दिमाग की शक्ति व स्मरण शक्ति दुगनी करें -Double Your Mind Power

5031

दिमाग की शक्ति Brain Power , Mind Power और स्मरण शक्ति Memory की जरुरत सभी को होती है। इस ज़माने में शारीरिक शक्ति से दिमाग की शक्ति ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो गई है क्योंकि यही सफलता दिलाती है।

जो जितना ज्यादा दिमागी काम कर सकता है और जिसकी स्मरण शक्ति smaran shakti तेज होती है उसके सफल होने की सम्भावना उतनी ही ज्यादा होती है।

बचपन से लेकर बुढ़ापे तक दिमाग की शक्ति सही है और स्मरण शक्ति तेज हैं तो आपके निर्णय भी सही होंगे और आप सफलता की सीढियाँ चढ़ते चले जाएँगे। आपके मान सम्मान में दिनों दिन बढ़ोतरी होती रहेगी।

सभी प्रकार की आधुनिक सुख सुविधाएँ जुटा पाएँगे। पढाई करने वाले विद्यार्थी जिनकी स्मरण शक्ति अधिक होती है और जिनका दिमाग तेज होता है वे अपने सहपाठी से आगे निकल जाते है।

रोजाना के सब्जी , रोटी , चावल , फल  मेवे आदि से शारीरिक क्षमता तो बनी रहती है लेकिन दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ विशेष खुराक की जरुरत पड़ती है।

परीक्षा के समय विद्यार्थियों के दिमाग पर कार्यभार बढ़ जाता है। इसके लिए उन्हें ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे उन्हें मानसिक थकान नहीं हो तथा पढ़ा हुआ Lesson जल्दी याद हो जाये।

दिमागी शक्ति बढ़ाने के घरेलु नुस्खे  dimagi shakti badhane ke gharelu upay से ये खुराक मिल सकती  है। जानिये दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के आसान देसी घरेलु नुस्खों के बारे में।

कृपया ध्यान दे : किसी भी लाल रंग से लिखे शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

दिमाग की शक्ति व स्मरण शक्ति बढ़ाने के घरेलु नुस्खे

Dimag ki shakti ,Yad shakti badhane ke upay

  1 .   250 ग्राम बबूल के गोंद को शुद्ध देसी घी में तल कर फूले निकाल लें। ठण्डा होने पर इसे बारीक पीस लें।

इसमें 250 ग्राम पिसी हुई मिश्री मिला लें। बादाम गिरी 50 ग्राम और मुनक्का ( बीज निकली हुई ) 150 ग्राम को बारीक पीस कर गोंद में मिला लें। इस मिश्रण में से रोज सुबह चार चम्मच ( लगभग 20 ग्राम ) नाश्ते के रूप में अच्छे से चबा चबा कर खा लें।

साथ  में एक गिलास मीठा दूध घूँट घूँट करके पी लें। इसके बाद अच्छे से भूख लगे तब ही खाना खाएं। यह नुस्खा दिमाग की  शक्ति  brain power  के लिए और तरावट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे काम में लें और फर्क महसूस करें।

2 .   सात बादाम , सात काली मिर्च , दो हरी इलायची और आधा चम्मच सौंफ रात को कांच के बर्तन में पानी में भिगो दें। सुबह बादाम के छिलके निकाल दें । इलायची छील लें।

अब बादाम , इलायची दाने , काली मिर्चसौंफ सब को एक साथ बिल्कुल बारीक पीस लें। अब इसमें एक गिलास पानी और दो चम्मच पिसी मिश्री मिला ले। इस घोल को एकदम बारीक चलनी से या कपड़े से छान लें। ये छना हुआ पानी जिसमे सभी चीजों का कस है धीरे धीरे पी लें। इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

ये प्रयोग स्मरण शक्ति  Memory और दिमागी शक्ति Brain Power में बेतहाशा वृद्धि करता है। ये आँखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। स्टूडेंट्स को इसे अवश्य लेना चाहिए।badam3  .  खाना खाने से पंद्रह मिनट पहले रोज नियम से छिलके सहित दो सेब ( Apple ) खाएँ। ये दिमागी व स्नायू की दुर्बलता दूर करके स्मरण शक्ति smaran shakti व दिमागी शक्ति mind power में कमाल की वृद्धि करने का सुलभ और आसान तरीका है।

दिमागी काम करने वाले व्यक्तियों को और स्टूडेंट्स को सेब का सेवन नियम से रोज करना चाहिए।

4 . आँवले का मुरब्बा  दिमागी शक्ति brain power व याद शक्ति Memori Power बढ़ाने का बहुत अच्छा साधन है। रोजाना खाली पेट दो पीस आँवले का मुरब्बा एक महीने खाइए और चमत्कार देखिये।

किसी भी उम्र में इसका उपयोग समान रूप से फायदेमंद होता है। इसके और भी बहुत से लाभ है। आंवला विटामिन  “C ” और  एंटीओक्सिडेंट का भंडार है। शरीर की प्रतिरोध क्षमता में भी गजब की वृद्धि करता है। आंवले के अन्य फायदे जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

 

5 . जामुन में स्मरण शक्ति  Memory  बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में एंटीओक्सीडेंट जैसे फ्लेबोनायड्स पाए जाते है। जामुन खाने से लम्बी उम्र तक स्मरण शक्ति  ताकतवर बनी रहती है। जामुन खाना खाने के बाद ही खाने चाहिए।

दिमागी शक्ति

6 . रोजाना रात को सोते समय नाक के दोनों छिद्रों में दो -दो बूँद गुनगुना शुद्ध देसी घी डालें। दो तीन बूँद नाभि में डालें। और पाँव के तलवो में घी की मालिश करें। इन तीनो प्रयोगों के करने से बहुत अच्छी नीद आती है।

दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है और स्मरण शक्ति smaran shakti तीव्र हो जाती है व दिमाग की शक्ति dimag ki shakti पावरफुल हो जाती है।

7 . पके हुए कददू की दूध के साथ खीर बना कर खाने से दिमाग को ताकत मिलती है।

इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

सर्दी से बचने के उपाय

पिस्ता क्यों खाना चाहिए विवाहित पुरुष को 

विटामिन डी के लिए कितनी धूप चाहिए

डिप्रेशन से बचने के आसान उपाय 

प्रोटीन की कमी के कारण होती है ये दिक्कत 

गुर्दे की पथरी बनने के कारण और उपचार 

मेनोपोज़ की परेशानी से कैसे बचें 

त्रिफला चूर्ण एक शानदार टॉनिक