मेरे आँगन में खेलो फ़ाग गजानन भजन – Mere angan me khelo fag

1859

मेरे आँगन में खेलो फाग गजानन….फाग का लोकप्रिय भजन है। यह सभी देवी देवताओं के लिए एक साथ गाये जाने वाला फाग का भजन है।

फाग के भजन गीत Fag ke bhajan यानि होली के मस्ती भरे गीत जिनमें मधुरता के साथ शरारत भी होती है। एक समय था जब फाल्गुन महीना लगते ही होली की मस्ती शुरू हो जाती थी। एक महीने पहले होली का  डंडा रोप दिया जाता था। लोग वहां इकट्ठे होकर गाते बजाते थे और उत्सव मनाते थे। अब यह पुरानी संस्कृति का हिस्सा भर रह गया है।

मंदिर में होली के भजन के रूप में लोग इन गीतों का आनंद लेते हैं नाच गाकर होली और भक्ति का आनंद उठाते हैं।

होली के ये मधुर भजन सुनकर मन भक्तिभाव से भर उठता है।

होली के भजन और गीत के बोल यहाँ लिखे गये है।

आप भी इनका आनंद लें।

फ़ाग के भजन गीत

फ़ाग का भजन गीत

मेरे आँगन में खेलो फ़ाग गजानन

Mere aangan me khelo fag Gajanan

 

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी – 2

आप भी आओ साथ रिद्धि -सिद्धि को लाओ – 2

 

मेरे अन्न धन्न भरो भंडार , गजानंद आओजी।

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी।

 

ब्रह्माजी आवो , साथ सावित्री जी को लाओ ,

विष्णुजी आओ साथ लक्ष्मी जी को लाओ ,

शंकर जी आओ साथ पार्वती जी को लाओ ,

मेरे कर दो मंगलाचार , गजानंद आओजी।

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी।

 

राम जी आओ सीता जी को लाओ ,

बंसरी बजाते मेरे श्याम जी आओ ,

राधा जी को लाओ , सब सखियां को लाओ ,

मेरे गाओ  मंगलाचार , गजानंद आओजी।

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी।

हनुमान जी आओ साथ भैरुं जी को लाओ ,

सिंह चढ़ी मेरे दुर्गा जी भी आओ ,

मेरे संकट विघ्न निवार , गजानंद आओजी।

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी।

 

मीरा के प्रभु गिरधर नागर – 2

हरि जी से खेलें फाग , गजानंद आओजी।

मेरे ठाकुर जी से खेलें फाग , गजानंद आओजी।

मेरे आँगन में खेलो फाग , गजानंद आओजी।

~~~~~~

क्लिक करें और आनंद लें इन भजनों का –

नैना नीचे कर ले श्याम ……

आज बिरज में होरी रे रसिया …..

श्याम होली खेलने आया….

रंग मत डारे रे सांवरिया ….

ओरे छोरा नन्द जी का …

कर सोलह श्रृंगार भोलेबाबा का भजन 

ले के गौरा जी को साथ शिव भजन 

कभी फुरसत हो तो जगदम्बे माँ दुर्गा भजन