राबोड़ी की सब्जी कैसे बनती है – Rabodi Ki Sabji Recipe

1161

राबोड़ी की सब्जी Rabodi ki sabji एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है क्योंकि यह गेहूं या मक्का के आटे से बनी होती है। इससे गेहूं और मक्का के लाभदायक तत्वों के फायदे मिल जाते हैं। यह राजस्थान की लोकप्रिय स्पेशल सब्जी में से एक है। इसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। इस सब्जी को बनाने में समय बहुत कम लगता है।

राबोड़ी की सब्जी

राबोडी या राबोड़ी पापड़ आसानी से घर पर बन सकते हैं।

( इसे भी पढ़ें : यहाँ राबोडी घर पर बनाने की आसान विधि )

इन्हे बनाकर रखें और जब भी फटाफट कोई सब्जी बनानी हो तो इससे बना लें।

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

घर पर तुरंत बनने वाली इस सब्जी से समय की कमी होने पर बहुत मदद मिलती है और सेहत से समझौता भी नहीं करना पड़ता। राबोड़ी की सब्जी बनाने का तरीका इस प्रकार है –

राबोड़ी की सब्जी बनाने की सामग्री

Ingredients For Rabodi Sabji

राबोडी पापड़                             1  कप

दही                                    1 /2  कप

जीरा                                  1/2  चम्मच

हींग                                      2  चुटकी

हल्दी                                  1/4  चम्मच

लाल मिर्च पाउडर                       1  चम्मच

हरी मिर्च                                    1  नग

धनिया पाउडर                           2  चम्मच

नमक                                   स्वादानुसार

घी                                   2  बड़े चम्मच

राबोड़ी की सब्जी बनाने की विधि

How To Make Rabodi ki Sabji

—   राबोडी पापड़ को 15  मिनिट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।

—   एक कटोरी में दही , लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर , हल्दी मिलाकर थोड़ा मथ लें ।

—   कढ़ाई में घी गर्म करें।

—   घी गर्म होने पर जीरा व हींग का तड़का लगाये ।

—   तड़का लगाने के बाद दही वाला पेस्ट डालकर हिलायें ।

—   लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर पकायें। थोड़ी देर में मसाला पक जाएगा और घी अलग हो जाएगा।

—   अब भीगी हुई राबोडी पानी में से निकाल कर इसमें डाल दें।

—   अब इसमें आधा गिलास गर्म पानी और नमक डालकर मिला दें  ।

—   कटी हुई हरी मिर्च डालें व पांच  मिनिट धीमी आंच पर इसे पकने दें।

—   एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें।

—   राबोड़ी की सब्जी तैयार है।

—   हरे धनिये व हरी पत्ती प्याज ( spring onion ) से सजाकर रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें ।

यह बिना लहसुन , प्याज के सब्जी बनाने की विधि है। यदि आप चाहे तो इसमें जीरा व हींग का तड़का लगाने के बाद बारीक़ कटे  प्याज , अदरक और लहसुन डालकर थोड़ा भून लें।  उसके बाद दही मसाले वाला पेस्ट डालें। बाकी विधि सामान ही है। इस सब्जी में रसा (झोल) बहुत ज्यादा ना रखें।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

हल्दी की सब्जी राजस्थानी स्पेशल 

मंगोड़ी की स्पेशल सब्जी 

केर सांगरी की सब्जी 

बसंत पंचमी के लिए स्वादिष्ट पीले मीठे चावल 

हरी मिर्च के टिपोरे 

कांजी बड़ा 

मूली के पत्ते की दाल वाली पौष्टिक सब्जी 

गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार 

हल्दी का अचार 

घर पर मंगोड़ी बनाना 

बैंगन का लज़ीज भरता 

अमरुद की चटखारेदार चटनी