला से क्यूटिकल को धीरे धीरे पीछे की तरफ खिसका लें। ये काम सावधानी पूर्वक करें वर्ना चोट लग सकती है।

मेनिक्योर

— अब हाथों की मालिश किसी अच्छी क्रीम या लोशन लगा कर लगभग दस पंद्रह मिनट तक करें। नाखूनों पर और उसके पास वाले हिस्से पर भी मालिश करें। अब आपके हाथ नेल पोलिश लगाने के लिए तैयार है।

—  नाखूनों पर यदि ज्यादा लोशन या क्रीम है तो नेल पोलिश नहीं लग पायेगी। अतः क्रीम को कॉटन से साफ कर लें।

—  नाख़ून पर बेस कोट लगाएं।  इससे नाख़ून की सतह और चिकनी हो जाएगी और इस पर एक प्रकार का प्राइमर तैयार हो जायेगा जो नाख़ून को नुकसान से बचाएगा और इससे नेल पोलिश भी अधिक टिकेगी।  बेस कोट लगाने इसे पूरी तरह सूखने दें।

— अपनी पसंद की नेल पोलिश लगा लें। नेल पोलिश अच्छे से हिला लें। ब्रश को नेल पोलिश में डुबो कर शीशी के किनारे से  थोड़ा पोंछ लें। एक पतला कोट लगायें।

पहले नाख़ून के बीच में खड़ी लाइन बना कर शुरुआत करें । फिर आस पास लगाएं। नाख़ून के किनारे की त्वचा पर पोलिश ना लगे।

—  10-15 मिनट सुखाएं। नेल पोलिश का एक कोट और लगाएं। इससे कलर रिच होगा एकसार दिखेगा। नेल पोलिश का एक अलग ही लुक आएगा। दूसरा कोट सूखने के बाद यदि नेल डिज़ाइन बनाना चाहें तो अब बना लें ।

—  अब टॉप कोट लगाएं। इससे एक मजबूत परत बन जाएगी जो आपकी नेल पोलिश या नेल डिज़ाइन को ख़राब होने से बचाएगा। इसे पूरी तरह सूखने दें।

—  सुन्दर हाथों का मजा लें और तारीफ पाएँ।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

स्पेशल मेनिक्योर चोकलेट फ्रूट हर्बल / हॉट वैक्सिंग कोल्ड वैक्सिंग में फर्क / नेल पोलिश के अन्य उपयोग / ब्रा का सही साइज़ कैसे जानें / हेयर स्पा घर पर करें / हेयर मास्क कैसे बनायें / बालों में मेहंदी / कंसीलर / झुर्रियों से बचाव / फाउंडेशन / आई शेडो / मस्कारा / लिपस्टिक के नए विकल्प