मेंगो फ्रूटी घर पर बनाने की विधि – Mango Frooti making at home

1557

मेंगो फ्रूटी Mango Fruti का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। मैंगो फ्रूटी पीने से ताजगी महसूस होती हैं। आम के मौसम में इसे घर पर इसे बना कर बच्चों को दें , उन्हें पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे और वे ख़ुश होकर पिएंगे।

बाजार में मिलने वाले चीजों में कलर व प्रिजर्वेटिव मिले होने के कारण नुकसान की संभावना हो सकती है । घर पर बनाई गई mango fruti बहुत आसानी से बिना किसी केमिकल के बनाई जा सकती है और बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं। घर में बनाई गयी चीजे हाईजेनिक व सस्ती भी होती है।

यह एक एनर्जी ड्रिंक की तरह भी काम करता है। आम के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेंगो फ्रूटी घर पर बनायें

मैंगो फ्रूटी बनाने की सामग्री – Ingrediant for Mango frooti

पके हुए मीठे आम                   2 पीस

कच्चा आम ( कैरी )                 1 पीस

शक़्कर                               1  कप

पानी                                1  लीटर

मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि –  Mango fruity Vidhi

—  पके आम व कच्चे आम ( कैरी ) को छीलकर गूदा निकाल लें और इसके टुकड़े कर लें।

—  आम और केरी के टुकड़े कुकर में डालकर एक गिलास पानी के साथ तीन सीटी होने तक पका लें।

—  तीन सिटी होने के बाद गैस बंद कर दे और कुकर ठंडा होने दे।

—  ठंडा होने पर आम और केरी को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस कर छान लें। इसे अलग रख लें।

—  अब दूसरे बर्तन में एक कप शक़्कर में आधा कप पानी मिलाकर गर्म करें ।

—  शक्कर घुल जाने के बाद गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें।

—  चाशनी ठंडी होने के बाद छना हुआ मेंगो का पल्प इसमें डालकर मिक्स कर लें।

—  इसमें जरुरत में हिसाब से और पानी मिला लें।

—  मेंगो फ्रुटी तैयार है।

—  फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें या आइस क्यूब डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

मेंगो फ्रूटी टिप्स – Tips

—  आम को मिक्सी में पीसने के बाद अच्छे से छाने। रेशे निकाल कर फेंक दें। इससे फ्रूटी स्मूथ बनेगी।

—  Mango frooti फ्रिज में रखकर दो तीन दिन तक काम में ले सकते हैं।

—  पके हुए हापुस व केसर आम से बनी मेंगो फ्रुटी लाजवाब स्वाद देती है।

—  चीनी आम के मीठेपन के अनुसार कम या ज्यादा जैसी पसंद हो कर सकते हैं।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

आम पापड़ / बादाम का शरबत / बील का शेक ,शरबत जूस / ऑरेंज बार / मूंग दाल का हलवा /  पूरन पुरी /  आलू की चिप्स / अजवाइन पाचक / स्पंजी और नरम पनीर / नारियल के लडडू