स्पेशल मेनिक्योर चॉकलेट फ्रूट और हर्बल – Chocolate Fruit Herbal Manicure

1010

स्पेशल मेनिक्योर  Special  Manicure में चॉकलेट मेनिक्योर , फ्रूट मेनिक्योर और हर्बल मेनिक्योर आदि शामिल हैं। इनमें केमिकल नही होते और प्राकृतिक चीजों से हाथों की सुंदरता और कोमलता बढ़ाई जाती है।

मेनिक्योर की प्रक्रिया में पहले से लगी नेल पोलिश साफ करना ,हाथो की सफाई , स्किन को पोषण देना , नाख़ून को शेप देना , क्यूटिकल्स को ठीक करना तथा हाथों पर क्रीम या लोशन आदि की मालिश करना शामिल होता है।

कुछ लोगों को क्रीम या लोशन आदि से एलर्जी होती है । कुछ लोग इन कॉस्मेटिक चीजों की जगह हर्बल या घरेलु चीजे यूज़ करना ज्यादा पसंद करते है । मेनिक्योर करने के लिए घरेलु सामान का और हर्बल सामान का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।

इनके यूज़ करने से भी अच्छे परिणाम मिलते है और लंबे समय तक फायदा मिल सकता  है। इस प्रकार के मेनिक्योर में स्पेशल है चॉकलेट मेनिक्योर , फ्रूट मेनिक्योर और हर्बल मेनिक्योर। इन्हें कैसे किया जाता है , यह यहाँ नीचे बताया गया है। ये सभी  Manicure  बहुत फायदेमंद है।

मेनिक्योर

इस प्रकार के मेनिक्योर करने के लिए भी स्टेप्स लगभग वही होते है जो आप पिछली पोस्ट मेनिक्योर से कैसे बढ़ाएं हाथों की सुंदरता में पढ़ चुके है। जिसमे ये स्टेप्स डिटेल में बताये गये है।

यहाँ सामग्री में बदलाव किया जाता है। कॉस्मेटिक सामान की जगह दूसरे सामान यूज़ किये जाते है। जानिए क्या है वो बदलाव और सामान तथा  इनसे मेनिक्योर ( Manikyor ) करने के तरीके।

चॉकलेट मेनिक्योर – Chocolate Manicure

मेनिक्योर

सामान :

कोको पाउडर          — आधा चम्मच

मिल्क पाउडर          — आधा चम्मच

चॉकलेट एक्सट्रेक्ट          — पाँच बूँद

शक्कर                     — 3 चम्मच

जैतून का तेल         — चौथाई चम्मच

शहद                    — एक चम्मच

तरीका :

पहले से लगी नेल पॉलिश हटाएँ। नाख़ून को शेप दें , फाइल करें , बफर करें। गुनगुने पानी के बाउल में नमक और चॉकलेट एक्सट्रेक्ट डालकर 5 मिनट हाथ डुबोएं। क्यूटिकल्स पीछे खिसकाएं।

शक्कर , ऑलिव ऑइल , शहद , कोको पाउडर , और मिल्क पाउडर इन सबको मिलाकर इससे हाथो की मालिश करें। हाथों को पानी से साफ कर लें। सूखने पर नेल पोलिश के तीनो कोट लगाएँ। ये रूखे और बेजान हाथों के लिए अच्छा है।

फ्रूट मेनिक्योर – Fruit Manicure

मेनिक्योर

सामान :

पुदिना पत्ती          —  20 -25

संतरे का रस        —  आधा कप

एलो वेरा जेल       —  एक चम्मच

पपीता पेस्ट          — तीन चम्मच

ग्लिसरीन           — आधा चम्मच

बादाम तेल            — दो चम्मच

नींबू का रस         — 8 -10 बूँद

बोडी वाश             —  चार बूँद

तरीका :

पहले से लगी नेल पॉलिश हटाएँ। नाख़ून को  शेप दें , फाइल करें , बफर करें। गुनगुने पानी के बाउल में पुदीना पत्ती , संतरे का रस और बॉडी वाश मिला लें। इसमें हाथ 5 मिनट डुबो कर रखें। क्यूटिकल्स पीछे खिसकाएं। बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर हाथों की मालिश करें। साफ कपड़े से पोंछ लें।

पपीता पेस्ट , एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन को मिलाकर ये पैक हाथो पर 15 मिनट तक लगा कर रखें। उसके बाद थोड़ा मालिश करते हुए पानी से धो लें। अब नेल पोलिश के तीनो कोट विधि के अनुसार लगा लें। ये सामान्य और ऑइली हाथों के लिए बहुत ही शानदार मेनिक्योर है।

हर्बल मेनिक्योर – Herbal Manicure

मेनिक्योर

सामान:

गेंदे के फूल की पत्तियां       — चार चम्मच

अरीठा पाउडर               –आधा चम्मच

नींबू का रस                  –आधा चम्मच

समुद्री नमक                  — एक चम्मच

ग्लिसरीन                    — आधा चम्मच

बादाम का                    — एक चम्मच

जैतून का तेल                — एक चम्मच

तरीका :

पहले से लगी नेल पॉलिश हटाएँ। नाख़ून को  शेप दें , फाइल करें , बफर करें। गुनगुने पानी के बाउल में गेंदे के फूल ,अरीठा पाउडर ,नींबू का रस,   समुद्री नमक और  ग्लिसरीन  डालकर इसमें हाथ डुबो कर रखें। । क्यूटिकल्स हटाएँ। । बादाम और जैतून का तेल मिलाकर इससे हाथों की मालिश करें।  नेल पोलिश के तीनो कोट लगाएं। ये नार्मल हाथों के लिए एक अच्छा और ताजगी भरा  Manikyor  है।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

होम मेड फेस स्क्रब / होम मेड स्किन टोनर / घर पर पेडीक्योर कैसे करें /  हेयर स्पा घर पर / घरेलु हेयर मास्क /कंसीलर / फाउंडेशन / आई शेडो  / मस्कारा / लिपस्टिक के नए फैशन ट्रेंड