संतरे का स्कवेश और शरबत बनाने की विधि – Orange Squesh and Sharbat

1948

संतरे का स्कवेश Orange Squash स्वादिष्ट होने के साथ लाभदायक भी है। संतरा बहुत फायदेमंद फल है इसमें विटामिन और खनिज की  पर्याप्त मात्रा होती है। विशेषकर विटामिन  ” C ” का यह अच्छा स्रोत है। इसके उपयोग से स्किन अच्छी रहती है। यह दिमाग , ह्रदय  ,  गुर्दे और आँखों के लिए विशेष रूप से हितकारी होता है।

संतरे के अन्य फायदे जानने के लिए यहाँ क्लीक करें

संतरे का स्कवेश बना कर रखने से यह हमेशा उपलब्ध हो सकता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे संतरे का शरबत भी कह सकते है। संतरे का स्कवेश या संतरे का शरबत घर पर बनाने की विधि  Orange Squesh banane ki vidhi  इस प्रकार है :

संतरे का स्कवेश

संतरे का स्कवेश बनाने की सामग्री

Orange squesh Samagri hindi me

सन्तरे का रस                                   1  लीटर

पानी                                             1  लीटर

चीनी                                             2  किलो

दूध                                              2  चम्मच

साइट्रिक एसिड                                 25  ग्राम (4 चम्मच )

पोटेशियम मेटाबाई सल्फाइट                    3  ग्राम (1 /2 चम्मच )

ओरेन्ज कलर ( खाने वाला )               1 /2 चम्मच

ओरेन्ज एसेन्स                                 1   चम्मच

संतरे का स्कवेश बनाने की विधि

Orange Squesh vidhi hindi me

—  एक बर्तन में एक लीटर पानी और 2 किलो चीनी मिलाकर गर्म करें।

—  चीनी घुलने तक हिलाते हुए गर्म होने दें।

—  चीनी में कुछ अशुद्धि होती है इसे निकालने के लिए दो चम्मच दूध इसमें मिला दें और ऊपर निकल आई अशुद्धि को चम्मच की सहायता से बाहर निकाल दें।

—  अब इसमें साइट्रिक एसिड डालकर एक उबाल आने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर छान लें।

—  संतरों का रस निकालकर इस चाशनी में मिला दें।

—  कलर व एसेन्स भी मिला दें।

—  इसमें से आधी कटोरी निकाल कर उसमें मेटा बाई सल्फाइड घोल लें। इसे पूरे घोल में मिलाकर हिला दें ।

—  संतरे का स्कवेश , संतरे का शरबत तैयार है।

—  इसे साफ बॉटल में भर कर रख लें।

जब भी सर्व करना हो तब तैयार स्कवेश , शरबत में से चौथाई ग्लास लेकर इसमें पानी और बर्फ मिलाकर पूरा एक ग्लास बना लें। ठंडा ठंडा सर्व करें। इसमें थोड़ा सा काला नमक और थोड़ा पुदिना मिलाने से इसका स्वाद बहुत उम्दा और जायकेदार हो जाता है।

संतरे का स्कवेश बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

—  स्कवेश बनाने के लिए पतले छिलके के मीडियम साइज और वजन में थोड़े भारी सन्तरे खरीदने चाहिए। इनमे रस अधिक मात्रा में होता है और मीठा होता है।

—  रस निकालते समय बीज ना पिसे , इसका ख्याल रखें अन्यथा स्वाद कड़वा हो सकता है।

—  चीनी की चाशनी जब ठंडी हो जाए तब ही सन्तरे का रस निकलना चाहिए और रस निकालने के बाद तुरंत चाशनी में मिला देना चाहिए। अन्यथा रस का स्वाद बिगड़ सकता है।

—   काँच की बोतल को गर्म पानी से धोकर सूखा लेना चाहिए । इसके बाद ही स्कवेश ,शरबत भरना चाहिए।

—  बॉटल में भरते समय ऊपर एक इंच खाली छोड़ देनी चाहिए फिर एयर टाइट ढक्कन लगा देना चाहिए।

—  इस तरह तैयार किया हुआ स्कवेश , शरबत पूरे साल काम में लिया जा सकता है।

—  इसे फ्रिज मे रखने की आवश्यकता नहीं होती हैं।

क्लिक करके इन्हें भी जानें और लाभ उठायें :

मटर प्रिजर्व करके पूरे साल काम में लें 

गुलकंद घर पर बनाने की विधि 

खसखस बादाम के लड्डू बच्चों के लिए 

सुबह नाश्ता करना जरुरी क्यों होता है। 

सुंदरता निखारने के मॉडर्न और घरेलु तरीके 

मेथी के लड्डू बनायें साल भर फिट रहें 

चाट मसाला बनाने की सही विधि 

मसाला काजू घर पर बनायें और तारीफ पाएं 

कॉन्टिनेंटल ताहिनी सॉस कैसे बनती है और क्या काम आती है 

बादाम का हलवा बनाने की आसान विधि 

मूंगफली चिक्की बनाने की विधि