सूजी का हलवा स्वादिष्ट बनाने की विधि – Suji ka halwa recipe

1688

सूजी का हलवा  Suji ka halwa जल्दी बनने वाली एक अच्छी मिठाई है। इसे बनाना भी आसान है। नवरात्रि में दुर्गा माता को सूजी के हलवे का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा  Suji ka halwa पूजा के कई अवसरों पर जैसे दशहरा , दिवाली , गणगौर आदि पर विशेष रूप से बनाया जाता है।

छोटे बच्चो को यह हलवा पसंद आता है , साथ ही पौष्टिक भी होता हैं। इसे सूजी का शीरा Sooji ka sheera भी कहते हैं। हलवा पूड़ी में यही हलवा होता है जो सभी पसंद करते हैं। suji ka sheera बनाने के लिए सभी सामान घर पर बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। आइए देखें सूजी का हलवा बनाने का तरीका।

सूजी का हलवा रेसिपी

Suji ka halwa recipe

सामग्री

Suji Halwa samagri

सूजी                                    1  कप

घी                                      1  कप

चीनी                                   1  कप

पानी                                   3  कप

इलायची                                4  नग

मेवे                           पसंद के अनुसार

सूजी का हलवा बनाने की विधि

Suji Halwa vidhi

—  सूजी का हलवा बनाने के लिए सूजी को साफ कर लें।

—  पानी को गर्म करके रख लें।

—  एक भारी तले की कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।

—  घी में सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए सेंके।

—  सूजी सिकने में लगभग आठ से दस मिनिट का समय लगता हैं।

—  सूजी सिकने पर गहरी सुनहरी भूरी हो जाती है , सूजी से घी अलग हो जाता हैं व सूजी से खुशबू आने लगती हैं।

—  सूजी सिकने के बाद सूजी में गर्म पानी डाल दें लगातार हिलाए ताकि हलवे में गुठलिया नहीं बने।

—  सूजी पानी सोख कर फूल जाएगी अब इसमें चीनी डाल दें व थोड़ी देर लगातार हिलायें ।

—  अब इसमें इलायची पाउडर और अपनी पसंद के मेवे डालकर मिला लें।

—  थोड़ी देर ढक्कन लगाकर रख दें।

—  स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार है , मेवे से सजाकर सर्व करें।

सूजी का शीरा टिप्स – Tips

—  सूजी को मोटी चलनी से छानकर देख लेना चाहिए की कोई इल्ली या कंकर आदि नहीं हो।

—  इलायची छीलकर उसी समय पीसकर डालें ताकि इलायची की अच्छी खुशबू आये।

—  सूजी की सिकाई अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन होने तक करनी चाहिए पर ध्यान रहे सूजी जले नहीं और न ही कच्ची रहे।

—  सूजी में पानी डालने पर हलवा उछलने लगता है अतः पानी डालते समय गैस धीमा रखे और ध्यान से पानी डालें।

—  सूजी सेकने में पलटा या चम्मच जो भी काम ले वह लम्बी डंडी वाला होना चाहिए ताकि हाथ जलने का डर नहीं रहें।

—  सूजी का हलवा बनाते समय सारा गर्म पानी एक साथ डालें व लगातार हिलाने से गुठलिया नहीं बनेंगी।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

साबूदाना खिचड़ी खिली खिली बनाने का तरीका 

बेसन के लड्डू बनाने की विधि 

गुलगुले स्वादिष्ट मीठे पुए 

गुझिया बनाने की आसान विधि 

मूंग की दाल स्वादिष्ट हलवा कैसे बनायें 

ताहिनी सॉस घर पर बनाने की विधि 

बादाम का हलवा बनाने की रेसिपी 

मूंगफली की चिक्की कैसे बनती है 

गाजर के हलवे का स्वाद कैसे बढ़ायें 

तिलपपड़ी बनाने की विधि  

आलू का चिल्ला व्रत के लिए झटपट बनने वाला