आंवले का तेल घर पर बनाने की विधि – Anvala Tel Make at home

8307

आंवले का तेल Amla Tel बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। घर पर बना हुआ तेल अधिक फायदेमंद होता है। यहाँ दो प्रकार से आंवले का तेल बनाने की विधि बताई गई है –  हरे ताजा आंवल से तथा सूखे आवंले से।

आंवले का तेल सिर में लगाने का फायदा

Anvala Tel Benefits in hindi

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लिक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

सप्ताह में दो या तीन बार सिर में आंवले के तेल की मालिश करनी चाहिए तथा आंवला , रीठा और शिकाकाई के पानी से सिर धोना चाहिए। इससे बालों को बहुत लाभ होता है।

आंवला , रीठा और शिकाकाई के पानी से सिर धोने का तरीका आगे बताया गया है। रात को सिर में तेल लगाकर सुबह बालों को धो सकते है। यह प्रयोग नियमित  करने से बाल गिरना बंद हो जाते है तथा असमय बाल सफ़ेद नहीं होते।

इसके अलावा बाल घने , लम्बे , तथा मुलायम और चमकदार बनते है।  आंवले का तेल सिर में लगाने से आँखों को भी फायदा होता है। सिर दर्द दूर होता है तथा दिमाग में ताजगी बनी रहती है। नकसीर की समस्या से छुटकारा मिलता है। नजले या कमजोरी के कारण बालों का गिरना या सफ़ेद होना बंद होता है।

आंवले का तेल हरे ताजा आंवले से बनाने की विधि

aamla tel by green fresh aamla hindi me

आंवला

सामग्री –

आंवले का रस –        500 ग्राम

काले तिल का तेल –    250 ग्राम

नारियल तेल –          250 ग्राम

विधि –

हरे ताजा आंवले लाकर उनका रस निकाल लें। रस निकालने के लिए आंवले कददू कस कर लें या किसी दूसरे तरीके से गूदा निकाल कर इसे पीस कर इसका रस निकाल लें। गुठली फेंक दें।

यह रस 500 ग्राम यानि लगभग दो गिलास होना चाहिए। इसे एक बर्तन में लें और इसमें नारियल का तेल 250 ग्राम तथा रिफाइंड काले तिल का तेल 250 ग्राम मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें। इतना उबालें कि सारा पानी उड़ जाये और सिर्फ तेल बचे।

गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे बारीक़ साफ चलनी से या पतले कपड़े की मदद से छान लें। इसे बोतल में भर कर रख लें।

यह आंवले का तेल तैयार है। रात को सोते समय इस तेल की मालिश बालों की जड़ों में हल्के हाथ से करें। सुबह धो लें। यह तेल प्रयोग में लेने से बाल काले , घने , लंबे , और रेशमी हो जाते हैं।

आंवले का तेल सूखे आंवले से बनाना

aamla tel by dry aamla

आंवले का तेल

सामग्री

सूखे आंवले                   100  ग्राम

काले तिल का तेल          100  मिली

नारियल का तेल            100  मिली

विधि

सूखे आंवले पंसारी के यहाँ से ले आयें।  इनको थोड़ा कूटकर दो गिलास पानी में भिगो दें। लगभग 15 घंटे भीगने दें। इसके बाद पानी सहित आंवले उबलने के लिए रखें। जब उबलते हुए पानी आधा रह जाये तब गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर आंवले थोड़ा मसल लें। अब इसे छान लें।

यह छाना हुआ पानी , काले तिल का तेल और नारियल तेल तीनो को मिलाकर उबलने के लिए रखें। जब सारा पानी जल जाये और सिर्फ तेल बचे तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने दें। इसे बारीक़ साफ चलनी या कपड़े से छान लें। इसे बोतल में भरकर रखें। आंवले का तेल तैयार है।

आवंला , रीठा , शिकाकाई से बाल धोने की विधि

Anvala , Reetha , Shikakai use for hair wash

सामग्री

आंवला पाउडर –          4  चम्मच

शिकाकाई पाउडर –      4  चम्मच

रीठा पाउडर –            2  चम्मच

विधि

दो गिलास पानी में आंवला पाउडर  , शिकाकाई पाउडर तथा रीठा पाउडर रात को भिगो दें। यह 10 -12 घंटे भीगना चाहिए। सुबह इनको पानी में थोड़ा मसल लें। फिर छान लें। यह छाना हुआ पानी बाल धोने के लिए बहुत लाभदायक है। इस पानी से बाल धोने के लिए पहले गुनगुने सादा पानी से बाल धो लें।

अब तैयार किया हुआ आंवला , शिकाकाई , रीठे वाला पानी बालों में तथा बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथ से पांच मिनट मसाज करें।

इसके बाद बालों को सादा पानी से धो लें। एक बार पुनः रीठे वाला पानी लगाकर फिर पांच मिनट मालिश करें और सादा पानी से धो लें। यह एक का शेम्पू है । अतः इसे लगाने के बाद शेम्पू नहीं करें।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

सिर में जूं पड़ने पर घरेलु उपाय 

बालों में मेहंदी कैसे लगायें ताकि फायदा मिले 

हेयर कलर कितनी तरह के , कौनसा लगायें 

आंवला नवमी व्रत और पूजन की विधि 

हेयर स्पा घर पर करने के तरीके 

हेयर मास्क बनाने के तरीके हेयर स्पा के लिए 

डैंड्रफ मिटाने के घरेलु नुस्खे 

गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं