लिपस्टिक के नये फैशन विकल्प – New Fashion alternate of lipstick

1500

लिपस्टिक Lipstick बहुत लंबे समय से होंठों के मेकअप के रूप में काम में ली जाती रही है। अब लिपस्टिक के कई अन्य विकल्प ट्रेंड में है। जिनकी मदद से भी होठों को और सुन्दर व आकर्षक दर्शाया जा सकता है।

इसमें लिप क्रेयॉन , लिप  स्टेन, लिप लाइनर , लिप ग्लोस और लिप बाम आदि शामिल है। आइये देखें ये क्या होते है और किस तरह यूज़ किये जाते है।

लिप क्रेयॉन – Lip Crayon

लिप क्रेयॉन लगाने का फैशन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये यूज़ करने में बहुत आसान होते है और बड़े ही मोहक रंगों में मिलते है। इनको लगाने से होठो में एक नया लुक आ जाता है।

ये काजल पेन्सिल की तरह होते है ,बस शार्प करते जाओ और लगाते जाओ। लिप क्रेयॉन्स रोलिंग वाले भी आते है , घुमाओ और लगा लो। ये मेट और ग्लॉस दोनों फिनिश  में मिल जायेंगे।

लिप क्रेयॉन

ये लिपस्टिक , लिप ग्लॉस और लिप बॉम तीनो का काम कर देते है। लिप्स को मोइशचराइज़ करते है और टिकाऊ होते है। होठो को सूखने नहीं देते। लिपस्टिक या लिप बॉम से ज्यादा मॉडर्न लुक देते है। इनका कैज़ुअल लुक आकर्षक खिंचाव उत्पन्न करता है। इनसे होंठ नाजुक और नेचुरल नजर आते है।

ये शीयर ( Transparent  , पारदर्शी ) और ओपेक ( Non transparent , अपारदर्शी ) के अलावा मेट, ग्लॉसी , सेटिन , बॉम ,स्टेन आदि हर फिनिश में मिल जायेंगे। यहाँ तक की एक ‘ ग्लॉसी बॉम स्टेन ‘ फिनिश भी आती है जो तीनो का काम करती है। अधिक टिकाऊ भी होती है।

लिपग्लॉस यूज़ करने की जगह क्रेयॉन यूज़ करने से ज्यादा अच्छा महसूस होता है।

लिप स्टेन – Lip Stain

लिप स्टेन लिपस्टिक का इस मायने में विकल्प है कि ये लिपस्टिक की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ होता हैऔर फैलता नहीं है । ये लिपस्टिक की तरह चिपचिपा नहीं होता।  यदि आप चाहते है सारे दिन कलर ना उतरे तो लिप स्टेन अच्छा विकल्प हो सकता है। ये वाटर या जेल बेस्ड होता है। जिनमे कुछ ऑइल और डाई मिलाकर ये बनाए जाते है।

लिप स्टेन

क्योंकि इसे  एक बार लगाना ही काफी होता है इसलिए ये सस्ते पड़ते है। इसे हटाने के लिए साधारण रिमूवर पर्याप्त होता है। इसमें एलकोहॉल होता जो थोड़ी ड्रायनेस पैदा करता है इसलिए इसे लगाने से पहले लिप बाम लगा लेना चाहिये।

इसे लगाने पर लिप लाइनर लगाने की जरुरत नहीं पड़ती। यदि आपके होंठ ड्राई है या पपड़ी आई हुई है तो लिप स्टेन नहीं लगाना चाहिये।

लिप ग्लॉस – Lip Gloss

लिप ग्लॉस होठों को चमकीला और रंगीन दिखाने के लिए अच्छा विकल्प होता है। ये लिपस्टिक की तरह ही वैक्स , ऑइल और पिगमेंट के मिश्रण से बने होते है।

इनमे पिग्मेंट और वैक्स कम मात्रा में यूज़ किया जाता है इसके अलावा इनमे लेनोलिन नामक वेक्स होता है जिसकी वजह से होठों पर अच्छी फीलिंग देता है । लिस्टिक की अपेक्षा अधिक आसानी से लगाया जा सकता है।

लिप ग्लॉस

ये होठों पर एक चमकीली परत बना देता है जिससे होंठ अधिक उभरे हुए और भरे हुए दिखाई देते है। पतले होठों के लिये बहुत अच्छा रहता है। ये उन लड़कियों के लिए अधिक उपयुक्त होते है जो ज्यादा भड़कीला मेकअप नहीं करना चाहती किन्तु चाहती है कि उनके होठ बहुत सादा और बिना मेकअप के भी ना दिखाई दे।

ये ज्यादा नहीं टिकता है। ये ट्यूब में या एप्लीकेटर के साथ बॉटल में मिलता है।

लिप बाम – Lip Bam

लिप बाम होठों की सतह पर एक ऐसी परत बना देता है जो मोइशचर को पैक करके होठों को नर्म बनाये रखता है।

सूखी हवा से ,सर्दी से या धूप से होंठ जल्दी सूख जाते है और उन पर पपड़ी आ जाती है । लिप बाम में मौजूद वेक्स, पैराफीन , लेनोलिन आदि से होठ सूखने से बचे रहते है और उन पर पपड़ी भी नहीं आती है। यदि पपड़ी है तो उसे ठीक कर देता है।

लिप बाम

इसके अलावा कुछ लिप बाम में सनस्क्रीन , ग्लिसरीन या विटामिन ” E ” भी होता है जो धूप से होठों को बचाता है और उनको स्वस्थ बनाये रखता है।

इसे ट्विस्ट स्टिक , ट्यूब या टब में से जो अच्छा लगे वैसा ले सकते है। इसमें पिंक ,ऑरेंज ,रेड आदि कई शेड आते है। अपनी पसंद के हिसाब से जो आपको सूट करे वो शेड चुन कर ले सकते है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

स्पेशल चॉकलेट फ्रूट और हर्बल मेनिक्योर 

मेनिक्योर घर पर करने का तरीका 

हेयर स्पा घर पर करके बालों को बनायें रेशमी 

हेयर स्पा के लिए हेयर मास्क बनाने के तरीके

स्तन को पुष्ट व सुडौल बनाने का सच 

आँखों को स्वस्थ और सुन्दर बनाएँ

आई शेडो कैसे लगाया जाता है 

कंसीलर से मिटायें दाग धब्बे 

फाउंडेशन का शेड कौनसा लें 

मस्कारा लगाकर अल्ट्रा मॉडर्न कैसे दिखें 

ब्लश का उपयोग क्यों और कैसे करें