वीर्य स्तंभन शक्ति यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलु नुस्खे -Stambhan shakti ke Gharelu Nuskhe

42722

स्तंभन शक्ति Stambhan Shakti व यौन शक्ति सभी पुरुषों में अलग अलग होती है। सहवास करते समय जितने समय तक पुरुष का वीर्य स्खलित नहीं होता वह समय स्तंभन शक्ति कहलाता है।

सम्भोग करते समय जब तक स्त्री चरम सीमा प्राप्त ना कर ले तब तक पुरुष का स्खलन नहीं होने और यौन क्रिया लगातार चलते रहने से ही सम्पूर्ण यौन सुख प्राप्त होता है। यदि स्खलन जल्दी हो जाता है यह असंतुष्टि कारण बन सकता है।

इसके दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ सकते है जो दंपत्ति के लिए शारीरिक , मानसिक या सामाजिक रूप से हानिकारक साबित हो सकते हैं। अन्य उपाय का विचार मन में आ सकता है , कुंठा व अवसाद महसूस हो सकते हैं। अतः स्तम्भन शक्ति बढ़ाने की जरूरत महसूस होती है।

यौन शक्ति

स्तंभन शक्ति बढ़ाने के घरेलु नुस्खे का सेवन करके इस समस्या को हल किया जा सकता है। नीचे कुछ आसान नुस्खे बताये गए है।

हर शरीर की कार्यविधि अलग होती है। अपनी पाचन क्षमता के आधार पर ही किसी भी नुस्खे का सेवन करना हितकारी होता है। बुखार या किसी और कारण से कमजोरी हो , पाचन तंत्र में खराबी , अपच , एसिडिटी या कब्ज आदि हो तो पहले इन्हें ठीक करके ही नुस्खे के सेवन करना चाहिए।

तेज मिर्च मसाले वाला खाना , इमली , अमचूर आदि की तेज खटाई , मांस मदिरा आदि का पहरेज रखना चाहिए। इन चीजों के अधिक उपयोग से शरीर में गर्मी बढ़ती है जो जल्दी स्खलन का कारण बन जाती है।

इसके अलावा इन चीजों से शुक्राणु भी कमजोर हो सकते है। स्वस्थ संतान की उत्पत्ति के लिए शुक्राणु का स्वस्थ होना जरुरी होता है अतः परहेज अवश्य करें। नीचे बताये गए उपायों से यौन शक्ति बढ़ने के साथ शुक्राणु भी बढ़ते है और स्वस्थ भी होते है।

स्तंभन शक्ति व यौन शक्ति बढ़ाने के नुस्खे

Stambhan shakti yon shakti ke nuskhe

बबूल से यौन शक्ति

—  बबूल के पेड़ का गोंद , बबूल के पेड़ के कोमल पत्ते और बबूल के पेड़ की बिना बीज वाली कच्ची फली। ये तीनो समान मात्रा में लें। इन तीनो को छाया में अच्छे से सूखा लें। जब सूख जाये तो तीनो को मिलाकर कूट पीस कर बारीक चूर्ण बना लें। इसे एक साफ बोटल में भर कर रख लें।

इसमें से एक चम्मच चूर्ण लें और इसमें एक चम्मच पिसी मिश्री मिला ले। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट फांक कर ऊपर से एक गिलास गुनगुना मीठा दूध पी लें। इसी प्रकार रात को सोते समय भी लें।

यौन शक्ति

दो महीने लगातार इस नुस्खे का सेवन करने से शुक्र धातु पुष्ट होती है। वीर्य गाढ़ा होता है। शीघ्रपतन ठीक होता है।स्तंभन शक्ति और यौन शक्ति बढ़ती है। पहरेज वाली चीजें का ध्यान रखकर इसका सेवन अवश्य लाभ देता है।

कोंच के बीज , शतावर , गोखरू से यौन शक्ति

—  कोंच के बीज ( छिलके निकले हुए – शुद्ध  )  , शतावर , गोखरू , तालमखाना , नागबला ,अतिबला ये छह चीजें पंसारी से लाकर साफ करके सबका अलग अलग बारीक चूर्ण बना लें।

ये छह चूर्ण समान मात्रा में लेकर मिला लें। इस मिश्रण को बारीक छलनी से दो बार छान लें। यह चूर्ण आधा चम्मच सुबह गुनगुने मीठे दूध के साथ लें। रात को खाना खाने के दो घंटे बाद एक बार फिर इसी प्रकार दूध के साथ लें। दो महीने तक लगातार लें।

यौन शक्ति

यह प्रयोग यौन शक्ति बढ़ाता है , कामोत्तेजना बढ़ाता है , तथा वीर्य वर्धक होता है। खाने पीने में ऊपर बताये परहेज करते हुए इस नुस्खे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है।

—  कोंच के बीज ( छिलके निकले हुए – शुद्ध ) का चूर्ण  – एक चम्मच  एक गिलास दूध में मिलाकर अच्छे से उबालें। ठंडा होने पर मिश्री मिलाकर घूंट घूंट करके धीरे धीरे पियें।  नियमित रात को सोते समय दो महीने तक यह दूध पीने से यौन शक्ति और कामोत्तेजना में जोरदार बढ़ोतरी होती है। पाचन तंत्र ठीक हो और परहेज करके इस नुस्खे का सेवन करें तो इसका असर आपका पार्टनर ही बता देगा।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

वैसी वाली फिल्मों की हैरान करने वाली सच्चाई

मुख मैथुन सही या गलत 

लिंग का आकार और संतुष्टि 

गर्भावस्था में क्या खायें और क्या नहीं खायें 

सफ़ेद मूसली से ताकत पुरुष महिला दोनों के लिए 

गर्भ निरोध के साधन और उनके फायदे नुकसान 

योनि की साफ सफाई का ध्यान कैसे रखें 

प्रोटीन की कमी से होती है ये 10 संमस्या 

यूरिन इन्फ़ेक्शन से कैसे बचें 

जोड़ों का दर्द कारण और उपचार