गुलाब गलवानी राब क्या है और कैसे बनती है – Gulab Galvani Rab

437

गुलाब गलवानी जिसे राब भी कहते हैं , Gulab Glwani Rab राजस्थान की ट्रेडनिशनल रेसिपी है । इसे अक्षय तृतीया पर गेंहू के खीचड़े के साथ बनाया जाता है । अक्षय तृतीया के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

गलवानी गेहूं के आटे से बनाई जाती है। इसे बनाना इतना आसान है की इसे पारम्परिक फ़ास्ट फ़ूड कहा जा सकता है। गलवानी बहुत ही आसानी से बनने वाली सुपाच्य डिश है।

इसे छोटे बच्चे ( छः महीने से अधिक उम्र ) को भी दिया जा सकता हैं। स्तनपान कराने वाली माँ के लिए यह एक बहुत उपयुक्त आहार है , इससे स्तन में दूध की वृद्धि होती है। सर्दी जुकाम होने पर गेंहू की इस राब में दो चुटकी सौंठ पाउडर मिलाकर सूप की तरह गर्म पीने से बहुत लाभ होता है।

गुलाब गलवानी

गुलाब ( गलवानी ) बनाने की सामग्री – Gulab Galvani samagri

गेंहू का आटा                       2  चम्मच

घी                                  1  चम्मच

गुड़                                 2  चम्मच

पानी                               1  गिलास

इलायची पाउडर                   1  चुटकी

गुलाब ( गलवानी ) राब बनाने की विधि – Vidhi

—  गुलाब ( गलवानी ) बनाने के लिए एक बर्तन में पानी और गुड़ मिलाकर उबाल लें। गुड़ पूरा घुल जाये तब इसे छानकर अलग रख दें।

—  अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और इसमें आटा डालकर हिलाते हुए धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेक लें ।

—  आटा सिक जाने के बाद इसमें गुड़ वाला पानी मिला दें। इसे हिलाते रहें ताकि गुठलिया नहीं पड़ें ।

—  एक उबाल आने के बाद दो मिनिट और पका लें।

—  इसके बाद इलायची पाउडर डालकर , गैस बंद कर दें।

—  अपनी पसंद से इसमें मेवे की कतरन मिलाई जा सकती है।

—  गुलाब ( गलवाणी ) बन कर तैयार है।

—  इसे गर्म या ठंडा अपनी पसंद के अनुसार खाया जा सकता है।

क्लिक करके इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

बाजरे की राबड़ी बनाने की विधि 

गेहूं का खीचड़ा बनाने का तरीका 

हरे धनिये की चटनी चटपटी 

केर सांगरी की सब्जी पचकुटे वाली 

गुलगुले मीठे पुए स्वादिष्ट बनाने की विधि 

हरी मिर्च के टपोरे मारवाड़ी स्पेशल 

ऑरेंज बार बनाने की विधि 

मूंग की दाल का हलवा स्वादिष्ट बनाने का तरीका 

पनीर नर्म और स्पंजी बनाने का तरीका 

दाल की मंगोड़ी घर पर बनाने का तरीका 

बैंगन का भरता स्वादिष्ट स्मोकी फ्लेवर वाला