गाजर मूली का कचूमर सलाद – Gajar Mooli Ka Salad

1596

गाजर और मूली के कचूमर सलाद Carrot and Radish Salad का सर्दी के मौसम में मजा ही कुछ और होता है। मूली और गाजर दोनों ही लाभदायक सब्जी हैं। इनमे पौष्टिक तत्व तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। गाजर मूली का सलाद लीवर , आँखें , पाचन शक्ति व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे किसी भी डिश के साथ सर्व किया जा सकता है। आइये जानें गाजर मूली का कचूमर सलाद कैसे बनायें।

( इसे भी पढ़ें : गाजर का हलवा स्वादिष्ट बनाने का तरीका  )

सलाद बनाने की सामग्री

ingrediant for gajar muli salad

मूली मध्यम आकार          एक नग

गाजर मध्यम आकार         एक नग

अदरक                       एक इंच

हरीमिर्च मध्यम आकार      एक नग

नींबू का रस                 2 चम्मच

हरा धनिया कटा            2 चम्मच

चाट मसाला             आधा चम्मच

नमक                     स्वादानुसार

गाजर मूली का सलाद विधि

Carrot Radish salad recipe

गाजर और मूली को पीलर से छीलकर साफ कर लें । इन्हे धोकर मोटा कद्दूकस कर लें।

कद्दूकस की हुई गाजर व मूली को हाथ से दबा कर जितना हो सके रस निकाल दें।

अदरक को भी धोकर छील लें और बारीक़ कस लें।

हरीमिर्च व हरा धनिया धोकर बारीक़ काट लें।

एक बड़े बाऊल में कद्दू कस की हुई गाजर , मूली , अदरक व बारीक़ कटी हरीमिर्च व धनिया डालकर मिला लें।

इनमें नींबू का रस , चाट मसाला व नमक डालकर मिक्स करें।

सलाद तैयार है नींबू स्लाइस या मूली के फूल से गार्निश करके सर्व करें।

सलाद टिप्स – Tips

—  सलाद में नमक व चाट मसाला मिक्स करके अधिक देर रखने सलाद नर्म पड़ सकता है। अतः इन्हे सर्व करते समय ही डालें ताकी सलाद क्रंची रहे।

—  चाट मसाला में नमक होता है इसीलिए नमक कम ही डाले।

इन्हे भी जानें और लाभ उठायें :

केर सांगरी की सब्जी पचकुटे वाली 

कच्ची हल्दी की स्पेशल सब्जी 

स्वादिष्ट गुलगुले पुए बनाने का तरीका

मूंग की दाल का हलवा स्वादिष्ट कैसे बनायें 

आलू की चिप्स सफ़ेद और क्रिस्पी कैसे बनायें 

हल्दी का अचार बनाने की विधि 

खसखस बादाम के लड्डू बच्चों के लिए 

गोंद के लड्डू कैसे बनायें 

मेथी के लड्डू की रेसिपी

बादाम का हलवा कैसे बनायें