राबोड़ी पापड़ बनाने का तरीका – Rabodi Papad ki recipe

1703

राबोड़ी पापड़ की सब्जी राजस्थान की पारम्परिक सब्जी हैं। यह तुरंत बनने वाली सब्जी हैं। आजकल समय की कमी सबको महसूस होती है। बाजार में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर संदेह बना रहता है और यह पेट को नुकसान भी पहुंचा सकता है । ऐसे में घर पर तुरंत बनने वाला खाना हो तो यह बहुत मददगार साबित होता है।

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

राबोड़ी एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत आसान होता है। आप राबोड़ी पापड़ घर पर बना कर रखें और जब भी जरुरत ही इसकी सब्जी झटपट बना लें।

राबोड़ी पापड़

इसी तरह की जल्द बनने वाली टमाटर की सब्जी भी है। इसे कैसे बनाये जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। राबोड़ी को गेंहू या मक्का के आटे से बनाया जाता है अतः यह पौष्टिक होती है। यहाँ आपको बेसिक विधि बताई जा रही है। इसे बनायें और आनंद उठायें।

इसे भी पढ़ें : राबोड़ी से सब्जी बनाने का तरीका ( रेसिपी )

राबोड़ी पापड़ बनाने की सामग्री

Rabodi Papad ki samagri

गेंहू या मक्का आटा                        200  ग्राम

खट्टी छाछ                                   डेढ़ लीटर

जीरा                                          1  चम्मच

सूखी लाल मिर्च  ( मोटी कुटी हुई )       एक चम्मच

नमक                     1 / 2 चम्मच या स्वादानुसार

राबोडी पापड़ बनाने की विधि

How To Make Rabodi Papad

—   राबोडी बनाने के लिए आटा छान लें। जो भी आटा ले रहे हों ( गेहूं या मक्का  )

—   आटे को छाछ में अच्छे से घोल लें।

—   इसमें जीरा हाथ से मसलकर डाल दें।

—   नमक व मोटी कुटी हुई लाल मिर्च मिला लें।

—   एक पैन में इस घोल को धीमी आँच पर चमचे से हिलाते हुए पकायें।

—   जब यह घोल टोमेटो सॉस जैसा गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर दे। टोमेटो सॉस बनाने की विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

—   ठंडा होने पर चम्मच की मदद से एक साफ प्लास्टिक या मोटी पॉलीथिन पर मन चाहे आकार में पतला पतला फैला दें।

—   दो-तीन दिन इसे धूप में सूखने के लिए रख दें।

—   सूखने पर यह पापड़ की तरह कड़क हो जाएगी।

—   ये राबोडी पापड़ बन चुके हैं। इन्हे इकठ्ठा करके एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख लें।

—  जब भी मन हो इस पापड़ से सब्जी बनायें और आनंद लें।

राबोड़ी पापड़ बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

Rabodi papad tips

—  राबोडी पापड़ बनाने का आटा बारीक होना चाहिए।

—  आप चाहें तो अपनी पसंद से मसाले डालकर इसे नया रूप दे सकते हैं।

—  Rabodi बनाने के लिए छाछ जितनी ज्यादा खट्टी होगी उतनी ही ज्यादा स्वादिष्ट राबोड़ी बनेगी। इस तरह  खट्टी छाछ भी काम आ जाती है।

—  घोल को धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए।

—  एक उबाल आने तक लगातार हिलाते रहें।

—  इतनी मात्रा में राबोडी पकाने में लगभग 15-20 मिनिट का समय लगता है।

—  एयर टाइट कंटेनर में रख कर इन्हे पूरे साल काम में लिया जा सकता है।

—  राबोडी पापड़ सुखाते समय धूल मिटटी आदि से बचाने के लिए पतला मलमल का कपड़ा ढक दें।

क्लिक करें और जानें इन्हे बनाने की विधि : 

मक्का की घाट

सिंघाड़े के आटे का हलवा

सूजी का स्वादिष्ट हलवा

व्रत में खाये जाने वाला आलू का चिल्ला

व्रत के लिए साबूदाना खिचड़ी

मंगोड़ी की स्पेशल सब्जी

गेहूं का खीचड़ा

केर सांगरी की सब्जी

हल्दी की सब्जी राजस्थानी स्पेशल

गुझिया

स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा

गाजर का हलवा